गोंद कतीरे का शरबत के फायदे, उपयोग और नुकसान


गोंद कतीरे का शरबत के फायदे, उपयोग और नुकसान


Gond Katira ke fayde in hindi कई ऐसी उपयोगी प्राकृतिक सामग्रियाँ होती है जो आपके कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर सकता है। गोंद कतीरा भी इसी प्रकार का तत्व है जो पुरुषो से सबंधित रोगो के अलावा अन्य प्रकार से स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। 

गोंद कतीरा क्या होता है ? - What is Gond Katira in hindi

गोंद कतीरा(gond katira) एक रंगहीन,चिपचिपा, बिना स्वाद वाला और तासीर में ठंडा पदार्थ होता है जो विशेषकर गर्मियों में फायदेमंद है।  इसे ट्रेगेकैन्थ गम भी कहते है, यह घुलनशील प्रकृति का होता है। यह प्रसव के बाद की वीकनेस, पुरुषो की कमजोरी, शीघ्रपतन आदि के लिए इसका सेवन किया जाता है।  भारत में यह पंजाब, गुजरात और राजस्थान में अधिक पाया जाता है। 

 गोंद और गोंद कतीरा में अंतर 

अक्सर लोग दोनों को एक ही समझते है लेकिन दोनों अलग है।  गोंद कतीरा मोटा होता है और इसमें चमक नहीं होती है, इसके अलावा यह दूध और पानी में भिगोने पर फूल जाता है,  जबकि गोंद फूलता नहीं है, चमक होती है और दिखने में छोटा होता है।  गोंद का अधिकतर सर्दियों में लड्डू बनाया जाता है।     

 गोंद कतीरा के फायदे  - Benefits of Gond Katira in hindi

ऊर्जा बढ़ाये - शायद आपको पता न हो कि गोंद कतीरा इंस्टेंट एनर्जी भी देता है इसमें फोलिक एसिड और विशेष प्रोटीन पाया जाता है।  यदि लगभग बीस ग्राम गोंद को आप दूध या पानी में भिगो कर रखते है और अगले दिन सुबह मिश्री डालकर शरबत की तरह पीते है तो आपके ऊर्जा बढ़ती है। 

गोंद कतीरा के फायदे धातु रोग में - 

पुरुषो या महिलाओं के धातु रोग में यह बहुत लाभदायक होता है बस एक ग्लास पानी में करीब 10 ग्राम गोंद कतीरा भिगो दे और सवेरे चीनी या मिश्री मिलाकर खाये।  एक पुरुषो में कामेच्छा को बढाती है और नाईट डिस्चार्ज से बचाती है। 

मुँह के छाले(अल्सर) में लाभकारी 

मुँह के छालो से बेहाल है तो गोंद कतीरा का बारीक पेस्ट बनाकर छाले वाली जगह पर लगाए।  जल्द क दर्द से राहत मिलेगी। 

टॉन्सिल में आराम दे - 

यदि टांसिल में आराम नहीं मिल रहा है तो आप दो तरीके से इससे छुटकारा पा सकते है पहला रात में पानी में भिगो कर अगले दिन चीनी मिलाकर शरबत बांये और दूसरा दो भाग नानख्वा और दो  भाग कतीरा को महीन पीस ले और इसमें हरी धनिये की पत्तियों का रस मिलाये। इसे गले में लेप की तरह लगाना है।  

बवासीर में गोंद कतीरा के फायदे

पाइल्स में कतीरे का इस्तेमाल करने से इन्फेक्शन नहीं फैलता है, रक्त स्राव बंद होने लगता है, सूजन कम होती है और दर्द में भी आराम मिल सकता है।  खूनी बवासीर को जड़ से खत्म करे यह घरेलू इलाज - piles home treatment in hindi

अनियमित मासिक धर्म के लिए - 

किसी महिला के पीरियड्स अनियमित  हैं तो उन्हें गोंद कतीरा और मिश्री को साथ में पीस ले, फिर इसे दो चम्‍मच दूध में मिला कर सेवन करें। इसके अतिरिक्त आप इसका लड्डू भी बना कर खा सकती हैं। प्रसव के बाद माताओं को गोंद के लड्डू खाने के लिए दिए जाते है इससे माहवारी और कमजोरी दोनों  फायदेमन्द होती है। 

 गर्मी, जलन और हीट स्ट्रोक से दिलाए राहत -


चूँकि यह ठंडी तासीर वाली चीज है तो इसका सेवन गर्मी में अधिक किया जाता है, अगर आपको हाथ-पैरों में जलन होने की समस्या है तो गोंद कतीरा का उपयोग करे, यह  हीट स्ट्रोक से भी बचाता है। आपको  एक गिलास पानी में, 2 चम्मच कतीरा को रात में भिगो दें। सुबह तक कतीरा जायेगा, अब इसमें शक्कर मिलाकर सेवन करे । जब भी अधिक गर्मी महसूस हो इसका इस्तेमाल करे। 

 वजन कम करने के लिए  - 

गोंद कतीरा गट हेल्‍थ में सुधार(gond katira for gut health in hindi) के लिए जाना जाता है। यह आपके शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर कर मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद हाई फाइबर काफी समय तक भरा रखती है। इसके लिये एक गिलास पानी में एक चम्मच गोंद कतीरा को रात भर के लिए भिगो दें। बाद में , एक गिलास दूध में थोड़ा गुड़ या  शहद के साथ सेवन करें।

बालों के लिए लाभकारी है गोंद कतीरा - 


प्रदूषण भरे ज़माने में बालों को स्वस्थ रखना थोड़ा कठिन है। इससे कई जैसे - बालों में रुखापैन, झड़ना, डैंड्रफ, टूटना, असमय सफ़ेदी, डैमेज होना आदि।   इन सभी प्रॉब्लम्स में गोंद कतीरा का इस्तेमाल छुटकारा दिला सकता है। 10 ग्राम गोंद कतीरा को रात को पानी में भिगो लें फिर इसमें मिश्री डालकर घोल बनाये और पिएं। 


गोंद कतीरा का सेवन कैसे करे 


 गोंद कतीरा का शरबत बनाकर पिया जाता है इसके लिए रात में आप दूध या पानी में जिसमे भी अच्छा लगे भिगो दे और अगले दिन की सुबह इसमें मिश्री या फिर चीनी डालकर अच्छे से मिलाये और पी ले। 
 वही कई लोग इसकी चाय भी पीते है। 
फूले हुए कतीरे को चबा कर भी खाया जा सकता है। 

गोंद कतीरा कब खाना चाहिए

गोंद कतीरा का सेवन सुबह करना अधिक लाभदयक होता है लेकिन इसके आधे घंटे तक कुछ न खाये। 

गोंद कतीरा का सेवन कितने दिन करना चाहिए?

कतीरे का उपयोग आप प्रतिदिन कर सकते है लेकिन सिमित मात्रा में, इससे बहुत से स्वास्थ्य लाभ हो सकते है। 

गोंद कतीरा के नुकसान -  side effects for Gond Katira in hindi

जिन्हे साँस की बीमारी है वे लोग कतीरा कम खाये। 

जो व्यक्ति गोंद कतीरे का सेवन करता है उसे पानी थोड़ा अधिक पीना चाहिए क्योंकि यह चिपचिपा होता है ऐसे में आंतो में रह न जाये इसलिए पानी पिए पिए। 

प्रेग्नेंट औरते बिना डॉक्टरी सलाह के न खाये। 

कोई विशेष रोग है या दवा ले रहे तो भी डॉक्टर से परामर्श ले। 

कुछ व्यक्तियों को कतीरा के सेवन से खुजली और एलर्जी की प्रॉब्लम हो जाती है तो ऐसे में कतीरा बिल्कुल न खाये। 

अधिक सेवन न करे।