हाथ न धोने से ये बीमारियां हो सकती है, जाने कैसे धोये हाथ- Diseases caused by not washing hands in hindi

हाथ न धोने से ये बीमारियां हो सकती है, जाने कैसे धोये हाथ- Diseases caused by not washing hands in hindi, क्यों जरुरी है हाथ धोना(Why is it necessary to wash hands in hindi), अलकोहल बेस्ड सेनिटिज़ेर का उपयोग , सर्जिकल हाथ धोना क्या है, कब-कब हाथ धोये


किसी भी संक्रमण से बचने के लिए हाथ धोने को बहुत महत्व दिया जाता है खासकर कोरोना संक्रमण के दौरान हैंडवॉशिंग की भूमिका बढ़ गयी है। क्योंकि इसका संक्रमण सबसे अधिक हाथों के जरिये ही फ़ैल रहा है।


    क्यों जरुरी है हाथ धोना-Why is it necessary to wash hands in hindi

    अध्ययन अनुसार हमारे देश में करीब 40 प्रतिशत लोग खाना खाने के पहले हाथ नहीं धोते है। क्योंकि हमारे हाथ कई ऐसे स्थानों को छूते है जिसे कई लोग पहले से ही छू चुके होते है और हाथ साफ न करने से ये कीटाणु हमारे साथ-साथ अन्य परिवारजन व मित्रों तक भी फ़ैल सकता है।   विज्ञानं भी मानता है कि यदि हाथ धोने की प्रक्रिया का अच्छे से पालन करें तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

    इसे पढ़े -क्या है कोरोना वायरस(COVID-19) इसके लक्षणों को पहचानें


    किस तरह धोएं हाथ

    साबुन से हाथ धोना सेनिटाइज़र से अधिक प्रभावशाली है।  साबुन से हाथों को कम से कम 20 सेकंड  झाग निकलने तक हथेलियों  के पीछे, उंगलियों के बीच रगड़ कर अच्छे से धोये। साबुन उपलब्ध न हो तो सेनेटाइजर का प्रयोग किया जाता है।


    हाथ न धोने से ये बीमारियां हो सकती है, जाने कैसे धोये हाथ- Diseases caused by not washing hands in hindi, क्यों जरुरी है हाथ धोना(Why is it necessary to wash hands in hindi), अलकोहल बेस्ड सेनिटिज़ेर का उपयोग , सर्जिकल हाथ धोना क्या है, कब-कब हाथ धोये


    अलकोहल बेस्ड सेनिटिज़ेर का उपयोग 

    इसमें पानी की जरुरत नहीं होती है। अगर साबुन और पानी उपलब्ध नहीं है तो इसका प्रयोग कर सकते है। यह हाथ में जाते ही तुरंत सुख जाता है। इसलिए ऐसा सेनिटाइज़र  उपयोग करे जिसमें 60 प्रतिशत अलकोहल मौजूद हो। शराब आधारित सेनिटाइज़र का उपयोग बच्चों के लिए न करें।

    सर्जिकल हाथ धोना क्या है 

    यह अधिकतर चिकित्सक द्वारा सर्जेरी करने के पहले और बाद में हाथों, नाखूनों भुजाओ से गन्दगी और सूछ्म जीवों को हटा देते है तो इसे सर्जिकल हैंडवाश कहते है। इसमें साबुन, एंटी माइक्रोबियल एजेंट और एंटीसेप्टिक सर्जिकल स्क्रब का उपयोग किया जाता है। इसमें 15 से 20 मिनट का समय लगता है।

    कब-कब हाथ धोये 

    ये कार्य करने के पहले हमेशा धोये -

    खाना बनाने के पहले
    खाने के पहले
    बीमार व्यक्ति को छूने के पहले
    मुँह, नाक और आंख छूने से पहले

    ये कार्य करने के बाद हाथ धोये- 

    पालतू जानवरों को छूने के बाद
    खाना बनाने के बाद
    छींकने और खांसने के बाद

    इसे पढ़े -कोरोना वायरस से लड़ने हेतु, प्रतिरोधक छमता बढ़ाने के बाबा रामदेव के टिप्स

    हाथ न धोने से कौन सी बीमारियां हो सकती है-What diseases can be caused by not washing hands in hindi


    इस समय हाथ न धोने से कोरोना वायरस होने खतरे के साथ-साथ ये  निम्न प्रकार की बीमारियां हो सकती है-

    साँस सम्बन्धी बीमारी 

     हाथ न धोने कारण के कारण होने वाली आम सांस की बीमारियों में सामान्य सर्दी, इन्फ्लूएंजा, चिकन पॉक्स और मेनिन्जाइटिस शामिल हैं। 

    नोरो वायरस

    यह इंसानो के आंत्रशोथ(gastroenteritis) होने वाला आम कारण है। यह किसी भी उम्र के लोगों हो सकता है हाथ न धोने से इसकी मुश्किल और बढ़ जाती है कभी-कभी एक व्यक्ति से पूरे घर के लोगों को हो जाता है।

    नोसोकोमियल 

    अस्पताल में कई बार कर्मचारियों के हाथ न धोने से मरीज को देखने पर यह बीमारी हो जाती है।

    आँखों का संक्रमण से बचाएं

    सबसे बड़ा हैंडवॉशिंग का फायदा यह है की इससे आँखों का संक्रमण होने से बचा रहता है क्योंकि हम आँखों कई बार छू लेते है जिससे हाथ के वायरस और कीटाणु आँखों में चले जाते है जिससे कंजेक्टिवाइटिस और ट्राकोमा जैसी आँखों की संक्रमित रोग हो जाता है।


    पेट संक्रमण को रोके

    पेट का संक्रमण गंदे हाथों और गंदे पानी पीने की वजह होता है।  जिससे कालरा, टायफायड आदि रोग हो जाते है।  सिर्फ हाथ धोने से ही डायरिया के आधे मरीज ठीक हो सकते है।

    त्वचा के संक्रमण से बचाव

    स्टेफिलोकौकस बैक्टीरिया नथुनों और त्वचा में पाया जाता है यदि यह खुले घाव में  प्रवेश कर जाये तो स्किन इन्फेक्शन हो जाता है बल्कि शरीर में  पहुंचकर ये जोड़ों और हड्डियों तक पहुंच जाते है।

    बच्चों  धोने की आदत जरूर डलवाये यह उनके और उनसे जुड़े लोगो के लिए बहुत जरुरी है।
    इसे देखें -ग्लूकोमा (कालामोतिया) के लक्षण व इलाज से बचाये आँखों की रौशनी