करेला और जामुन का जूस पीने से क्या होता है? इसे कब पीना चाहिए?

karela aur jamun ka juice peene se kya hota hai मधुमेह समेत कई गंभीर बीमरियों के लिए यह जूस फायदेमन्द होता होता है यह न सिर्फ शर्करा नाशक का कार्य कर सकता है बालकु पाचन सम्बन्धी सहित अन्य रोगो के लिए लाभों भंडार है।  इस आर्टिकल में जानिए पतंजलि करेला और जामुन जूस के फायदे, उपयोग और नुकसान। 

करेला और जामुन का जूस पीने से क्या होता है? इसे कब पीना चाहिए?


जामुन और करेला दोनों ही पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत है इन्हे औषधि रूप में सेवन किया जाता है।  जामुन के बीज के चूर्ण कई तरह शारीरिक कष्टों के निवारण के लिए उपयोग किया जाता है।  वही करेला जिसमे विटामिन A और C प्राप्त होता है को सब्जी के साथ ही इसका रस उच्च शर्करा को कम करने के लिए जाता है।  इन दोनों के और फायदो के बारे में पढ़े। 

करेला और जामुन जूस के फायदे - Bitter Gourd And Jamun Juice Benefits For Health In Hindi

मधुमेह में लाभकारी 

करेला के बारे में तो सभी जानते है कि शुगर की बीमारी में इसे पीना कितना असरदार होता है वही जामुन के बीज का चूर्ण भी डायबिटीज के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  यदि इन दोनों को मिक्स करके जूस रूप में पिया जाये तो इन्सुलिन कण्ट्रोल हो सकता है।  

रक्तचाप नियंत्रण में प्रभावी 

आज कम उम्र में ही लोग उच्च ब्लड प्रेसर का शिकार हो रहे है जिसका एक कारण असंतुलित जीवनशैली भी है। पतंजलि का करेला और जामुन का जूस का सेवन करने से बढे हुए ब्लड प्रेसर को धीरे-धीरे संतुलन करने में कामयाबी मिल सकती है इसके अतिरिक्त भोजन में  नमक की मात्रा और पैक्ड फ़ूड खाना कम करे। 

विजयसार चूर्ण शुगर सहित अन्य रोगो में फायदे, उपयोग और नुकसान

बढे हुए वजन में फायदेमंद 

पतंजलि का करेला और जामुन का रस पीने से अतिरिक्त बढ़ा हुआ वजन में प्रभाव डाल सकता है।  यह जूस चयापचय क्रिया को संतुलित करता है जिससे एक्स्ट्रा फैट नहीं जमता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से मोटापा घटाने में यह आपका साथी बन सकता है। 

त्वचा की समस्याओ के लिए 

यह जूस स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स में हितकारी है करेला और जामुन ब्लड को प्यूरीफाय कर करता है जिससे बॉडी के खराब टॉक्सिन्स पदार्थ खत्म हो जाते है जिससे पिपंल सहित खुजली और अन्य प्रकार की समस्याओं से राहत मिल सकती है।  

आँखों के लिए फायदेमंद 

जामुन और इसका जूस आँखों की रौशनी के लिए बहुत चमत्कारी असर करता है।  जिनकी नजरे कमजोर है उनको यह लाभ दे सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल के लिए असरदार 

करेला और इसके साथ जामुन में पाए जाने वाले तत्व शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल सफाया कर सकते है इससे ब्लड सर्कुलेशन तो बेहतर होता ही है साथ ही ह्रदय की गंभीर बीमारियों से भी बच सकते है। 

करेला जामुन का जूस कब पीना चाहिए? 

करेला  और जामुन के जूस को आप सुबह भोजन के पहले पिए तो अधिक अच्छा रहता है।  जितना जूस ले उतना ही पानी ले आपस में मिलाये और पी ले। 

इसके जूस को आप घर पर भी आसानी से बना सकते है। इसमें कुछ बुँदे नीबू और चुटकी भर काला नमक भी मिला सकते है। 

क्या करेला जामुन के जूस का कोई साइड इफेक्ट है?

हालाँकि इसके सेवन के कोई खास दुष्प्रभाव नहीं मिले है लेकिन यदि आप किसी भी प्रकार की अन्य बीमारी होने पर या जो गर्भवती है या स्तनपान कराती है वे पहले चिकित्सक से सलाह ले। 

करेले का जूस हफ्ते में कितनी बार पीना चाहिए?

यदि आपको मधुमेह की बीमारी है तो डॉक्टर के निर्देश पर प्रतिदिन सेवन करे।   यदि स्वस्थ लाइफस्टइल के लिए  सप्ताह में एक बार पीना भी फायदेमन्द होता है।