सेलेनियम युक्त आहार के फायदे सेलेनियम के बारे में लोग अधिक नहीं जानते है यह एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है जो सेहत के लिए बहुत प्रकार से फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार यदि शरीर में इसकी बहुत कमी या अधिकता हो जाए है तो इसके कई नुकसान हो सकते है। इस आर्टिकल में जानिए सेलेनियम के फायदे
सेलेनियम क्या होता है - what is selenium in hindi
सेलेनियम ऐसा मिनिरल है जो मिटटी में पाया जाता है और हमारे शरीर को इसकी बहुत कम मात्रा की ही जरुरत होती है। यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट एन्ज़ाइम जो एक विशेष प्रकार का प्रोटीन होता है बनाने में सहायता करता है। यह थाइरोइड, फ्री रेडिकल्स, प्रेगनेंसी के जोखिमों को कम करता है। 24 घंटे के अंदर ही सेलेनियम शरीर से निकल जाता है।
सेलेनियम कमी के कारण - defeciency of selenium in hindi
देखा जाये तो सेलेनियम की कमी शायद ही किसी को होती हो लेकिन कई बार दुर्लभ मामले आ ही जाते है। जब ऐसे पदार्थो का सेवन कम किया जाता है जिनमे सेलेनियम पाया जाता है तब इसकी कमी हो सकती है। इसके अलावा यदि पेट की सर्जरी हुई है तो सेलेनियम का थोड़ा अभाव हो सकता है क्योकि इस दौरान शरीर पोषक तत्वों को ठीक प्रकार से ऑब्ज़र्व नहीं कर पाता, हालांकि इस प्रकार की कोई सटीक पुष्टि नहीं है।
20 हाई कैल्शियम युक्त आहार की लिस्ट
सेलेनियम के फायदे - benefits of selenium in hindi
सेलेनियम कैंसर से बचाव में मददगार
सेलेनियम में कुछ हद तक कैंसर से बचाव करने में सहायक होता है। यह कोलन कैंसर, फेफड़ो का कैंसर, आदि में भूमिका अदा करता है। यह सेल्स की छति को रोकता है। सेलेनियम का उपयोग कैंसर से बचाने वाली दवाओं में भी किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे स्वयं सी कैंसर के लिए सेलेनियम दवाओं का उपयोग न करें।
रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ाये
सेलेनियम व्यक्ति की इम्मून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है। जो कई बिमारियों से लड़ने में सहायक होता है और उन्हें होने से भी रोकता है।
पुरुषों की प्रजनन छमता के लिए सेलेनियम बहुत असरदार होता है। यह उनके स्पर्म बढ़ाता है।
ह्रदय को सुरक्षा प्रदान करें
कभी-कभी सेलेनियम की कमी की वजह से ह्रदय में लिपिड पेरोक्साइड एकत्र हो जाता है। सेलेनुम युक्त आहार करने से इस समस्या से बचा जा सकता है इसके अलावा हाई बीपी और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कण्ट्रोल के लिए यह तत्व आवश्यक है।
थयरॉइड के लिए सेलेनियम
थयरॉइड ग्रंथि ठीक प्रकार से कार्य करे इसके लिए सेलेनियम बहुत जरुरी तत्व होता है। यह थयरॉइड ग्रंथि को फ्री रेडिकल्स से बचाता है । जब थाइरोइड ग्रंथि भली-भांति कार्य नहीं करती है तो आँखों में भी जोखिम उत्पन्न हो जाते है सेलेनियम इसमें भी लाभकारी है।
दिमाग की क्रियाशीलता बढ़ाये
खून में सेलेनियम की कमी के कारण दिमाग पर असर पड़ता है सेलेनियम लेने से याददाश्त बेहतर हो सकती है साथ ही अधिक आयु के लोगो में जिनमें संज्ञात्मक रूप से भूलने की बीमारी हो जाती है उनमे भी सेलेनियम सहायक होता है।
पुरुषों के लिए सेलेनियम के लाभ
पुरुषो के लिए सेलेनियम वरदान की तरह है यह उनकी प्रजनन छमता को बेहतर करता है इसके अलावा गुप्तांगो में रक्त का प्रवाह में सुधार और मर्दाना कमजोरी दूर करता है।
बालों के लिए सेलेनियम लाभ
स्त्री एवं पुरुषो द्वारा प्रतिदिन ली जाने वाली सेलेनियम की मात्रा
1 से 3 वर्ष के बच्चो के लिए 20 माइक्रो ग्राम
4 से 8 वर्ष के बच्चो के लिए 30 माइक्रो ग्राम
9 से 13 वर्ष के लिए 40 माइक्रो ग्राम
14 से ऊपर स्त्री एवं महिलाओं के लिए 55 माइक्रो ग्राम
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए 60 माइक्रो ग्राम
स्तनपान कराने वाली महिलाएं 70 माइक्रो ग्राम
सेलेनियम युक्त पदार्थ की लिस्ट - selenium rich diet list in hindi
1- सूरजमुखी के एक कप बीज में करीब 105 mricro gram मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है
2- 30 ग्राम चिया बीज में 157माइक्रोग्राम सेलेनियम पाया जाता है।
3- ब्राज़ीलियन नट्स के हर एक नट में लगभग 90 माइक्रोग्राम करीब पाया जाता है।
4- एक कप मशरूम में करीब 15माइक्रोग्राम सेलेनियम पाया जाता है।
5- 200 ग्राम पालक में आपको 15 माइक्रोग्राम सेलेनियम उपस्थित होता है।
6- एक अंडे में 15 माइक्रोग्राम सेलेनियम होता है।
7- टूना मछली में 92 mcg सार्डिन मछली में 45mcg और सैलमन मछली में 308 mcg सेलेनियम रहता है।
8- एक ब्राउन राइस में तकरीबन 19 mcg सेलेनियम पाया जाता है। ब्रॉउन चावल सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। सिर्फ 50 कैलोरी तक देने वाले 17 आहार
9- 100 ग्राम चिकन में 25 माइक्रोग्राम तक सेलेनियम मिलता है।
10- एक कप दूध में 8 माइक्रो ग्राम सेलेनियम होता है।
11- होल वीट ब्रेड के एक स्लाइस में 13 माइक्रोग्राम सेलेनियम हम प्राप्त कर सकते है।
12- एक कप मसूर दाल में 6 माइक्रो ग्राम सेलेनियम रहता है।
13- मैक्रोनी में 37 माइक्रोग्राम सेलेनियम खा सकते है।
14- 100 ग्राम कॉटेज चीज़ में 20 mcg सेलेनियम मिल जाता है।
इसके अलावा दहीन आलू, ऑर्गन मांस, नट्स समुद्री आहार डेरी प्रोडक्ट आदि सेलेनियम से भरपूर होते है। पौधों द्वारा जो सेलेनियम हम उपभोग करते है यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि उस मिटटी में सेलेनियम की मात्रा कैसे है और इसका ph मानक क्या है।
सेलेनियम क अधिकता से होने वाले नुकसान
त्वचा में चकत्ते पड़ना
पुरुषों में बाँझपन
नाख़ून टूना
दांतो में सफ़ेद धब्बे
बालों का झड़ना
तंत्रिका तंत्र में कष्ट होना
थकान
दस्त
जोड़ो में दर्द
साँस से बदबू आना
जिन्हे किडनी की समस्या है उन्हें सेलेनियम के सेवन से बचना चाहिए
हाइपोथायरॉइडिज्म वाले व्यक्ति न खाये
निष्कर्ष
यह सेलेनियम के बताये गए स्रोत और उनकी मात्रा सामान्य जानकारी के लिए है किसी सेलेनियम युक्त पदार्थ से एलर्जी होती है तो न खाये। विशेषज्ञ से खाने सबंधी मात्रा के बारे में परामर्श अवश्य लें।