शरीर को गर्म रखने वाले इन 13 खाद्य पदार्थों का सर्दियों में करे सेवन

  

शरीर को गर्म रखने वाले इन 13 खाद्य पदार्थों का सर्दियों में करे सेवन



foods which gives you warmth in hindi के अंतर्गत जो भी खाद्य पदार्थ (फल, सब्जियां आदि) का  सेवन करते है उससे शरीर में गर्मी बढ़ती है और उसे गर्म तासीर वाली चीज़े या थर्मोजेनेसिस फ़ूड भी कहते है। इन पदार्थो को सर्दियों में खाना अधिक उचित रहता है। जो आपकी चयापचय क्रिया को बढ़ाते है जिससे शरीर में वसा नहीं जमता है।  लेकिन ध्यान रखे इन्हे सिमित मात्रा में खाये अन्यथा पाचन तंत्र  प्रणाली पर  गलत असर पड़ सकता है।

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाले फल, सब्जियां एवं आहार - Foods that increase your body heat in winter in hindi

लहसुन का इस्तेमाल

लहसुन की तासीर में बेहद गर्म होती है। इसलिए सर्द मौसम में इसका सेवन अधिक करे। लहसुन ब्लड प्रेसर को कण्ट्रोल के लिए बहुत असरदार होता है। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। आप सुबह खाली पेट कच्ची लहसुन की एक या दो कलियों को खा सकते है।  

अदरक का उपयोग 

अदरक की तासीर भी गर्म होती है।  सर्दी, जुखाम में यह बहुत फायदेमन्द होती है।  भारत में हर जगह इसका सर्दियों और गर्मियों दोनों में उपयोग किया जाता है। अपने एंटीऑक्सीडेंट तत्वों के कारण यह शरीर में इम्युनिटी भी बढ़ाता है। छुहारा सुबह खाली पेट खाने के फायदे और नुकसान

बाजरा का सेवन 

बाजरा मोटे अनाज के अंतर्गत आता है जो विशेष रूप से सर्दियों में खाना अधिक लाभकारी है। यह शरीर को गर्म रखता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटेसियम, फाइबर, जस्ता आदि तत्व पाए जाते है। आप इसकी रोटी बनाकर खाये। बाजरा डाइबटीज रोगियों के लिए काफी अच्छा होता है।

खजूर का इस्तेमाल

खजूर को तो सर्दियों में खाने के लिए विशेष कहा जाता है।  यह बहुत गर्म तासीर वाला फल है।  इसलिए एक बार में सिमित ही खाये।  यह आयरन, कैल्शियम, खनिज और विटामिन्स से भरपूर है।  जिससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है और एनीमिया रोग में लाभ मिलता है। 

तिल का उपयोग 

तिल का उपयोग अधिकतर हम सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए सेवन करते है।  यह खाने में स्वादिष्ट होता है खासकर इससे बने लड्डू और चिक्की। इसके अलावा विभिन्न प्रकार से इसका प्रयोग कर सकते है।  तिल प्राकृतिक तेल से युक्त होता है और इसमें कई विटामिन्स भी पाए जाते है। 

सफ़ेद और काले दोनों ही तिल शरीर के लिए लाभकारी होते है।  लेकिन  कहा जाता है कि जिन्हे जुखाम है वे इसका इस्तेमाल न करे इससे कफ बनता है। इसके अलावा जिनको दमे की परेशानी है, अधिक मोटे लोग, ह्रदय रोगी और ब्लड प्रेसर के मरीज तिल सेवन को बहुत ही कम मात्रा में करे।  

देशी घी

देशी घी को सात्विक पदार्थ माना जाता है यह विटामिन ए, ई, के और ओमेगा 3 फैटी एसिड से युक्त होता है। घी शरीर के तापमान को बैलेंस करता है बटर की तुलना में घी अधिक समृद्ध है इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल नही बढ़ता है और मेटाबोलिज्म भी फिट रहता है। इसके अतिरिक्त घी में एंटी कैंसर घटक एसिड होता है और जरुरी एंटीऑक्सीडेंट शरीर को इन्फेक्शन से बचाते है । 

दालचीनी बढ़ाये गर्मी 

दालचीनी  औषधीय गुणों से युक्त गर्म तासीर वाला मसाला है जिसे भोजन को सुगन्धित पौष्टिक बनाने में उपयोग किया जाता है। फेस पैक मेंकाढ़ा और चाय बनाने भी इसका इस्तेमाल कर सकते है।  दालचीनी की विशेष महक इसके तेल में पाए जाने वाले सिनामाल्डिहाइड के वजह से होती है जो  मेटाबोलिक(चयापचय) क्रिया के लिए महत्वपूर्ण होता है। 

शहद खाये 

शहद फ्रूक्टोस से बना होता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स और फ़ोलोनिक एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते है। इसके साथ ही यह नायसिन, विटामिन राइबोफ्लेविन, एमिनो एसिड, विटामिन बी 6, विटामिन सी, कार्बोहायड्रेट से भरपूर है। इतने तत्वो से युक्त होने पर भी लोग इसे नजरअंदाज कर देते है।  यह एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टिरियल से पूर्ण है जो संक्रमण रोकता है। शहद चेहरे के लिए, गले की खराश के लिए और इम्युनिटी के लिए खास फायदेमंद है।

हल्दी का उपयोग 

हल्दी के बारे सभी जानते है कि यह एक औषधि और मसाला दोनों से तरह से प्रयोग किया जाता है जो स्वास्थ्य के कितनी जरुरी और लाभकारी है इसके एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर पर चोट लगने पर संक्रमण होने से बचाता है वही एंटी -इंफ्लामेटरी तत्व सूजन को दूर करने में सहायक होते है। हल्दी मुख्य तत्व  करक्यूमिन (Curcumin) है।  हल्दी वाला दूध पीने से शरीर को गर्मी मिलती है। 

बादाम खाये 

बादाम ड्राई फ्रूट है जो की गर्म तासीर वाला है, इसमें प्राकृतिक रूप से एंटी-ऑक्सीडेंट होते है। इसके अतरिक्त इसमें विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम और मिनरल्स पाए जाते हैं।

सर्दियों में खासकर सुबह खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करना बहुत असरदार होता है। यह प्रतिरोधक छमता बढ़ाने में मददगार होती है।  


अंडे का सेवन 

जो लोग अंडा खाते है वे इसका इस्तेमाल गर्मी और सर्दी दोनों में करते हैं। लेकिन सर्दियों में और खाना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है। आप अंडे को सुपरफूड कह सकते हैं। यह पोषक सामग्री से भापुर होता है, वजन कम करने औरबढ़ाने लिए बढ़ाने के लिए अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसका पीला भाग अधिक प्रोटीन युक्त होता है जो वजन कम करना चाहता है वे पीले हिस्से को निकाल दे।

गुड़ का सेवन 

गुड़ चीनी का अपरिकृष्ट रूप है। चीनी की तुलना में इसमें कैलोरी कम होती है और आयरन से भरपूर होता है। इसके अलावा महत्वपूर्ण मिनिरल्स और खनिज भी मिलते है। काढ़े में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करे। आप खीर, दलिया और विभिन्न मीठे व्यंजनों में गुड़ का प्रयोग कर सकते है।

चकोतरे खाये 

चकोतरा एक रसीला फल है जो सर्दियों में खा सकते है। जूस की  तरह भी इसे उपयोग कर सकते है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है और हम सब को पता है कि विटामिन सी इम्युनिटी के लिए बहुत आवशयक होता है। जानिए चकोतरा खाने के हैरान कर देने वाले फायदे

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाले आहार खाद्य पदार्थो में बारे में बताया गया है जो आपके शरीर को गर्मी प्रदान करते है।  यदि किसी पदार्थ को खाने से एलर्जी है तो इनका उपयोग करने से पहले चिकित्सक परामर्श ले सकते है।