सेहत के लिए विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और फायदे - vitamin b12 vegetarian source in hindi

विटामिन बी 12 के फायदे और स्रोत सेहत के लिए - vitamin b12 benefits in hindi


vitamin b12 ke fayde aur srot किसी भी व्यक्ति के लिए अन्य विटामिन की तरह विटामिन बी 12 बहुत आवश्यक है खासकर हमारी शरीर की कोशिकाओं और ब्रेन के लिए।  लेकिन कई बार हम इसे अनदेखा कर देता है जो आगे चल के कई बीमारियों का कारण बनता है।  इस आर्टिकल में विटामिन 12 के फायदे और उनके स्रोत बताये गए है - 


विटामिन बी 12 क्या है - what is vitamin b 12 in hindi

विटामिन बी 12 को कोबालिन भी कहते है।  यह जल में घुलनशील(water soluble)  होता  है। यह व्यक्ति के शरीर के डीएनए, कोशिकाओं, नर्व सिस्टम व ब्रेन के लिए बहुत ही जरुरी है।  प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 2.4 mcg बी 12 का सेवन करना चाहिए।  

महिलाये यदि प्रेग्नेंट है तो उनके लिए यह २.7 mcg है।  इस विटामिन को फोलिक एसिड के साथ लिया जाये तो अधिक फायदेमंद साबित होता है क्योंकि अक्सर फोलिक एसिड की कमी के कारण विटामिन 12 की भी कमी हो जाती है। लेकिन  डॉटर के सलाह पर ही ले।

विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण - symtoms of vitamin b12 deficency in hindi 

याददास्त में कमी होना 
जीभ के दाने बराबर या सपाट हो जाना 
थकान 
मुँह में अधिक छाले निकलना 
होठो का फटना 
अलग प्रकार का अनीमिया होना 
भूख की की कमी 
बाल ड्राई हो जाना  

छुहारा खाली पेट खाने के फायदे और नुकसान


विटामिन बी 12 के फायदे  - health benefits of vitamin b12 in hindi 

विटामिन बी के कई फायदे है जिनमे  से यहाँ कुछ बताये गए है -

प्रेगनेंट महिला के लिए विटामिन बी 12 के फायदे -

गर्भवती स्त्रियों के लिए विटामिन 12 की खुराक जरुरी है।  अधिकतर इसकी आवश्यकता गर्भ के शुरुवाती दिनों में पड़ती है।  जिससे बच्चे का वजन संतुलित रहे और जन्म के दौरान होने वाले जोखिमों से बचा जा सके। 

विटामिन बी 12 ब्रेन के विकास के लिए  -

हमारे मष्तिस्क के लिए विटामिन बी12 की कमी नहीं होना चाहिए।  अक्सर लोगो में विटामिन 12 की कमी होने से उनका दिमाग का विकास औरो से कम होता है। इसलिए व्यक्ति में विटामिन बी 12 लेवल कम नहीं होना चाहिए।   

विटामिन बी 12 बालों के लिए -

विटामिन बी 12 बालो के लिए बहुत जरुरी है।  इसकी कमी से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।  इसलिए बॉडी में इस विटामिन का लेवल बनाये रखना चाहिए। 

विटामिन बी 12 के फायदे हड्डियों की मजबूती के लिए -


यह विटामिन हड्डियों के लिए जरुरी है कैल्शियम के अलावा यह विटामिन भी हड्डियों की मजबूती और उनके क्षरण को रोकने के लिए आवशयक है। 


विटामिन बी १२ किडनी के लिए -


किडनी के लिए यह विटामिन खास है।  डायबिटीज से किडनी को काफी नुकसना होता है।  इसकी खुराक शरीर में बनाये रखने से गुर्दे को काफी हद तक बचाया जा सकता है।  डॉक्टर के परामर्श पर ले सकते है। मेगालोब्लास्टिक।  इसे फोलिक एसिड के साथ लिया जाये तो बेहतर रहता है। 


   


विटामिन बी12 काम्प्लेक्स के शाकाहारी स्रोत - source list food of vitamin b12 complex in hindi

 विटामिन बी12 के शाकाहारी सोर्स बहुत कम है अधिकतर यह मांसाहारी पदार्थो(एनिमल उत्पाद) में पाया जाता है।  शाकाहारी लोगो को यह विटामिन डेरी प्रोडक्ट में ही मिलता है अन्य चीज़ो में बहुत ही कम मात्रा में होता है आईये देखते है विटामिन बी12 के शाकाहारी सोर्स-

डेरी प्रोडक्ट(दुग्ध उत्पाद) में यह विटामिन पाया सर्वाधिक पाया जाता है जैसे- पनीर, टोफू, दही, दूध।  इसमें विटामिन भी 12 के साथ कैल्शियम भी मिलता है जो बोनस, नाख़ून, ब्रेन डेवेलपमेन्ट  के लिए फायदेमंद है। 

बादाम में कई पोषक तत्व होते है साथ ही विटामिन b 12 जो कि 1.0 एमसीजी होता है,  क्योंकि इसकी तासीर गर्म है तो गर्मियों में एक दो से अधिक न खाये। 


फोटिफाईड अनाज  जिसे समृद्ध भोजन कहते है इनमे कुछ इस प्रकार के अनाज आते है जैसे - गेंहू, चोकर, ओट्स इसमें विटामिन बी 12 के अलावा ज़िंक, आयरन, फाइबर पाया जाता है। इनका ग्लाइमेक्स इंडेक्स कम होता है। 


जैसा की ऊपर बताया है कि फोलिक एसिड की कमी से विटामिन 12 कमी के भी लक्षण दिखें लगते है इसलिए चुकंदर, फलों के जूस आदि से फोलिक एसिड प्राप्त किया जाता है जिससे बी 12 भी शरीर में बना रहे।  इसके अलावा विटामिन बी 12 की गोलिया भी डॉक्टरी परामर्श पर लें सकते है। 


विटामिन बी 12  की अधिकता kya से होगा 

किसी भी चीज़ की अधिकता से उसके उलटे परिणाम दिखने लगते है।  विटामिन 12 का शरीर में अधिक होने से किडनी, लिवर प्रोब्लेम्स, लियूकेमिया की समस्या हो सकती है।   

 सिर्फ 50 कैलोरी तक देने वाले 17 आहार- under 50 calories food list hindi

विटामिन बी 12 की कमी से कौन सा रोग होता है ?

पीठ दर्द, मस्तिष्क पर असर, हड्डियों का कमजोर हो जाना, बाल टूटना, होठ फटना, छाले अधिक निकलना,थकान अदि इसकी कमी से हो जाता है। 


निष्कर्ष 

विटामिन b 12 हमें बाहर से लेना पड़ता है कई बार कमजोर पाचन शक्ति वालों में इसकी कमी अधिक हो जाती है। नॉन वेजिटेरिअन खाने वालों को यह विटामिन आसानी से मिलता है पर वेजेटेरियन वालों को दिक्कत हो जाती है इसलिए विटामिन बी 12 के फायदों के लिए उहे डेरी प्रोडक्ट का उपयोग करना चाहिए।