हलीम के बीज खाने का तरीका, फायदे और साइड इफेक्ट

Halim Ke Beej Khane Ka Tarika Aur Fayde हलीम के बीज को गार्डन क्रेस सीड्स भी कहते है। इसे आप एक सुपरफूड समझ सकते है इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड और मिनिरल्स ह्रदय और मस्तिष्क के अलावा अन्य समस्याओं में उपयोगी होते है यदि नियमित रूप से इसका सेवन किया जाये तो स्वास्थ्य को अनेक तरह लाभ पंहुचा सकता है। 

हलीम के बीज खाने का तरीका, फायदे और साइड इफेक्ट


हलीम बीज कैसे होते हैं ?

हलीम के बीज(halim seeds) लाल रंग के छोटे-छोटे होते है। इसमें विटामिन, आयरन, फाइबर, फोलेट और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।  इसके हिंदी में अन्य नाम भी है जैसे है - आशाली, चन्द्रशोर।  

हलीम के बीज खाने के फायदे - Halim Seeds Benefits In Hindi

  • हलीम के बीज में आयरन की भरपूर मात्रा होती है यदि किसी को खून कमी समस्या है तो दवाइओ के साथ डॉक्टरी परामर्श पर इसका सेवन कर सकता है। 
  • इसके बीज में एक पदार्थ जिसे गोईट्रोजेनिक कहते है थायरॉइड ग्रंथि को आयोडीन का अवशोषण रोकने में सहायक होते है। जिससे थायरॉइड हार्मोन का स्त्राव कम होता है और हाइपरथायरायडिज्म को प्रतिबंधित करने में मददगार साबित हो सकता है। 
  • हलीम बीज वजन कम करने में बहुत असरदार हो सकता है क्योंकि इसमें उपर्युक्त फाइबर प्राप्त होता है जो पाचन तंत्र को साफ़ करता है। 
  • प्रेगनेंसी के समय या बाद में महिलाओं के बाल झड़ने और स्किन में ढीलेपन की समस्या होती है हलीम के बीज में विटामिन E पाया जाता है जो त्वचा और बालो के फॉलिकल को मजबूत करने के लिए चमत्कारी ढंग से फायदे पहुंचाता है।
  • यदि माहवारी में अत्यधिक दर्द की परेशानी होती है  इसमें भी हलीम बीज फायदेमंद होता है। 
  • प्रतिदिन करीब एक चम्मच हलीम के बीज का उपयोग करने से अस्थमा में आराम मिल सकता है। 

हलीम के बीज खाने का तरीका

  • हलीम के बीज खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट होता है। हलीम बीज को दूध या फिर हल्के गर्म पानी में 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दे फिर उसी पानी या दूध सहित सेवन करना होता है। 
  • इसे अपने स्मूथी में डालकर भी लिया जा सकता है। 
  • कई हलीम बीज को सूखे मेवे के साथ लड्डू बनाकर भी खाते है। 
  • आप अपने पराठे में इसे स्टफिंग भी कर सकते है। 


हलीम के बीज के साइड इफेक्ट

हलीम के बीज के अधिक सेवन से, ह्रदय की धड़कन अनियमित होना, उल्टी, छाती में दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। 

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी डॉक्टर की सलाह लिए बिना इसका उपयोग न करे इससे गर्भाशय का संकुचन हो सकता है। 

हलीम के बीज की कीमत

250 ग्राम हलीम सीड की कीमत(price) 230 रूपए हो सकती है।  कीमत में बदलाव संभव है आओ इसे लोकल शॉप या ऑनलाइन भी खरीद सकते है। 

डिस्क्लेमर 

इस लेख में हलीम बीज के फायदे, उपयोग और नुकसान केवल सामान्य जानकारी के लिए बताया गया है कृपया यदि आप पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त  दवाईया ले रहे या कोई प्रेग्नेंट महिला तो सेवन से पहले चिकित्सक से परामर्श ले। 

FAQs


Q- हलीम के बीज का सेवन कौन नहीं कर सकता है?

A- जिन लोगो में पोटैशियम की अधिक कमी है और प्रेग्नेंट महिला को हलीम के बीज का सेवन करने से बचना चाहिए। 

Q- क्या हलीम के बीज और अलसी के बीज एक ही होते हैं?

A- दोनों बीज एक दूसरे से भिन्न होते है  

Q- हलीम के बीज किसके लिए अच्छे हैं?

हलीम का बीज आंतो को स्वस्थ बनाता है जिससे मल त्यागने में सरलता होती है इसके अतिरिक्त यह मस्तिष्क के मजबूत करता है।