नाक से खून (नकसीर) रोकने के 8 आयुर्वेदिक इलाज - home remedies of nose bleeding in hindi

 

नाक से खून (नकसीर) रोकने के 8 आयुर्वेदिक इलाज - home remedies of nose bleeding in hindi
nakseer

नाक से खून(नकसीर) आना एक बहुत ही आम समस्या है। हम में से प्रत्येक ने किसी न किसी समय पर इसका सामना किया है। यह विशेष रूप से ग्रीष्मकाल में अधिक होता है। क्योंकि गर्मी के कारण रक्त केशिकाओं का विस्तार होता है। खड़े होने से रक्तस्राव बढ़ जाता है। पहली चीज जो आपको करनी चाहिए वह है बिस्तर पर पीठ के बल लेटना। यह रक्त को बहने से रोकता है और रक्तस्राव को कम करने में मदद करता है। ऐसे कई अन्य प्राकृतिक उपचार हैं जो आपकी समस्या को आसानी से हल कर सकते हैं।

नाक से खून क्यों आता है 

नाक से खून आने को नकसीर कहते है।   नाक में सूखेपन,  चोट लगने से,  अधिक रगड़ने से या  नाक की रक्त वाहिकाओं के छतिग्रस्त हो जाने के कारण रक्त निकलने लगता है।  यह सामन्य है लेकिन यदि 10 मिनट से अधिक समय तक खून निकलता रहे तो यह खरनाक हो सकता है।  

नाक की परत में विभिन्न छोटी रक्त वाहिकाएं होती हैं और यह शरीर के सबसे संवेदनशील भागों में से एक है। जब ये वाहिकाएँ फट जाती हैं, तो नाक से रक्त बहने लगता है। चोट, एलर्जी, सांस की समस्या, नाक की सर्जरी, सामान्य सर्दी और अत्यधिक छींकने जैसे विभिन्न कारणों से रक्तस्राव हो सकता है। 

नकसीर के कारण -  reasons of nakseer in hindi

नकसीर की समस्या अक्सर गर्मियों में होती  है।  लेकिन कई लोगों में यह सर्दियों में भी होती है। इसके कई और कारण भी होते है जैसे - 

  • अधिक गर्मी के  वजह से नाक का सूख जाना 
  • एस्प्रिन की अधिक उपयोग से 
  • किसी एलर्जी के कारण 
  • चोट लगने के कारण 
  • अधिक देर तक रगड़ने पर 
  • अधिक देर तक और तेज छींकने से 
  • हाई ब्लड प्रेसर 
  • ब्लड कैंसर से 

नकसीर या एपिसटैक्सिस के प्रकार - types of nose bleeding (nakseer) in hindi

नकसीर दो तरह से फूटता है जो इस प्रकार है-

एन्टीरियर (लोअर) नोज ब्लीड

एन्टीरियर नोज ब्लीड में खून नाक के आगे से गिरता है। ऐसे में लेटे नही बल्कि नाक को पूरी तरह से बंद कर लें और आगे की ओर झुक जाए। मुँह से सांस लें। 10 मिनट बाद देखें कि खून आना बंद हुआ या नही। अगर बंद नहीं होता है तो डॉक्टर के पास जाये। 

पोस्टीरियर नोज ब्लीड

पोस्टीरियर नोज ब्लीड में खून नाक के पीछे से बहता है और गले में जाता है। इस तरह की समस्या बहुत कम लोगों में होती है। इसे स्वयं से ठीक करने की कोशिश न करें। बल्कि चिक्तिसक के पास जाएं। 

  मिर्गी रोग का देसी घरेलू उपचार से करें बचाव

नकसीर का रामबाण घरेलू इलाज और उपाय - home remedies treatment for nose bleeding in hindi

नाक से निकलने वाले खून को रोकने के लिए आयुर्वेदिक इलाज(nakseer ayurvedic ilaj) बताये गए है।  जिनकी मदद से सामान्य नकसीर से निजात मिल सकता है -

प्याज़ का रस

प्याज़ का रस नकसीर में सबसे फायदेमन्द माना जाता है।  प्याज़ को घिस कर उसका रस निकाल लें और रुई की सहायता से नाक में लगाए।  इसकी गंध से खून को रोकने में मदद मिलती है।  प्याज़ को काटकर सूंघ सकते है। 

धनिये का रस 

धनिये के रस को निकाल कर इसकी बूंद को नाक में डालें।  इससे खून निकलना बंद हो जाता है। दिन में दो बार करें। 

सेब का सिरका 

नाक से खून निकल रहा हो तो सेब का सिरका लगाइये इससे शीघ्र ही रक्त आना बंद हो जाता है।  रुई को सिरके में डुबोइये और खून निकलने वाली जगह में लगाइये, 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें।  

सेलिन वाटर (नमक का पानी )

पानी में एक चुटकी नमक मिलाये और नाक के प्रभावित जगह पर लगाए।  इससे नाक का सूखापन कम होगा। 

गुलकंद और दूध 

15 ग्राम गुलकंद को दूध  लेने से पुराना नकसीर भी ठीक हो जाता है। 

बेल के पत्ते 

बेल के पत्ते को पानी में उबाल लें फिर इसमें मिश्री मिलाये और इसे पिए।  इससे खून आना रुक जाता है। 

विटामिन k 

विटामिन k रक्त के थक्के बनाने का कार्य करता है इसलिए विटामिन k से युक्त आहार, फल खाया करें ।  इसे रक्त अधिक समय तक नहीं निकलता है और यह नाक के आस-पास की जगह को मॉइस्ट रखता है। 

नेटल लीफ (बिछू बूटी)

जिनको किसी एलर्जी के कारण नाक से खून आ रहा हो, वे इसकी पत्तियों को पानी में अच्छे से उबाले और ठंडा होने पर नाक पर लगाए या बंद-बून्द कर कर  डाले।  इससे खून आना बंद हो जायेगा।  चिकित्सक से संपर्क कर सकते है।


सूखी और कफ वाली खांसी के लिए 10 घरेलू उपाय

 ह्यूमिडिफायर का उपयोग 

सर्दियों में नाक को ड्राईनेस से बचाने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकते है। बताये गए उपचारों में से किसी से एलर्जी है तो उसे ना करें। 

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में नकसीर रोकने का आयुर्वेदिक इलाज इन हिंदी की सामान्य जानकारी दी गयी है।  किसी भी उपाए को अपनाने से पहले आयुर्वेद सेपेसिलिस्ट की सलाह लें।