कुलथी की दाल के सेवन से होने वाले नुकसान- Side Effects Of Horse Gram In Hindi

कुलथी की दाल के सेवन से होने वाले नुकसान- Side Effects Of Horse Gram In Hindi


Kulthi dal ke nuksan - कुलथी(Horse Gram) या कुर्थी औषधीय गुणों से युक्त होती है इसमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन आदि कई तरह के पोषक तत्व सेहत के लिए लाभकारी होते है।  लेकिन क्या आप जानते है कि इसके कुछ नुकसान भी हो सकते है जिन्हे जानना बहुत आवश्यक है।  इस आर्टिकल जानिए कुलथी की दाल खाने के नुकसान की जानकारी। 

दाले सेहत के लिए बहुत फादेमंद होती है, वही कुर्थी की दाल बीमारियों जैसे- पथरी, मोटापा, मधुमेह आदि से बचाने में सहायक हो सकती है।  इसके अधिक गुणों को जानते हुए आज अधिकतर लोग इसका उपयोग करने लगे है। लेकिन किसी भी अच्छी चीज़ के कई बार दुष्प्रभाव भी हो सकते है। सेवन के पहले यह आपको पता होने चाहिए। 

कुलथी की दाल के सेवन से होने वाले नुकसान  - Side Effects Of Horse Gram In Hindi

पाचन तंत्र से सबंधित समस्या 

अगर आप अधिक मात्रा में कुलथी की दाल खाते है तो पेट से जुडी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है  जैसे -  ब्लोटिंग, अपच, गैस आदि।  इसलिए संतुलित मात्रा में ही खाएंगे तो आपको भरपूर लाभ प्राप्त होंगे। खासकर जिन्हे पहले से ही पाचन रिलेटेड प्रॉब्लमस है। 

पेट की सभी समस्याओं के लिए अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे

 गर्भवती महिलाये रहे  दूर 

प्रेग्नेंट महिला को कुलथी की दाल(kulthi dal) खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और फाइबर भी अधिक होता है जो गर्भावस्था में नुकसान कर सकता है।  इसलिए पहले अपने डॉक्टर से परामर्श ले। 

ब्लीडिंग की बिमारियों वाले न करे सेवन 

जिन्हे ब्लीडिंग से सबंधित रोग है जैसे - पीरियड्स के समय अधिक ब्लड, नाक से खून या नकसीर, इंटरनल ब्लीडिंग आदि और दवाईयो का भी सेवन करते है तो कुलथी की दाल का उपयोग नहीं करना चाहिए इससे आपकी दवा का प्रभाव कम हो सकता है।  

एलर्जी की समस्या 

कुलथी का दाल फायदे के साथ कुछ को एलर्जी भी दे सकती है।  जिन्हे पहले से ही एलर्जी की प्रॉब्लम है जैसे - रैशेज, पेट में दर्द वे इसे खाने से बिल्कुल बचे।   

सूजन की परेशानी से ग्रस्त वाले न करे सेवन 

यदि आपकी शरीर में सूजन रहती है तो फिर आपको इस दाल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें कैल्शियम  की पर्याप्त मौजूदगी है जो  सकती है और दवा का असर भी कम कर देगी। 

डिस्क्लेमर 

इस लेख में कुलथी की दाल के नुकसान बताये गए है लेकिन इसके लाभ को अनदेखा नहीं कर सकते है ऊपर बताये गए कारणों को ध्यान में रखते हुए इसका सेवन करे और किसी अन्य प्रकार के रोग है तो पहले डॉक्टर से सलाह लेना उचित है।