ब्रह्म रसायन के बेमिसाल 8 फायदे, उपयोग का तरीका और सावधानियां

ब्रह्म रसायन के बेमिसाल 8 फायदे, उपयोग का तरीका और सावधानियां


Braham Rasayan Ke Fayde in hindi ब्राहारसायन एक तरह स्वर्णभस्म से युक्त च्यवनप्राश जैसा हैं लेकिन इसका सेवन गर्मियों में भी कर सकते है। यह आपका दिमाग तेज करता है,  स्टैमिना बढ़ाता है, फुर्ती लाता है कहने का तात्पर्य यह सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।  आज इस आर्टिकल में जानिए ब्रह्म रसायन के क्या फायदे हो सकते है। 
ब्रह्म रसायन जड़ी बूटियों से बना चटनी की तरह होता है, आयुर्वेद में ब्रह्म रसायन के बारे में बहुत अच्छे से बताया गया है। इसे सभी स्त्री, पुरुष सेवन कर सकते है। मुख्यतः यह  मस्तिष्क में सुधार के लिए है लेकिन इसके अतिरिक्त यह वृक्क, फेफड़ों,  यकृत, आमाशय, प्लीहा, ह्रदय के लिए फायदेमंद होता है।  

ब्रह्म रसायन  के घटक - Ingredients of Braham Rasayan in hindi

 पीपल, हरड़, आंवला, गोघृत,  शतावरी, नागरमोथा, शक्कर, ब्राह्मी, शंख पुष्पी,  बड़ामोथा, वायविडंग, सफेद चन्दन, अगर, मुलहठी, स्वर्णभस्म, हल्दी, वच, पाढ़ल छाल, छोटी इलायची, दालचीनी,शालपर्णी, पृष्णपर्णी, छोटी कटेली, बड़ी कटेली, छोटे गोखरू, बेलछाल, अरणी छाल, श्योनाक, गम्भारी छाल, पुनर्नवा, मुद्गपर्णी, माषपर्णी, बला,एरण्डमूल, जीवक,जीवन्ती ।

ब्रह्म रसायन के फायदे - Benefits of Braham Rasayan in hindi


1- शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी हो तो ब्रह्मरसायन ताकत देता है , यह शारीरिक शक्ति प्रदान करता है।

2- असमय बालों में होने वाली सफेदी से बचने के लिए ब्रह्मरसायन उपयोग बहुत सहायक होता है।  

3- ब्रह्म रसायन आपकी याददाश्त को तेज कर मानसिक वीकनेस इम्प्रूव करता है और स्मरण सकती में वृद्धि करता है। 

4- स्ट्रेस्फुल लाइफस्टाइल में शारीरिक और मानसिक दुर्बलता, वीर्यनाश आदि से बचने के लिए ब्रह्म रसायन बहुत गुणकारी है। 

5- ब्राह्मरसायन पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपकी शारीरक थकान को दूर भगाता है और आप एक्टिव महसूस करते है। 

6- ब्राह्मरसायन व्यक्ति के प्रतिरोधकछमता को बढाकर मजबूत करता है जिससे बीमारियां आसानी से नहीं लगती है और आप ऊर्जावान, चुस्त एवं फुर्त बने रहते है। 

7- कई लोग अपनी उम्र से अधिक दिखने लगते है यह किसी टेंशन या सही दिनचर्या के वजह से भी हो सकता है ऐसे में ब्रह्म रसायन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं।

8- ब्राह्मरसायन  लाभ ये भी कि यह शरीर में रेडिएशन के प्रभाव को कम करता है। 

नागरादि क्वाथ चूर्ण के फायदे, उपयोग और दुष्प्रभाव

ब्रह्म रसायन उपयोग करने का तरीका 

2 से 3 ग्राम,  सुबह खाली पेट या नाश्ते के एक घंटा पहले गुनगुने पानी या दूध के साथ ले। 

छोटे बच्चों को आधा चम्मच और पांच वर्ष के कम आयु  के बच्चो को डॉक्टरी सलाह पर दे। 

एडल्ट को एक चम्मच। 

ब्रह्म रसायन का सेवन कितनो दिनों तक करना चाहिए ?

यह प्रत्येक व्यक्ति के रोग के स्थति पर निर्भर करता है कि उसे कितने दिनों लेना, यदि 3 महीनो तक सेवन करते है तो फिर बंद कर दे, बाद में फिर से शुरू कर सकते है।  

ब्रह्म रसायन  बनाने की विधि - how to make bhrahma rasayana in hindi

पके आंवले और ताजी हरड़( हरीतकी)  पिष्टी बनाकर इसे तेल या चाहे तो घी में सेंक लिया जाता है। इसके बाद ऊपर जो सामग्रियां बताई गयी है उनसे चूर्ण बना किया जाता है। 

क्वाथ(चूर्ण) बनने के तत्पश्चात इसे छाना जाता है और माध्यम आग पर पाक करके चूर्ण की इतनी मात्रा ली जाती है कि इसमें शक्कर मिलाकर दो तार की चाशनी बनायीं जा सके। चाशनी बन जा ने के बाद इसमें बनायीं हुई पिष्टी मिला कर जाता है और थोड़ी देर तक चलाया जाता है।   

अगले स्टेप में  कपडछान चूर्ण मिलाकर आग से उतार लिया जाता है और ठंडा हो जाने पर मधु(शहद में मिलाकर रख लेते है।  इस तरह से ब्रह्म रसायन बनाया जाता है। 

ब्रह्म रसायन सेवन के दौरान सावधानिया 

विशेष रोग से पीड़ित व्यक्ति या किसी दवाईयों का सेवन करने वाले लोग, मधुमेह मरीज, गर्भवती  और स्तनपान कराने वाली स्त्रियां इसके सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह लें।  

गोंद कतीरे का शरबत के फायदे, उपयोग और नुकसान

सबसे अधिक पूछे जाने प्रश्न 

प्रश्न - क्या ब्रह्म रसायन सुरक्षित है?

उत्तर - यदि सही मात्रा में खुराक लेते है और निर्देशों का पालन करते है तो यह सुरक्षित हो सकता है।  

प्रश्न - क्या ब्रह्म रसायन से वजन बढ़ता है?

उत्तर - यह एक हर्बल पाउडर है जो बालों को सफ़ेद होने से रोकता है, थकान और स्ट्रेस दूर करता है इसके वजन बढ़ने सबंधी कोई प्रमाण नहीं है।