चर्म रोग के लिए खदिरारिष्ट के उपयोग, फायदे व नुकसान

खदिरारिष्ट (khadirarishta in hindi)अरिष्ट विधि द्वारा बनायीं गयी एक हर्बल औषधि है जो सिरप रूप में आती है।  यह चर्म रोग के लिए विशेष तौर पर उपयोगी होती है इसके अलावा यह आंत और रक्त से सबंधित विकारो को दूर करती है। 

खदिरारिष्ट क्या होता है ?

खदिरारिष्ट के निर्माण के लिए खैर लकड़ी के छाल का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए गाढ़े, भूरे रंग का होता है। यह व्यक्ति की वायु और कफ दोष को संतुलित करने में मदद करती है क्योंकि इसके ठीक न रहने पर कई प्रकार के रोग उत्पन्न होने लगते है जिनमे से त्वचा रोग भी शामिल है। यह बिना डॉक्टर के पर्चे के मिलती है। 

 खदिरारिष्ट में शामिल किये गए घटक(Ingredients) 

  • खैर की लकड़ी की छाल
  • धाय के फूल
  • पीपल
  • दाल चीनी
  • तेज पत्ता 
  • लोंग
  • नागकेसर
  • शीतल चीनी
  • इलायची
  • बावची
  • दारुहल्दी
  • देवदारु
  • त्रिफला
  • मिश्री
  • शहद

चर्म रोग के लिए खदिरारिष्ट सिरप का उपयोग और फायदे - uses of khadarishta syrup in hindi


1- खदिरारिष्ट त्वचा पर पपड़ी जम जाना, खुजली- दाद -खाज,  फुंसी में उपयोगी।  इसके अलावा  स्किन बहुत ऑयली हो जाती है या पानी आती है तो उसमे भी यह फायदा करती है। 

2- बैक्टीरिया जो बाहरी और आंतरिक रूप से शरीर पर प्रवेश कर त्वचा रोग की समस्या को बढ़ाते है उनका असर कम करती है।   

3- इसके अलावा जीवाणुओं के कारण फैलने वाली बीमारी में से ही एक कुष्ठ रोग है जो मुख्यता कुपोषण के वजह से होती है।  इसमें तव्चा का रंग बदल जाता है और धीर-धीरे तंत्रिका तंत्र, श्वसन नली और अन्य जगहों को प्रभावित करता है।  खदिरारिष्ट इस रोग के लिए बहुत ही अच्छा है यह इन बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।  

4- यह ब्लड को प्यूरीफायर करता है।  कई बार रक्त में विकार होने पर चेहरे में मुहांसे, दाने और स्किन रिलेटेड प्रोब्लेम्स होने लगती है। खदिरारिष्ट रक्त शोधक कार्य करता है। 

5- यह एग्जिमा रोग जिसमे शरीर पर लाल चक्क्ते, खुजली और सूजन हो जाती इसमें भी खदिरारिष्ट असरदार है। 
यह वायु दोष को काबू में करती है इसके कारण पेट और ह्रदय पर दबाव पड़ता है।  लेकिन इसके साथ ही पित्त को बढ़ाने का भी कार्य करता है अतः वे लोग इसका प्रयोग न करे जिनका पित्त पहले से बढ़ा रहता है। 

खदिरारिष्ट का सेवन कैसे करे - Dosage 


2 चम्मच ख़दारिष्ट को इसके बराबर मात्रा में गुनगुना पानी से भोजन के बाद सेवन करे। दिन  दो बार सेवन करे। 


खदिरारिष्ट के नुकसान 

इसके दुष्प्रभाव की कोई खास जानकारी नहीं है लेकिन अनुसंशित खुराक से अधिक लेने में नुकसान कर सकती है।  
  

खदिरारिष्ट सेवन में सावधानी 

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाये इसे लेने से पहले चिकित्सक परामर्श लें। 

पांच वर्ष से कम आयु के बच्चो को न दे। 

किसी विशेष बीमारी से पीड़ित है और दवाई ले रहे है तो इसे लेने से सावधानी बरते। 


FAQs


सवाल : खदिरारिष्ट क्या सोरायसिस के लिए अच्छा है?

जवाब :- हाँ, सोरायसिस के लिए  खदिरारिष्ट अच्छा है।

सवाल : खदिरारिष्ट पीने से क्या होता है?

जवाब : खदिरारिष्ट  चर्म रोग की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है।  

सवाल : खदिरारिष्ट का सेवन कितने दिन तक करना चाहिए ?

जवाब : खदिरारिष्ट को काम से कम तीन महीने तक लेना चाहिए उसके बाद सलहनुसार इसका सेवन करें। चिकित्सक की सलाह पर ही ले।



डिस्क्लेमर 


इस लेख में khadarisht syrup से सबंधित केवल सामान्य जानकारी दी गयी है उपयोग से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह ले।