anapanasati mediation steps in hindi-अनापानसती ध्यान कैसे करे और इसके लाभ

 

anapanasati mediation steps in hindi-अनापानसती ध्यान कैसे करे और इसके लाभ

Anapanasati Meditation benefits in hindi अनापानसती ध्यान आत्म निरिक्षण करने और मन शांत करने का अद्भुद तरीका है जो आपको  एकाग्र रहने की शक्ति प्रदान करता है। इसमें मुख्यतः अपने श्वास के प्रति सजग रहना है।  इस आर्टिकल में जानिए अनपना मैडिटेशन के फायदे और इसे करने का तरीका।

अनापानसती ध्यान  क्या है ? -   What is Anapanasati Meditation in hindi

 माना जाता है कि यह बुद्ध द्वारा दिया गया विशेष ध्यान है यह श्वास को सचेत, मन को शांत करने के लिए किया जाता है इसके जरिये स्वयं को जानने की शक्ति विकसित होती है। यदि इसे प्रतिदिन दस मिनट करते है तो आपका स्वयं से साक्षात्कार होगा। 

पहले दिन करने से कोई परिणाम नहीं आएगा बल्कि निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है, इससे मस्तिष्क में स्थिरता आती है। 

अनापानसती ध्यान कैसे करे ? How to do Anapanasati Meditation  in hindi

1- सबसे पहले आपको आराम से सुखासन या आलती-पालथी मारकर कर बैठना है और खुद को शांत करना है। शुरुवात में आपका मन भटकता है लेकिन चिंता की बात नहीं यह सामान्य है, जितनी बार ध्यान कही और जाये उसे बार-बार वापस लाये।  कुछ ही दिनों में आप देखेंगे की, आपका ध्यान पहले से कम भटकेगा। 

2- आप नॉर्मली साँस अपना ध्यान अभी सांस पर न ले जाये  क्योंकि अभी जबरदस्ती सांसो पर ध्यान देंगे तो मस्तिष्क में उथल-पुथल होने लगेगी और शांति नहीं मिलेगी।  कुछ देर ऐसी ही बैठे रहने से आपका ध्यान स्वयं ही अपने श्वास पर जायेगा। 

माइंडफूलनेस के द्वारा शांति व सामंजस्य कैसे प्राप्त होता है

3- प्राकृतिक रूप से आप जो साँस लेते वह बहुत कोमल और लययुक्त होती है लेकिन आप देखेंगे की जैसे ही कोई विरोधी विचार आता है तो इसकी लय बिगड़ जाती है। 

4- इसके बाद अपना ध्यान  सांसो पर  जाये, साथ ही उन सभी जगहों को महसूस करे जंहा से वह गुजर रही है। ऐसा करने से कोई अन्य विचार आने से रुक जाता है।  जैसे - आराम से साँस लेना शुरू करे, कैसे यह आपके नथुनों से होते हुए फेफड़ो तक जा रही है और पेट में। 

5- आप नाटकीय रूप से महसूस कर सकते है कि जैसे कोई प्रकाश आपके ऊपर से शरीर के अंदर जा रहा है। 

धीरे-धीरे आप इसमें एक्सपर्ट होते जायेंगे। सांसो  किसी प्रकार की जानभूझकर रुकावट न उत्पन्न करे।  आप देखेंगे की  साँस के साथ आप इन्वॉल्व होते जा रहे है। इसी तरह जब श्वास छोड़े तो भी। 

 अनापानसती ध्यान के लाभ क्या है ? - Benefits of Anapanasati Meditation in hindi

  • करने से मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक सुख मिलता है। 
  • यह तनाव, चिंता, तकलीफ, उदासी,  घबराहट से मुक्ति दिलाता है। 
  • गजब का सेल्फ कॉन्फिडेंस  उत्पन्न होता है। 
  • शरीर को स्वस्थ और ऊर्जा प्रदान करती है। 
  • स्मृति शक्ति तेज होती है। 
  • स्वयं को जानने में सफलता 
  • निर्णय छमता मजबूत होती है। 
  • एकाग्रता बढ़ती है। 
  • रोगमुक्त होने लगते है।