अजीनोमोटो क्या होता है - what is ajinomoto(MSG) in hindi
अजीनोमोटो को एमएसजी भी कहते है यह एक केमिकल होता है। जो सफ़ेद पारदर्शी क्रिस्टल की तरह दिखता है। इसमें एमिनो एसिड उपस्थित होता है यह एसिड प्रोटीन का हिस्सा होता है। इसे जापानी वैज्ञानिक किकूनाय एकेडा ने खोजा था।
अजीनोमोटो का उपयोग - uses of ajinomoto(msg) in hindi
इसका उपयोग व्यसायिक तौर पर किया जाता है। सिमित रूप में इसका प्रयोग सुरक्षित है।
कई चीज़ों में प्राकृतिक रूप से मोनो सोडियम पाया जाता है जैसे टमाटर, समुद्री मछली, मशरूम, चीज़ आदि। इनके दुष्प्रभाव नहीं है।
पैकेज फ़ूड में अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है।
रेडी तो इट फ़ूड में भी कई बार स्वाद अलग और अच्छा करने के लिए एमएसजी का प्रयोग किया जाता है।
बाजार में बिकने वाले फ्राइड चिप्स में अजीनोमोटो पाया जाता है।
खाने की चीज़ो को लम्बे समय तक बनाये रखने के लिए डाला जाता है जैसे - सूप।
अजीनोमोटो से नुकसान - side effect of ajinomoto in hindi
माइग्रेन
अजीनोमोटो के अधिक सेवन से आधे सिर में दर्द की समस्या हो सकती है जिसे माइग्रेन कहते है। आज के समय में यह युवाओं में अधिकांश बढ़ता जा रहा है। फ़ास्ट फ़ूड कम करके भी माइग्रेन को रोका जा सकता है।
ब्लड प्रेसर बढ़ाये
अजीनोमोटो में सोडियम की मात्रा होती है जिससे ब्लड प्रेसर बढ़ने का खतरा होता है। इसके अलावा सीने में दर्द की शिकायत भी हो सकती है
बाँझपन का खतरा
msg के अधिक सेवन से बाँझपन होने का खतरा होता है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को इसे खाने से बचना चाहिए। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान बाहर का खाने से विशेष रूप से मना किया जाता है।
मोटापा बढ़ाये
जंक फ़ूड में अक्सर एमएसजी(MSG) मिला होता है जिससे बार-बार इस तरह के फ़ूड खाने का मन होता है और नतीजन वजन बढ़ने लगता है।
नींद की शिकायत
एमएसजी को अधिक खाने से अनिद्रा की शिकायत हो सकती है क्योंकि यह मस्तिष्क के न्यूरॉन्स को उत्तेजित करता है जिससे नींद में बांधा उत्पन्न होती है।
पानी की कमी
अजीनोमोटो के कारण डिहाईड्रेशन की परेशानी हो सकती है। शरीर में पानी की कमी के कारण चेहरे की चमक चली जाती है और रूखापन बढ़ जाता है।
निष्कर्ष
यह लिखे गए ajinomoto side effects in hindi सामान्य जानकारी प्रदान करते है। डॉक्टर से परामर्श आवश्यक है।