पहले महीने की प्रेगनेंसी में ये खाद्य पदार्थ न खाये, गर्भ को होता है खतरा

 

पहले महीने की प्रेगनेंसी में ये खाद्य पदार्थ न खाये, गर्भ को होता है खतरा

first month pregnancy me kya nahi khana chahiye गर्भवस्था के पहले चार हफ्ते बहुत खास और नाजुक होते है इसमें आपको अपने खान-पान पर बहुत ध्यान देने की जरुरत होती है।  इन चीज़ो को सेवन करने में लापरवाही आपके गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक असर डाल सकती है।  

डरने की आवश्यकता नहीं बल्कि आपकी खुशिया फीकी न पड़े इसलिए आईये जानते है वे कौन सी चीज़े है जिन्हे प्रेगनेंसी के पहले में सावधानीपूर्वक सेवन करना चाहिए।  

प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या नहीं खाना चाहिए - what not to eat in first month of pregnancy in hindi

1- प्रेगनेंसी के पहले महीने महिलाओं को अनानास का सेवन नहीं करना चाहिए. हालांकि अनानास खाने में स्वादिष्ट होता है लेकिन गर्भावस्था में अनानास के सेवन से मिसकैरिज होने की संभावना बढ़ सकती है.

2- कच्चा पपीता, कच्चा अंडा और मांस न खाए।

3- भले ही एलोवेरा बहुत फायदेमंद होता है लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका सेवन नही करना चाहिए।

4- गर्भवती महिलाओं को पहले महीने से लेकर नौ महीनों तक सफ़ेद तिल के बीज अधिक नहीं खाने चाहिए। यदि तिल को शहद में मिलाकर खाती है तो गर्भपात होने का डर हो सकता है। हो सके तो काले तिल से भी परहेज करे। 3 months pregnancy in hindi के लक्षण, शारीरिक विकास और आहार


5- प्रेगनेंसी के दौरान बैंगन का सेवन सिमित करे क्योंकि इसमें साइटो हार्मोन्स होते है जो पीरियड को लाने के लिए भी जाने जाते है। इसके अलावा आपको डायरिया, पेट में दर्द और allergy हो सकती है।

6- प्रेगनेंसी में पत्तागोभी खाना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इसकी खेती में बहुत कीटनाशक का उपयोग किया जाता है जो कई बार धोने पर भी नही जाता है। आमतौर पर खा सकते है लेकिन प्रेगनेंसी में रिस्क क्यों लेना।

7- प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को सहजन का सेवन नहीं करना चाहिए. सहजन के अंदर पाए जाने वाला तत्व बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इसके कारण रक्तस्राव हो सकता है।

8- फाइबर का सेवन पाचन के लिए अच्छा होता है लेकिन बहुत अधिक फाइबर नुकसान भी करता है। कटहल में फाइबर अधिक मात्रा में होता है इसके अलावा उसमे चीनी भी पाई जाती है जिन महिलायों की शुगर अधिक है वे प्रेगनेंसी में कटहल बहुत कम खाये।

9- आड़ू न खाए इसकी तासीर गर्म होती है जो प्रेग्नेंट औरतो के लिए सही नही है। अच्छी सेहत के लिए फोलिक एसिड युक्त 21फलों और सब्जियों की सूची - folic acid food/vegetables and fruits list in hindi

10-  जी मिचलने  की वजह से जंक फूड खाने की इच्छा होती है लेकिन अधिक सेवन से सीने में जलन और कब्ज हो सकती है। 

गर्भावस्था के पहले महीने के लक्षण(first month of Pregnancy in hindi) 

जब कंसीव करती है तो आपको पीरियड्स नही आते है। यह प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन्स के उत्पादन के वजह से होता है।

प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में निप्पल का रंग बदलने लगता है( 4weeks of Pregnancy sign in hindi) स्तनों को चुने पर दर्द और संवेदनशील होने लगते है।

आपको छाती में जलन(acid reflux) हो सकता है लेकिन घबराने की जरुरत नही है। ये अपने आप ठीक हो जायेंगे।   

पहले महीने की प्रेगनेंसी के दूसरे हफ्ते में (second week of first Pregnancy in hindi) में बदलाव होते है। छोटी बात पर गुस्सा या दुखी हो जाना। चिड़चिड़ापन आदि लग सकता है।

गर्भावस्था के दौरान आपके गुर्दे अपशिष्ट का अधिक उत्पादन करते है इसलिए  पेशाब भी अधिक होती है । यह नौ महीनो तक भी यह लक्षण रह सकते है।

पहले महीने की प्रेगनेंसी में अंडरवियर पर खून के स्पॉट या धब्बे नजर आ सकते है इसे इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग कहा जाता है। यह निषेचित अंडे के शुरुवाती गर्भावस्था में गर्भाशय की परत में खुद को प्रत्यारोपित करने के कारण होता है।

इसके अलावा चेहरे पर मुहासे, गैस बनना, कब्ज, ऐंठन, सिर में दर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना आदि होते है।


निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या nahi खाना चाहिए के बारे में सामान्य जानकारी उपलब्ध कराई गयी है।  इस दौरान किसी भी खाद्य सामग्री के सेवन से पहले अपने gynocologist से परामर्श अवश्य लें।