आकर्षण का नियम(law of attraction) का यूज़ कैसे होता है जिससे सबकुछ पा सकते है

 

आकर्षण का सिद्धांत(law of attraction) कैसे काम करता है जानिए इसके उपयोग का तरीका

law of attraction kaise kaam karta in hindi जिसे हिंदी में आकर्षण का सिद्धांत कहते है।  यह ब्रह्मांड के नियम पर आधारित है।  यह कोई नया विषय नहीं है  लेकिन लोगों में इसकी जानकारी की कमी के वजह से उनके लिए यह अनोखा विषय होता है इस आर्टिकल में जानिए लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन क्या होता है इसे कैसे करे व फायदे   

  

आज आप जो भी है कही न कही अपनी सोच के कारण ही है आपके विचार ही आपको बनाते है और इन्ही विचारों से आप अपनी जिंदगी बदल सकते है।  लॉ ऑफ अट्रैक्शन लाइक अट्रैक्ट लाइक के तर्ज पर कार्य करता है अर्थात जैसा सोचेंगे वैसा पाओगे।    

आज जो भी है वह किसी की सोच का ही नतीजा होता है चाहे कोई बिल्डिंग, वस्तु निर्माण या कोई बुरी चीजें कुछ भी।0000 angel number meaning and importance in hindi है आध्यात्मिकता की शुरुवात

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन क्या होता है - what is law of attraction hindi

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन, लॉ ऑफ़ ग्रेविटी के नियम की तरह है।  जिस तरह ग्रेविटी (गुरुत्वाकर्षण) होने पर कोई भी वस्तु ऊपर की तरफ फेकने पर वापस आ जाती है उसी तरह जैसे विचार हम बाहर यानि ब्रह्माण्ड में छोड़ते है वैसे ही विचार और चीज़े हमें वापस मिलती है। 

 जिसने भी इसे अनुभव किया वे इसे बेहतर जानते है कि यह एक वरदान की तरह है। कई किताबो में इसकी जानकारी दी गयी यहाँ तक पुराने साहित्यों और ग्रंथो में भी इसके बारे में चर्चा है।


 निकोला टेस्ला 369 विधि क्या है और इसका उपयोग कैसे करें?

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन से कैसे बदले जींदगी - how change life with the law of attraction bin hindi

आकर्षण का नियम हमेशा कार्य करता रहता है।  यदि आप कहते है मुझे इसे उपयोग नहीं करना है उस वक्त भी आप इसका प्रयोग कर रहे होते है।  यह जीवन भर आपके साथ रहता है।  लेकिन जब हम इसे समझ जाते है तब हम इसका बेहतर उपयोग कर सकते है अपने जीवन को अच्छा बनाए के लिए। 

यदि आप अच्छे विचार बाहर छोड़ेंगे वैसे ही चीज़े अपनी ओर आकर्षित करेंगे और बुरे और नकारात्मक ऊर्जा छोड़ेंगे तो नकरात्मक चीज़े ।  यह प्रकृति का नियम है। कुल मिलाकर जिस चीज़ पर आप अधिक  ध्यान देते है उससे रिलेटेड चीज़े आप आकर्षित करने लगते है। 

यदि आप हमेशा कमी के बारे में सोचेंगे(menifest) तो आपको हर तरफ सिर्फ कमी ही नजर आएगी क्योंकि आप वैसे ही नज़ारे अट्रैकट करते है।   

प्रश्न यह उठता है कि ऐसा क्यों होता है, वह इसलिए की इस ब्रम्हांड में सभी कुछ ऊर्जा (energy) से बने है मनुष्य, जानवर, पशु , पेड़-पौधे, जल, वायु आदि। फिर चाहे वह सजीव हो या निर्जीव। सभी की अपनी फ्रीक्वेंसी होती है।  

हमारे जो विचार होते है वह भी एक ऊर्जा होते है जब हमे इसे अधिक ऊर्जावान बनाकर ब्रह्माण्ड में भेजते है तो वह विचार उन्ही चीज़ो को आकर्षित करता है जो उसके जैसी होती है और हमे वह चीज़ मिल जाती है। कोई भी चीज़ या इच्छा कैसे मेनेफिस्ट की जाती है । आकर्षण का नियम कब अधिक तेजी से कार्य करता है इसके लिए भी कई तरीके होते है।

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन कैसे प्रयोग करें - how to use law of attraction in hindi

स्टेप 1 - यूनिवर्स से इच्छा जाहिर करें

सबसे पहले आप यह तय कीजिये कि आपको क्या चाहिए और वह आपको वास्तव में चाहिए या नहीं जैसे - अच्छा रिलेशनशिप, पैसा, घर, ख़ुशी, बीमारी छुटकारा,आदि । उस चीज़ की मजबूत इच्छा आपके अंदर होनी चाहिए।  यह तय हो जाये तो अपनी इस अच्छा को यूनिवर्स(ब्रह्माण्ड) को बताये।  ब्रह्माण्ड को संदेश भेजने के लिए कई तरीके लोगो द्वारा अपनाये जाते है जैसे - लिख कर, 555 टेक्निक, वाटर टेक्निक द्वारा आदि।  

स्टेप 2 - मेनिफेस्ट करे

दूसरा स्टेप यह है कि आपको जो भी इच्छा जाहिर कि है वह पॉजिटिव होनी चाहिए और उसे ऐसे व्यक्त करें की वह चीज़ आपके पास वर्तामन में है। वह भी पुरे आत्मविश्वास के साथ उदाहरण के लिए - यदि आप अपने जीवन से बहुत दुखी है और खुशहाली चाहते है तो कहे 'मै बहुत खुश हू' अपने आपको को खुश होता हुआ महसूस करे उन चीज़ो को करता हुआ देखे जो आप करना चाहते है। यह सब एक फिल्म की तरह देखे कि जैसे यह सब इस समय सच है। ऐसा दिन में एक से  दो बार 5 मिनट तक करे।  कम से कम 21 दिन। 

जब आप इसे मेनेफिस्ट करते है तो कुछ दिन बाद आप महसूस करने लगेंगे की आप पहले से अधिक खुश है आपको ऐसी चीज़े दिखने या मिलने लगेंगी जो आपके खुश होने की वजह बन जाएगी।    

मेनेफिस्ट करने से लक्ष्य से जुड़े एक्शन लेने के लिए दरवाजे खुलने लगते हैं।

विचार छोड़ते समय आपमें डर या  शक नहीं होना चाहिए।  विश्वास ही इस नियम का आधार है। 

स्टेप 3 - यूनिवर्स पर भरोसा करे

अब आपको यूनिवर्स पर विश्वास करना है कि वह आपको वह देंगे जो आपने माँगा है।    


लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को मजबूत कैसे बनाये 

सेल्फ केयर कीजिये।  जब आप किसी को दुखी किये बिना स्वयं में खुश रहने का प्रयत्न करेंगे   चीज़े आकर्षित करेंगे। 

कोई भी चीज़ जो आपके लिए उपयोगी है उसका आभार प्रकट कीजिये। 

सकारात्मक रहने की कोशिश करें। इसके लिए affirmation बोले। पॉजिटिव अफर्मेशन (positive affirmation) जो बदल दे जिंदगी

ओवर थिंकिंग से बचे। 

वर्तमान में रहने का प्रयास करे।  इसके लिए mindfulness की प्रैक्टिस करें। 

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन का प्रयोग करते समय ध्यान देने योग तथ्य 


यूनिवर्स को पॉजिटिव और नेगेटिव विचारों के बारे में नहीं पता होता है इसलिए जैसी डिमांड आप करेंगे वैसा ही फल प्राप्त होगा। 

यदि मन में शंका रहेगी कि इच्छा पूरी नहीं होगी या यूनिवर्स कैसे पूरा करेंगे। तब लॉ आफ अट्रैक्शन आपके अनुसार कार्य नहीं करेगा। 

अच्छे कार्य के लिए इस नियम का उपयोग करे।  बुरे कार्यो के लिए नहीं क्योंकि फिर आपकी ओर नेगेटिविटी ही आएगी। 

किसी का बुरा सोच कर मेनेफिस्ट करेंगे तो आप भी उसके परिणामो से बच नहीं सकते है क्योंकि बुरे सोच से सबंधित चीज़े आपकी  तरफ भी आकर्षित होंगे।

आपको अपनी इच्छा से जुड़े कार्यो से जुड़ा कोई न कोई कदम उठाते रहना चाहिए। 

जो भी मांगे उसमे नहीं शब्द का प्रयोग नहीं करना है।  जैसे मेरे आस-पास दुखी वातावरण नहीं है ऐसा न कह कर, यह कहे मेरे आस-पास ख़ुशी का वातावरण है।  दोनों का मतलब एक ही है। 

अब सिर्फ धैर्य रखना है। 

निष्कर्ष

यहां law of attraction kaise kaam karta hai hindi से सबंधित सामान्य जानकारी दी गई है और अधिक जानकारी के लिए इससे रिलेटेड बुक्स पढ़ सकते है जो मार्केट और ऑनलाइन मिल जाती है।