जल्दी पतले होने के लिए क्या खाएं क्या नहीं ?- jaldi weight loss kaise kare

jaldi patle hone ke liye kya khaye अक्सर जब हम जल्दी वजन कम करने के बारे में सोचते है तो कुछ दिनों बाद ही आपका मोटिवेशन कम होने लगता है।  क्योंकि आपका दिमाग इसे एक्सेप्ट नहीं करता है इसलिए  एक दम से स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने के बजाये। पहले इजी से शुरू करे क्योंकि बिना इसके आप कुछ भी नहीं कर पाएंगे।  

जल्दी पतले होने के लिए क्या खाएं क्या नहीं ?- jaldi weight loss kaise kare


jaldi se jaldi weight loss kaise kare इसके लिए सबसे पहले आपको इस आर्टिकल में बताई गयी चीज़ो करना चाहिए इससे आपको एक से दो महीनो में ही तेजी से अपने वजन में असर देखंगे। 

जल्दी पतले होने के लिए क्या खाएं क्या नहीं ? - Whast To Eat What Not To Lose Weight Quickly In Hindi

1 - बॉडी को डेटॉक्स करने वाले पेय(ड्रिंक्स) इसे आप घर पर ही बना सकते है इससे आपके शरीर के विषैले पदार्थ निकलते है।  डेटॉक्स वाटर को सुबह-सुबह पीने से यह चमत्कारी असर करता है और पतला होने में बहुत अधिक मदद कर सकता है।  आप विभिन्न प्रकार के डेटॉक्स वाटर बना सकते है जैसे खीरे का, नीबू का आदि। 


2- जैसे ही लोगो से कहा जाता है कि उन्हें जंक और फ़ास्ट फ़ूड बंद करना होगा तो वे jaldi weight loss करने का विचार छोड़ने लगते है।  लेकिन ऐसे नहीं है कि आपको कल से ही पूरी तरह से इसे त्याग देना है क्योंकि जिनको यह खाने कि आदत होती है वे यदि कल से ही छोड़ देंगे तो कुछ दिनों बाद फिर से खाना शुरू कर देंगे यह तलब होती है। 

इसलिए आप फ़ास्ट फ़ूड को एक दम से छोड़ने की जगह पहले से कम खाना शुरू कर दे और उसकी जगह अन्य हेल्दी फ़ूड विकल्प तलाशे जो थोड़ा टेस्टी भी हो सकता है। हा पिज्जा और बर्गर तो बिल्कुल ही बंद कर दे। 

जल्दी पतले होने के लिए क्या खाएं क्या नहीं ?-


3- उन पदार्थी को खाना एकदम से बंद कर दे जिनमे हाई और अनहेल्दी कैलोरी मौजूद हो।  इन्हे आपनी जिंदगी से बाहर कर करे।  जैसे कि आइसक्रीम, कोल्ड्रिंक्स, केक, पिज्जा। शायद आपको हो की केक के छोटे से टुकड़े में भी बहुत अधिक कैलोरी उपस्थित होती है। 

4- रोज पूरी-पराठे खाने की जगह महीने में एक या दो बार ही खाये।  पकोड़े, समोसे, चाऊमीन, चाट आदि को पहले से अत्यधिक कम करे, यह तेजी से आपको चर्बी को बढ़ाते है।  बाहर इन सभी को एक ही तेल में बार-बार तला जाता है अपनी सेहत से थोड़ा प्रेम करे। 

5- अब आप कुछ भी खाएंगे तो कुछ न कुछ कैलोरी तो प्राप्त होगी ही और यह जरुरी भी है। लेकिन यह स्वस्थ कैलोरी होनी चाहिए।  जो लोग वजन कम करने की कोशिश करते है उन्हें हरी पत्तेदार सब्जिया खाने के लिए कहा जाता है क्योंकि इनमे कम  हेल्दी कैलोरी होती है। पालक, सोया मेथी, चौलाई आदि विभिन्न प्रकार की सब्जियां आराम से मिल जाती है।  प्रतिदिन नहीं लेकिन ज्यादा से ज्यादा अपने आहार में इन्हे शामिल करे। 

6- याद करे की आपने आखिरी बार फ्रूट्स  खाये थे बहुत  से लोग फल खाने के नाम पर मुँह बनाते है, हा ठीक है लेकिन आपकी बॉडी को यह चाहिए।  धीरे-धीरे फल खाने की डालिये जो फल थोड़े अच्छे लगते हो उन्हें महीने में एक से दो बार खाना शुरू करे।  यह आपको मिनिरल्स के साथ अन्य प्रकार के विटामिन्स देते है। 

7- प्यास बुझाने का कार्य सिर्फ पानी ही कर सकता है।  लेकिन बार हम बिना अवेयर रहे सॉफ्ट ड्रिंक्स या कोई पेय खरीद कर पी लेते है ऐसे करना छोड़े पानी पिए और उचित मात्रा में पिए।  हम ध्यान भी नहीं देते है की क्या हमने दिन भर में 5 से 6 ग्लास पानी पिया भी या नहीं। 

8- हमारे घर पर ही ऐसी कई चीज़े मिल जाएँगी जो आपके वेट लॉस में साथ दे सकती है।  लेकिन कोई अन्य और कठिन विकल्प तलाशते है क्योंकि यह आराम मिलने वाली चीज़ो से लगता है की इससे कुछ नहीं होगा।  जैसे कि भीगे चने यह इतने स्वास्थ्यवर्धक होते है की इनका कोई जवाब नहीं।  इन्हे अंकुरित कर ले तो यह और भी पौष्टिक हो जाते है।  इसमें टमाटर मिर्च, लहसुन काटकर डाले तो स्वस्दिष्ट भी हो जाता है। 

9- अपने डेली भोजन में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाये यह जल्दी वजन कम करने में बहुत साथ देता है आप परतें युक्त सामग्रियों को तलाशे और अपने भोजन में शामिल करे। 

10- अपने भोजन में फाइबर युक्त सामग्रियों को बढ़ाये यह पेट साफ करता है।  वजन कम करने के लिए आपका पाचन साफ और फिट बहुत जरुरी है इससे न सिर्फ वेट लॉस करने में सहायता मिलती है बल्कि पेट सबंधी अन्य बीमारियां भी जल्दी नहीं होती है। 

जल्दी वेट लॉस  करने के लिए अन्य टिप्स 

  • आप एक छोटा सा प्लान तैयार करे और डाइट प्लान ऐसे हो जिसे आप और आपका दिमाग दोनों हजम कर पाए जैसे कि मुझे दो महीनो में तीन किलो कम करना है ना कि 10 किलो।  फ़ास्ट फ़ूड को पहले से पूरा आधा कर देना है।  दो महीने बिल्कुल भी मीठा न खाये और न कोई हाई कैलोरी वाले पदार्थ। 
  • वही लोग जल्दी वजन कम करने में सफल होते है जो डाइट को फलों करते है। 
  • एक दिन 9 से 10 हजार कदम एक व्यक्ति को चलना ही चाहिए।  क्या आप ऐसे करते है यदि नहीं तो आपकी एक्स्ट्रा ऊर्जा कैसी जलेगी।  
  •  अपने प्लान पर भरोसा करे।  दूसरे का प्लान देखर वैसे करने की कोशिश करते है देखिये सबका शरीर  और मन अलग होता है जरुरी नहीं उसका डाइट प्लान आपके लिए भी सफल हो। शुरूवात में लोगो का जोश तो हाई रहता है लेकिन दिन बीतने के साथ वह कम होने लगता है क्योंकि वे हमेशा उसके बारे में ही सोचते रहते है।  

disclaimer 

इस लेख में आप जल्दी कैसे पतला हो सकते है के आहार सम्बन्धी सामान्य जानकारी प्रदान की गयी है।  यदि पूर्ण रूप से पतला होने के लिए संकल्पित है तो आप किसी डायटीशियन से अपनी वेट लॉस का डाइट प्लान भी बनवा सकते है। 

FAQs

Q- क्या मैं 1 हफ्ते में 5 किलो वजन कम कर सकता हूं?

सबसे पहली बात एक हफ्ते में पांच किलो वजन कम करना किसी भी तरीके से सही नहीं है। बल्कि इससे आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।  एक स्वस्थ तरीके से वजन कम करने की दर सामन्यतः 500 ग्राम से एक किलो तक हो सकती है। 

Q- बिना एक्सरसाइज के 1 दिन में 2kg कैसे कम करें?

बिना एक्सरसाइज या सब कुछ करने के बाद भी एक दिन में स्वस्थ तरीके से 500 ग्राम से 1kg तक भी मुश्किल से कम कर सकते है। 

Q- पतले होने के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?

पतले होने के लिए आपको इस आर्टिकल में बताई गयी टिप्स के साथ ही प्रतिदिन सवेरे गुनगुना पीना चाहिए इसमें नीबू या शहद मिला ले तो यह लाभकारी हो जाता है।