33×3 अभिव्यक्ति के उपयोग से कुछ भी कैसे प्रकट करे

अपनी अभिव्यक्ति(manifestation) को व्यक्त करने के लिए लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन के अंदर कई तरीको का उपयोग करते है उन्ही में से  333 technique Law of Attraction in Hindi भी एक लोकप्रिय तकनीक है। जिससे अपनी इच्छा को पूर्ण करने का साधन बना सकते है। आईये जानते है कि इसे करने की विधि क्या है ?

 

33×3 अभिव्यक्ति के उपयोग से कुछ भी कैसे प्रकट करे

33×3 अभिव्यक्ति का उपयोग आप बहुत आसानी से पांच चरणों में कर सकते है।  

33x3 मनिफेस्टेशन टेक्निक क्या है ? - what Is 33x3 Manifestation Technique In Hindi

इस अभिव्यक्ति सिद्धांत(method) का उपयोग आप अपने जीवन में जो चाहते है उसके लिए कर सकते है।  आपको इसमें अपनी भावनाये और विचारो को प्रकट करने की प्रक्रिया(process) करनी है। आकर्षण के नियम पर आधारित 33x3 सिद्धांत आपके विचारो के समान इच्छित वस्तु, रिश्ता या जो भी आपका मनिफेस्टेशन है उसे आकर्षित करता है। 

33x3 प्रसिद्ध निकोला टेस्ला का सिद्धांत से इंस्पायर्ड है।  जैसा कि इन्होने कहा है कि सब एक ऊर्जा(energy) यहाँ तक हमारी भावनाये और विचार भी।  हम इनका सही दिशा में उपयोग कर अपनी इच्छित चीज़ प्राप्त कर सकते है। 

टेस्ला नंबर 3 पर बहुत यकीन करते थे उनके अनुसार यदि इस संख्या  3 को दुगुना करते है तो यह 6 और फिर 9 की ऊर्जा प्रदान करता है और 9 एक सम्पूर्ण संख्या है। यही ऊर्जा आपके आकर्षण को मजबूत कर देता है। 

555 manifestation technique in hindi को कैसे प्रयोग करे

उदाहरण के लिए, यदि आप निराश महसूस कर रहे हैं और इस ऊर्जा को एक लम्बे समय या दिनों तक इसी फ्रिक्वेन्सी में प्रवाहित करते है तो आप हर तरफ से सिर्फ निराशा ही अट्रैक्ट करते है। इसके विपरीत यदि आप अपना ध्यान कृतज्ञता की ओर लगाते है तो आप और अधिक कृतज्ञता वाली वस्तुए और ख़ुशी आकर्षित करते है।  तो आप अपने जीवन में अधिक क्रोध और निराशा को आकर्षित करेंगे। 


33×3 मनिफेस्टेशन आपको 33 की सकती प्रदान कर एक कदम और आगे ले जाती है। इसे उपयोग करने के दौरान जब किसी भी विचार अपर आप ध्यान केंद्रित करते है तो उसे आप 33 बार तक महसूस करते है और फिर उसी के अनुरूप चीज़ प्राप्त करते है। 


33x3 मनिफेस्टेशन विधि की प्रक्रिया - How To Use 33x3 Method In Hindi

चलिए जानते है इस अभिव्यक्ति विधि का प्रयोग कैसे करना है- 

तीन दिनों तक प्रतिज्ञान(affirmation) को तैंतीस बार पांच चरणों में लिखना है। 

आदर्श तरीका तो यही है की आप कागज और कलम का सहारा ले इससे अधिक जुड़ाव और आध्यात्मिकता का अनुभव होता है।  आप एक डायरी भी ले सकते है।  

मनिफेस्टेशन को तीन दिन तक दोहराये -


33x3 अभिव्यक्ति पद्धति को अपने जीवन में लागू करने के पाँच चरण - Five Steps Of 33x3 Technique In Hindi

33×3 अभिव्यक्ति विधि जीवन में आप जो चाहते हैं उसे प्रकट करने का एक सरल लेकिन शक्तिशाली तरीका है। आपको बस इन पांच चरणों का पालन करना है:


1) आप क्या चाहते है उसे चुने।

2) चुनी हुई इच्छा के चारों ओर एक प्रतिज्ञान(affirmation) बनाएँ।

3)  इसे 33 बार लिखें।

4)  तीन दिनों तक इस प्रक्रिया को दोहराएं

5) आपने जो मांगा है वह आपको मिलेगा इस पर पूर्ण विश्वास रखें।


अब जाने की इन सभी चरणों का क्या मतलब है -

1) आप क्या चाहते है उसे चुने।

यह पहला स्टेप है यहाँ बिल्कुल क्लियर रहे कि आप जो भी अट्रैक्ट करना करना चाहते है उसे प्रकट(affirm) करने के लिए चुने।   जैसे - नौकरी, नयी गाड़ी, पैसे, स्वास्थ्य, बेहतर रिश्ता आदि। 

वैसे तो सभी को सब बेहतर चाहिए लेकिन जिस चीज़ के लिए आप सबसे अधिक सोचते है और जो आपको वास्तव में दिल से चाहिए। 


2) चुनी हुई इच्छा के चारों ओर एक प्रतिज्ञान(affirmation) बनाएँ

दूसरा स्टेप यह कि जिसे भी आपने चुना है उसके लिए एक पुष्टिकरण तैयार करें। अर्थात आपको कुछ इस प्रकार के affirmation लिखने है जिससे आपने जो मांगा है उसकी पुष्टि(confirmation) हो। 

हर दिन कहे पॉजिटिव अफर्मेशन (positive affirmation)फिर देखे फायदे

उदाहरण 

  • मैं अपने जीवन में पहले से अधिक धन आकर्षित कर रहा हूं।
  • मैं एक नई नौकरी को आकर्षित कर रहा हूं।
  • मैं जीवन में एक बेहतर रिलेशनशिप  को आकर्षित कर रहा हूं।
  • मैं अपना अच्छा स्वास्थ्य को आकर्षित कर रहा हूं।
  • आप अपने अनुसार भी कथन बना सकते है बस वह present continuous tense में होना चाहिए। 
आप चाहे तो इच्छा से ही रिलेटेड अलग-अलग 33 अफरमेशन लिख सकते है या एक ही को तैंतीस बार।    


3) इसे 33 बार लिखें।

यह तीसरा स्टेप बहुत अधिक जरुरी है और यही से मैजिक होना शुरू होगा। इसमें आपको अपने प्रतिज्ञान को कुल तैंतीस बार लिखना।

यह जादू इस लिए है कि जब आप स्वयं लिखते है तो आपकी भावनाओ का वाइबरेशन तेज होती है लेकिन बहुत सॉफ्ट और स्मूथ तरीके से ब्रह्माण्ड में प्रवाहित होती है इस वक्त आप पूरी पॉजिटिव तरीके से अपने इच्छा के ख्यालो में होते है।  

जितनी बार इसे लिखे जायेंगे आप अपनी इच्छा की frequancy को बढ़ाते जायेंगे। इसलिए 33 बार लिखने के लिए कुछ समय निकाले है। 


4) तीन दिनों तक इस प्रक्रिया को दोहराएं

चौथे स्टेप में आपको इसे तीन दिनों तक करना होगा जिससे यह आपके अवचेतन मन में पूर्ण तरीके से समाहित हो जाये। इसलिए पूरा तीन दिन और तैंतीस बार लिखें।


5) आपने जो मांगा है वह आपको मिलेगा इस पर पूर्ण विश्वास रखें।

यह अंतिम स्टेप यह बहुत महत्वपूर्ण है जिसमे आपको पूरा विश्वास करना है कि है आपको अपनी मनचाही इच्छा प्राप्त होगी। विश्वास नहीं होगा तब यह तकनीक कार्य नहीं करेगी।  

trust करने और समय देने से यूनिवर्स आपके पक्ष में कार्य करने लगता है। 

बस इन पांच स्टेप्स को फॉलो करे और अपने जीवन को उन चीज़ो  करे जो आप हमेशा से चाहते थे। महसूस करना और विश्वास करना यह आपकी ताकत है जो कुछ भी सच कर दे। 


विवाह के लिए 333 technique law of attraction in hindi for marriage

यदि आप एक अपने लिए अच्छे यह जीवन साथी को अट्रैक्ट करना चाहते है तो आप बिल्कुल बताई गयी विधि को लागू करे और पुष्टि (confirm) के लिए ऐसे वाक्य चुने जो आपके आदर्श विवाह दर्शाये या जैसा शादी आप चाहते है। 

मेरी शादी बिल्कुल मेरे अनुरूप वैसे हो रही है। 
मेरा जीवनसाथी एक आदर्श व्यक्ति है। 
मेरे विवाह में सभी प्रसन्न है 
आदि तरह के वाक्यों से ब्रह्माण्ड को प्रकट कर सकते है।