विटामिन k के स्रोत कौन कौन से है ? इसकी कमी के लक्षण और रोग

Vitamin K Rich Source In Hindi कई बार में विटामिन्स तो ग्रहण करते है लेकिन हमारे ध्यान में केवल विटामिन ए, बी, सी, डी रहता है कुछ ऐसे भी विटामिन्स होते है जिनकी चर्चा व्यक्ति आमतौर पर कम करते है इन्ही में से एक है विटामिन 'k'  जिसके स्रोत और कमी के बारे में आज इस आर्टिकल में आप जान सकते है।

विटामिन k के स्रोत कौन कौन से है ? इसकी कमी के लक्षण और रोग


वैसे तो आंत के बैक्टीरिया विटामिन 'के' का निर्माण करते है लेकिन यह पर्याप्त नहीं होता है लेकिन आप बाहरी पदार्थो से भी इसे प्राप्त कर सकते है। प्रत्येक विटामिन्स शरीर के लिए जरुरी है इनसे सम्बंधित पदार्थो का सेवन करना चाहिए नहीं तो इनकी कमी से होने वाले रोग और बीमारियां समस्या पैदा कर सकती है।  

विटामिन  K का मुख्य कार्य क्या है ? -  

विटामिन K की शरीर में कमी होने से चोट लगने के दौरान रक्त के थक्के(clot) नहीं बनते है जिससे रक्त का बहना बंद नहीं होता है। दरअसल, यह प्रोटीनो का संश्लेषण करता है जो ब्लड को क्लॉट करने में मदद करते है। शिशुओं में इसकी कमी से बचाने के लिए इस विटामिन का इंजेक्शन दिया जाता है। 

NIH(द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हेल्थ) के अनुसार - एक महिला को प्रतिदिन 122 mcg और पुरुष को 138 mcg विटामिन K की जरुरत रहती है। 

विटामिन  K  तीन प्रकार है 

विटामिन K एक घुलनशील विटामिन है जो फैट में अवशोषित हो जाता है।  इसके दो प्रकार होते है - 

फाइलोक्विनोन -  इसे विटामिन K1 भी कहते है, यह मुख्यतः पौधों द्वारा प्राप्त किया जाता है और वसा में घुल जाता है। ब्लड की क्लॉटिंग के लिए इसकी आवश्यकता अधिक होती है। 

मेनाक्विनोन इसे विटामिन K2 भी कहते है, यह आंत में मौजूद जीवाणुओ द्वारा यह निर्मित होता है। लेकिन यह बहुत अल्प मात्रा में बनता है इसलिए अलग से इसकी खुराक लेनी पड़ती है। 

मेनाडायोन - इसे विटामिन K3 भी कहते है, यह सिंथेटिक विटामिन होता है जो की अनुशंसित नहीं है। 

कौन सी सब्जी विटामिन K से भरपूर होती है?

आपको हरी सब्जियों जैसे- मेथी, बीन्स, ब्रोकोली, बथुआ, पालक, कोलार्ड साग, शलजम, मूली, गोभी, साग, पका केल, सरसो का साग और अन्य पत्तेदार सब्जियों से भरपूर विटामिन k मिल सकता है। 

इसके अतिरिक्त सोयाबीन, कैनोला तेल भी इसका स्रोत(source) है। 

सेहत के लिए विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और फायदे

विटामिन K कौन से फल में पाया जाता है?

अनार, चुकंदर, सेब से उचित मात्रा में विटामिन K प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा कुछ डेरी उप्ताद जैसे- पनीर, दही, दूध, मक्खन भी विटामिन के की उपस्थिति होती है।  

विटामिन के अन्य स्रोत - Vitamin K ke Srot In Hindi

नट्टो, मेयोनेज, मिसो, करी पत्ता पाउडर से आपको 2 से 5 माइक्रोग्राम तक विटामिन के मिल सकता है। 


विटामिन K की कमी से कौन सा रोग होता है?

  1. मसूड़ों और नाक से कौन आना 
  2. हड्डिया कमजोर हो जाना 
  3. रक्त के थक्के(blood cloting) न बनना 
  4. रक्तस्राव(हैमरेज)
  5. माहवारी में रक्तस्राव की अधिक दिक्कत 

डिस्क्लेमर 

इस लेख में vitamin k के स्रोत के बारे में सामान्य जानकारी प्रदान की गयी है कृपया सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से इसकी कमी और क्या खाना है इसके सम्बन्ध में परामर्श अवश्य ले। 

FAQs

Q- किस सब्जी में सबसे ज्यादा विटामिन के होता है?

केल, शलजम, कोलार्ड तेल  बहुत अधिक मात्रा में विटामिन के मिलता है।