बेसन का चिल्ला खाने के फायदे, कैलोरी और बनाने का तरीका

 

बेसन का चिल्ला खाने के फायदे, कैलोरी और बनाने का तरीका

besan chilla khane ke fayde in hindi बेसन एक ऐसी सामग्री है जो स्किन के साथ स्वस्थ के लिए भी बहुत अच्छी होता है इसके कई व्यंजन बनते है जिसमे से एक है बेसन का चीला है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।   आज हम यहाँ बेसन के चीले के फायदे क्या है और इसके पोषक तत्व के बारे में जानेगे। इसके साथ ही इसे बनाने का सरल तरीका भी। 

कोई भी व्यक्ति हो उसके लिए सुबह का नाश्ता(breakfast) करना बहुत जरूरी होता है क्योकि यह आपको दिन भर की ऊर्जा देता है। यदि ऐसे में नाश्ता हल्का होने के साथ स्वादिष्ट कैलोरी में कम, प्रोटीन युक्त और पौष्टिक हो तो कितना अच्छा। बेसन का चिल्ला खाने के फायदे, कैलोरी और बनाने का तरीका 

चिल्ला(cheela) आसानी से बनने वाला सुविधाजनक व स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन है। चिल्ला कई तरह से बनाया जाता है जैसे- रवे  चीला, आंटे का चीला, मूंग दाल का आदि।  

बेसन के चीले के पोषक तत्व की जानकारी 

कार्बोहाइड्रेट  42% , प्रोटीन 15%  और वसा 43% होता है। यह प्रोटीन और जटिल कार्बोहाइड्रेट बहुत ही अच्छा स्रोत है। इसे अन्य सब्जियों के साथ मिलकर बनाने और धनिये की चटनी के साथ खाये। आइये जानते है कि बेसन के चिली की कितनी मात्रा खाने से कितनी कैलोरी प्राप्त होती है। 

बेसन चिल्ला आकार और सेविंग्स के आधार पर कैलोरी 

Serving Size (ग्राम में) कैलोरी   1 बेसन चिल्ला  2 बेसन चिल्ला   3 बेसन चिल्ला   4 बेसन चिल्ला 

छोटा आकार (30 ग्राम)                 50                    100                   150                      201                     

मध्यम आकार (40 ग्राम)               67                   134                   201                      267                

बड़ा आकार (50 ग्राम)                     84                   167                 250                       333         


बेसन का चीला खाने के फायदे - Benefits of Besan Chilla in hindi

क्या बेसन के चीले का सेवन वजन घटाने(weight loss) के लिए अच्छा होता है? - Is besan cheela good for weight loss in hindi?

यदि आप  मुख्य भोजन के विकल्प(optional) और कम मात्रा में सेवन करे तो बेसन चीला खाने से वजन घटाने में मदद कर सकता है, इसमें घुलनशील फाइबर मौजूद होता है।  इसके अतिरिक्त यह लंबे समय तक पेट को भरा रखता है जिससे भूख से बचने में मदद मिलेगी।। 

शाकाहारी(vegan) कीटो आहार सूची और keto diet क्यों खतरनाक है

क्या बेसन का चिल्ला मधुमेह के लिए अच्छा है?

यदि अच्छे बेसन से इसका चीला बनाते है तो यह रक्त  शर्करा के स्तर को संतुलित रखने में सहायक है इसके अलावा इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। चीले को संतुलित करने के लिए इसे धनिया, पुदीना,  टमाटर,  चटनी के साथ खाएं।

क्या बेसन का चीला शरीर के मांसपेशियों के लिए अच्छा है?

जैसा की बताया गया है कि बेसन चीला में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा मध्यम रूप से अधिक होती है। अगर आप अन्य प्रोटीन वाले आहार के साथ इसका भी सेवन करते है तो यह मांसपेशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। 

20 सबसे अधिक प्रोटीन वाले चीज़ों की लिस्ट - high protein food chart in hindi


क्या बेसन का चीला रक्तचाप के लिए अच्छा है?

बेसन चीला में सोडियम की मात्रा अधिक होती है और इससे रक्तचाप बढ़ सकता है। जब तक आप कम मात्रा में बेसन चीला खाते हैं, यह उच्च रक्तचाप(high blood pressure) वाले व्यक्तियों के लिए एक सुरक्षित विकल्प है।


क्या बेसन का चिल्ला महिलाओं में होने वाले पीसीओएस(pcos) के लिए अच्छा है?

पीसीओएस/pcod से जूझ रही पीड़ित महिलाएं अक्सर इंसुलिन प्रतिरोधी भी होती हैं। ऐसे में बेसन चिल्ला  जैसा कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला नाश्ता एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह इंसुलिन के प्रतिरोध को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। इसे पुदीने या धनिये की चटनी के साथ अवश्य खाये। 


क्या बेसन का चिल्ला प्रतिरोधक छमता(इम्यूनिटी) के लिए अच्छा है?

बेसन चने के आंटे से बनता है जो प्रोबायोटिक्स हो सकते हैं। प्रोबायोटिक्स पेट को स्वस्थ रखने के साथ इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अच्छे है। 


क्या बेसन का चीला थायराइड(thyroid) के लिए अच्छा है?

जब सिमित मात्रा में बेसन चीला खाते हैं तब यह हाइपोथायरायडिज्म पीड़ित लोगो के लिए एक सुरक्षित विकल्प है।


क्या बेसन का चीला वजन बढ़ाने के लिए अच्छा है?

बेसन चीला वजन घटने के साथ स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने के लिए भी अच्छा है क्योंकि इसमें अधिक प्रोटीन  जो वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। 

बेसन का चिल्ला बनाने का तरीका 

बेसन(gram flour) - 1 कप

पानी - 1/2 कप

नमक - आहार योजना के अनुसार

दही - 2 से 3 चम्मच(इच्छानुसार)

मिश्रित सब्जियाँ - 1 कप जो पसंद हो

मसाले - इच्छानुसार 

instruction 

-एक बाउल में बेसन ले इसमें हल्दी पाउडर, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया   पाउडर और नमक लें और अच्छी सेमिला लें। 

 -इसी वक्त सभी सब्जियां भी डालकर मिला लें। 

- अब दही मिलाएं। 

 -थोड़ाथोड़ा पानी डालते हुए गांठ रहित बैटर बनाएं।

- फिर बैटर को साफ तवे पर डालें और दोनों तरफ से सेंके। 

 -पसंद की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।