घर पर केलोइड्स से कैसे छुटकारा पा सकते हैं? जानिए उपचार और आयुर्वेदिक इलाज

घर पर केलोइड्स से कैसे छुटकारा पा सकते हैं? जानिए उपचार और आयुर्वेदिक इलाज


केलोइड कब बनना शुरू होता है?

कुछ चोट और घावों के कारण एक गांठनुमा निशान बन जाते है जिसे केलोइड निशान या स्कार कहते है। यह किसी भी व्यक्ति को हो सकता है।  निशान अपेक्षाकृत बड़े भी हो सकते है।

दरअसल, जब स्किन में घाव होने के वजह से वह फटती है तो शरीर एक तरह का प्रोटीन जिसे कोलेजन कहते है का प्रोडक्शन करता है। यह प्रोटीन घाव के आस-पास जमा हो जाता है जिससे चोट को सील करने में मदद होती है। 

दक्षिण भारतीय, अफ्रीका, कैरेबियन जिनकी त्वचा डार्क होती है उनमे यह अधिक हो सकता है लेकिन इसके अलावा यह किसी भी स्किन टोन वालो को हो सकता है। 

निशान वाले क्षेत्र में खुजली को कम करने के लिए कर्टिको स्टेरॉयड क्रीम डॉक्टरी सलाह पर ले सकते है। 

केलोइड के सफल इलाज के बाद भी इसके दोबारा होने के चांस भी रहते है। 


केलोइड्स बनने में कितना समय लगता है?

केलोइड्सकोई चोट और घाव लगने के बाद उभार के साथ यह बनना शुरू होते है।  लक्षण दिखने में तीन महीने बाद या एक वर्ष का समय लग सकता है।  आमतौर पर 1 वर्ष बाद दिखाई दे सकता है। 

आप घर पर केलोइड्स से कैसे छुटकारा पा सकते हैं? - Keloids Scar Home Treatment In Hindi

घरेलू उपाए केलॉइड पर असर करे यह बिल्कुल भी आवश्यक नहीं है लेकिन कुछ तरीके लोगो द्वारा आजमाए गए है जो शायद ही प्रभावी हो।  

  • कॉर्टिकोस्टेरॉइड क्रीम खुजली को कम करने में थोड़ी मदद कर सकती है।
  • गैर-पर्चे से मिलने वाली सिलिकॉन जेल खुजली  दूर करने लाभकरी हो सकती है। 
  • लहसुन केलॉइड बढ़ाने वाले फाइब्रोब्लास्ट के प्रसार कर सकता है और और उस जगह के खून के प्रवाह को बढ़ाता है। आप दो लहसुन की कलिया लेकर क्रश कर ले और फिर केलॉइड स्कार पर लगभग पंद्रह मिनट तक रखे रहे फिर हल्के गर्म पानी से धो ले। 
  • शहद को कम से कम 20 मिनट तक केलोइड निशान पर रगड़े इसके प्राकृतिक गुण इसके उभार को  में मदद कर सकते है। 
  • एलोवेरा जेल केलोइड कि न सिर्फ खुजली और जलन दूर कर सकता है बीस मिनट मसाज करने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दे और फिर लुकवार्म वाटर से धो ले। 
  • केलॉइड स्कार वाली जगह पर दोबारा चोट न लगने दे और न ही कोई घर्षण होने दे। 
  • केलॉइड को अधिक धूप लगने से बचाये इससे इसका रंग परिवर्तन हो सकता है इसलिए सनस्क्रीन लगाने के साथ ही कपडे से ढंका होना चाहिए।संपीडन ड्रेसिंग जिसमे घाव पर दबाव डालकर निशान को कम करने का प्रयास किया जाता है इसे सर्जरी के बाद भी अक्सर किया जाता है।  प्रक्रिया में पूरे दिन या 12 घंटो तक ड्रेसिंग को लगाए रखना पड़ता है इसमें ६ महीनो का समय लग सकता है। इसलिए यह थोड़ा असुविधाजनक रहता है। 

 केलोइड के निशान कैसे हटाएं? - How To Get Rid Of Keloids Scar In Hindi

  • शल्य क्रिया द्वारा - यदि केलोइड के निशान किसी भी उपचार से फायदा नहीं हो रहा है तो सर्जरी द्वारा इसे हटाने की अनुशंसा की जाती है ऐसे में भी केलॉइड फिर से होने की दर 45 प्रतिशत  हो सकती है। 
  • विकिरण चिकित्सा द्वारा - सर्जरी के बाद निशान के ऊतकों को कम करने या सिकोड़ने में मदद कर सकता है। लेकिन इसे कई बार करने की जरुरत हो सकती है।  इस विधि लम्बे समय तक करने से स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम के साथ ही त्वचा कैंसर  संभावना रहती है। 
  • लेजर उपचार से - जिन्हे केलोइड के निशान बड़े क्षेत्र में फैले हुए है वे लेजर विधि से इसे चपटा या समतल करवा सकते है। यह उस जगह की खुजली के साथ स्कार कम  कर सकता है। डाई लेजर थेरेपी को कोर्टिसोन इंजेक्शन देने के साथ महीने में एक से दो बार या डॉक्टर ने जितनी बार के लिए सिफारिश की हो, करना होता है।  अधिक आम हैं, उनमें हाइपोपिगमेंटेशन या हाइपरपिग्मेंटेशन, छाले और पपड़ी शामिल हैं।
  • स्टेरॉयड इंजेक्शन - अगर केलॉइड का निशान छोटा है तो इसकी मोटाई को कम करने के लिए चिकित्सक कार्टिसोन जैसे कुछ स्टेरॉयड इंजेक्ट कर सकते है। स्कार को समतल होने के लिए छः महीनो तक हर महीने इंजेक्शन लेना पड़ सकता है। 
  • क्रायोथेरेपी - यदि केलोइड स्कार बहुत छोटे है तो इसे क्रायोथेरेपी जिसमे तरल नाईट्रोजन को निशान पर जमा कर हटाया जाता है। लेकिन इससे त्वचा पर दुष्प्रभाव की संभावना रहता है। 

क्या आयुर्वेद केलोइड का इलाज कर सकता है?

आयुर्वेद द्वारा केलोइड का इलाज विकल्प के तौर पर कर सकते है।  अग्निजीत क्रीम केलॉइड निशान के मवाद, मृत कोशिका और खून को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। क्रीम को अपनी प्रभावित जगह पर लगभग 2 घंटो के लिए लगा कर रखे। 


केलोइड के लिए कौन सा स्टेरॉयड सबसे अच्छा है?

इंट्रालेसियोनियल के अलावा कार्टिकोस्टेरॉयड इंजेक्शन सामन्यतः सुरक्षित मान सकते है लेकिन दर्द देते है इन्हे हफ्ते में एक से दो बार केलॉइड निशान पर दिया जाता है ताकि वह जगह सपाट हो सकता है। 

डिस्क्लेमर 

इस लेख में केलोइड्स से कैसे छुटकारा पाने के लिए जो भी उपचार और इलाज बताये गए है वे इस सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करते है कृपया किसी भी उपाए को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह ले।