सुबह खाली पेट अमरुद खाने के जबरदस्त फायदे और नुकसान जानेंगे तो हैरान हो जायेंगे

 

सुबह खाली पेट अमरुद खाने के जबरदस्त फायदे और नुकसान जानेंगे तो हैरान हो जायेंगे

guvava benefits in hindi कई बार सुबह खाली पेट कुछ चीजों का सेवन करके कई बिमारियों और समस्याओं को दूर किया जा सकता है। उसी प्रकार अमरूद (Guava) को यदि खाली पेट खाया जाए तो स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। इसके पत्तों में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का गुण  होता है तो वही अमरुद को खाने से उच्च रक्तचाप, पाचन तंत्र आदि फिट रहता है।  

अमरूद में  प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट,  विटामिन ए, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में जानिए खाली पेट अमरूद का सेवन करने से क्या फायदे (Guava benefits) होते हैं और कुछ नुकसान (Guava side effects) 


सुबह खाली पेट खाएं अमरूद (khali pet amrud khane ke fayde)


1- अमरुद में फाइबर पाए जाते है जो कब्ज की समस्या को दूर करने में आपके बेहद काम आ सकता है. सुबह खाली पेट अमरुद  खाने से आसानी से मल निकलने में मददगार साबित हो सकता है।  


2- खाली पेट अमरुद और पत्ते खाने से पाचन क्रिया तंदुरुस्त बनाने में बेहद काम आ सकता है. ऐसे में पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए अमरूद का सेवन करें।


 3- दिमाग को स्वस्थ और तेज करने का कार्य भी करता है अमरूद इसमें विटामिन बी-3 और बी-6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, ये विटामिन्स मष्तिष्क के लिए फायदेमंद होते है ।  इसके सेवन से दिमाग स्वस्थ और तेज बनता है।  


 4- सुबह अमरुद खाने से ओवरईटिंग की समस्या से बचाव किया जा सकता है।  आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है। इससे वजन को कम करने में मदद होती है। 


5- जब मसालेदार भोजन से अपच होती है तो ऐसे में अमरुद  खाने से पेट की जलन कम होती है। 


 5- बवासीर में मल त्यागने में कठिनाई होती है ऐसे में अमरुद खाना इसमें लाभदायक है।   

खाली पेट अमरूद खाने के सेहत को नुकसान (khali pet amrud khane ke Nuksan)

खाली पेट अमरूद के अधिक सेवन करने से कई लोगो में सर्दी, जुखाम की समस्या हो सकती है क्योंकि इसकी तासीर बेहद ही ठंडी होती है. 

गर्भवती महिलाओं को इसके अति सेवन से बचना चाहिए इससे डायरिया हो सकता है क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है।  

वहीं इसको अधिक खा लेने से पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर ही खाली पेट अमरूद खाएं।  वही आधे पके हुए अमरूद के सेवन से बचें.

निष्कर्ष 


ऊपर बताए गए खाली पेट अमरूद के सेवन से कुछ फायदे और कुछ नुकसान हो सकते हैं।  किसी  कोई स्वस्थ्य समस्या है तो चिकित्सक से परामर्श करें।