पानी के साथ पुनर्नवा सेवन के 10 फायदे और नुकसान

पानी के साथ पुनर्नवा सेवन के 10 फायदे और नुकसान


punarnava ke fayde aur nuksan प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सक पद्धति में  पुनर्नवा को उपयोग किया जाता रहा है।  यह पथरी, मधुमेह और संक्रमण को खत्म करने के अलावा अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी बिमारियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

पुनर्नवा को अर्थ होता है पुनर्जीवित या  "नवीकरणीय।  यह खासकर भारत, दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्राजील में उगता है।  यह सभी महिलाओं और पुरुषो के लिए सामान्य रूप से फयदेमंद है।  

बरसात के मौसम में इसमें सफेद और गुलाबी रंग के फूल निकलते है इसकी पत्तिया छोटी  व फैली होती है।  इसका पूरा पौधा एक मीटर तक लम्बा हो सकता है। पुनर्नवा निक्टागिनेसी परिवार से सम्बंधित है इसे इंडियन हॉगवीड, गढ़पुराण तारवीन और स्पाइडरलिंग भी कहा जाता है।  


पुनर्नवा  के स्वास्थ्य के लिए फायदे - benefits of punarnwa in hindi


त्वचा के लिए पुनर्नवा के फायदे - 

पुनर्नवा में मौजूद एंटी एजिंग के गुण उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए जाना जाता है। इसके लिए हफ्ते में दो से तीन बार एक चम्मच पुनर्नवा पाउडर को एक गिलास पानी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। यह त्वचा में कसाव उत्पन्न करने और चमक प्रदान करता है। 

 पुनर्नवा नपुंसकता ठीक करने में मददगार 

पुनर्नवा के बीज पुरुष में होने वाली नपुंसकता के लिए बेहद फायदेमंद हैं। यह पूरे  प्रजनन अंग को पुनर्जीवित कर शक्ति पैदा कर सकता है। यह वीर्य की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है और कामेच्छा को भी बढ़ाता है। 

किडनी के लिए पुनर्नवा के फायदे- For Kidney Health

पुनर्नवा का अर्क मूत्रवर्धक का भी कार्य करता है। यह किडनी में जमा कैल्शियम को साफ करता है, जिससे किडनी की पथरी होने की संभावना कम होती है। shatavar ke fayde - शतावरी के स्वास्थ्य फायदे और नुकसान


पाचन तंत्र की सफाई करें - Digestion and Cleansing

पुनर्नवा आपके सुस्त पाचन तंत्र को उत्तेजित कर ऊतकों तक पोषण के लिए रास्ता बनाता में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह आंतों के कीड़ों से भी छुटकारा दिलाता है। 

वजन प्रबंधन करने में - Healthy Weight Management

 शरीर के वसा को तोड़ने में और फिर उसे पचाने में पुनर्नवा अतिरिक्त तरल पदार्थ को अवशोषित करने में सहायता करता है। जिससे वजन को मैनेज करने में आसानी हो सकती है। 


जोड़ो की गतिशीलता बढ़ाये - increase Joint Comfort 

कई बार असंतुलित कफ के कारण जोड़ो में दर्द की शिकायत हो जाती है। पुनर्नवा का उपयोग जोड़ों और मांसपेशियों को आराम देने के लिए किया जाता रहा है। यह जोड़ों की गति को बढ़ावा देता है। दर्द को दूर करने के लिए इस जड़ी बूटी का पेस्ट बनाये और जोड़ो पर लगाए।  

मधुमेह के लिए उपयोगी 

मधुमेह रोगियों के लिए  पुनर्नवा जड़ी बूटी फायदेमंद(punarnava ke fayde)  हो सकता है। इसकी पत्तियों का अर्क ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।


आंखों की कमजोरी दूर करे 

इसकी जड़ के रस का उपयोग नेत्र रोगों को ठीक करने के लिए किया जा सकता है । इसके रस की कुछ बूंदो को आँखों में डालने संक्रमण दूर होता है। लेकिन उपयोग से पूर्व डॉक्टर से अवश्य सलाह लें। 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें 

पुनर्नवा पाउडर  को शहद के साथ के साथ खाने से रक्तचाप नियंत्रित कर सकते है। इसमें  मैग्नीशियम की मात्रा आपके ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में बहुत मददगार हो सकती है। इससे हार्ट अटैक का खतरा से भी बच सकते है। इसके पाउडर के सेवन के सबंध में आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह ले ।

लीवर के लिए फायदेमंद 

पुनर्नवा यकृत(लीवर) कार्यात्मक और  स्वस्थ रखता है। अस्वास्थ्यकर लीवर से थकान और तनाव होता है।  पुनर्नवा आपके  फेफड़ों में अतिरिक्त कफ को पिघलाने के लिए एक फायदेमंद जड़ी बूटी है। 


पुनर्नवा के साइड इफेक्ट - 

पुनर्नवा के दुष्प्रभावों सूची बहुत छोटी है जो इस प्रकार है -

12 साल से कम आयु के बच्चों को पुनर्नवा का सेवन नहीं कराना चाहिए।

इसका अधिक सेवन आपका रक्तचाप को बढ़ा सकता है।

यदि आपको इथेनॉल से एलर्जी है, तो पुनर्नवा का उपयोग बिना डॉक्टर के परामर्श  करना चाहिए।

इसमें आयरन तत्व भी है इसलिए गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक की सलाह पर ही इसे इस्तेमाल करना चाहिए। 

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में पुनर्नवा के फायदे और नुकसान बताये गए है।  इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।