लिवर सहित मिल्क थिस्ल के अन्य फायदे, उपयोग और दुष्प्रभाव

 

लिवर सहित मिल्क थिस्ल के फायदे, उपयोग और दुष्प्रभाव

Milk Thistle benefits in hindi मिल्क थिस्ल कोई दूध से जुडी चीज़ नहीं है बल्कि यह  बहुत से गुणों से युक्त एक औषधीय पौधा है। इसे अपनी डाइट में शामिल करके बहुत से स्वास्थ्य  फायदे पा सकते है। इसको  फूलों वाली जड़ी-बूटी भी कहा जाता है। यह लिवर के लिए खास फायदेमंद होता है। 

मिल्क थिस्ल(Milk Thistle) क्या होता है ?

मिल्क थिस्ल  एक कांटेदार seasonal प्लांट है जिसका वैज्ञानिक नाम सिलीबम मरियनम  (Silybum Marianum) है। इसमें हजारो फूल किसी स्पाइक तरह निकलते है जो पर्पल रंग के होते है और इन फूलो के नीचे ही बीज होते है। मिल्क थिस्टल की खेती भारत में पंजाब,हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिल, नाडु और राजस्थान में पाया जाता है।

मिल्क थिस्ल के स्वास्थ्य के लिए फायदे – Benefits of Milk    Thistle for health in Hindi

 मिल्क थिस्ल का कैप्सूल, बीज का चिकित्सक  की सलाह पर सेवन कर सकते है जो  लिवर के अलावा कई तरह से आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।   

1. मिल्क थिस्टल फॉर लिवर

 लिवर(liver) के स्वास्थ्य के लिए मिल्क थिस्ल बहुत उपयोगी हो सकता है। इस प्लांट के बीज में सिलेमेरिन (Silymarin) जो की एक पॉलीफेनोलिक फ्लेवोनोइड है के अर्क के  सेवन से लिवर से जुड़ी परेशानियां  जैसे  –लिवर डैमेज यानि सिरोसिस (Cirrhosis), लिवर में सूजन((Hepatitis) और पित्ताशय में समस्या (Gallbladder) से बच सकते है। इसका सप्लीमेंट भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

लीवर की सूजन(fatty liver) में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं


2. वजन घटाने में लाभकारी 

 एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) के वेबसाइट के अनुसार वजन घटाने(weight loss) के लिए भी मिल्क थिस्ल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए ओरल रूप में इसका सेवन किया जा सकता है। इसके फ्लेवोनोइड(सिलीमरिन) गुण वजन कम करने में मदद करते हैं।  लेकिन इसके साथ नियमित एक्सरसाइज व  संतुलित आहार(balance diet)जरूरी है। 

3. स्टेरॉयड के प्रभाव से बचाव 

यदि आप एस्प्रिन वगैरा जैसी दवाईयों का अक्सर सेवन करते है तो इसमें मौजूद स्टेरॉयड शरीर के लिए नुकसानदायक होते है।  इस दुष्प्रभाव से बचने के लिए, मिल्क थिस्टल के बीजो को पीसकर सप्लीमेंट के रूप में उपयोग कर सकते है।  दरसअल, मिल्क थिस्ल शरीर में Toxic Level को कम करता है और टॉक्सिस रसायन के प्रभाव से आपके किडनी और लिवर को बचाता है।

4. त्वचा की एजिंग प्रक्रिया को धीमा करे 

 मिल्क थिस्ल आपकी स्किन एजिंग प्रक्रिया को धीरे कर लम्बे समय तक जवान बनाये रखता है।  इसमें मौजूद मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर के फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जिससे झुर्रियां(wrinkle) और फाइन लाइन के असर धीमें होने लगते है। 

5. हृदय के लिए

 शोध के अनुसार मिल्क थिस्ल हार्ट के लिए (milk thistle for heart)फायदेमंद है इसमें पाया जाने वाला पॉलीफेनोलिक फ्लेवोनोइड सिलीमरिन (Silymarin) हृदय को भी सुरक्षित रखने में मददगार हो     सकता है।  

6. डायबिटीज के मरीजों के लिए मिल्क थिस्ल फायदेमंद - Beneficial for diabetic patients

 मधुमेह (diabetes) के मरीजों के लिए milk thistle बहुत लाभकारी होता है क्योंकि इसमें एंटी- डायबिटिक प्रॉपर्टीज मिलती है जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित(control) कर सकती है। यदि आप इसका सेवन नियमित करते है तो आपको diabetes की प्रॉब्लम नहीं होती     है।

7. हड्डियों के लिए उपयोगी 

 वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, मिल्क थिस्ल हड्डियों हेल्थ के लिए प्रयोग किया कर सकते है इसके लिए वही फ्लेवोनोइड (सिलीमरि) फायेदमंद होता है यह हड्डियों से जुड़ी कई तरह की मुश्किलों से बचाने में सहायक हो सकता है 

मिल्क थिस्ल का उपयोग कैसे करें – How to Use Milk            Thistle in Hindi

   आप मिल्क थिस्ल का प्रयोग इस तरह से कर सकते है।

  • मिल्क थिस्ल के बीज(seed) से आप कोई स्मूदी(smoothi) या सलाद में बना सकते है।
  • मिल्क थिस्ल के अर्क का सेवन किया जा सकता है और इसके तेल को खाने में भी उपयोग कर सकते है। 
  • मिल्क थिस्ल(milk thistle) को स्नैक्स के रूप में पत्तियों को भी खा सकते है।
  • मिल्क थिस्ल बीज की चाय(tea) बना सकते हैं। मार्केट में इसके टी बैग मिलते है। 
  • कैप्सूल रूप में भी इसका सेवन किया जाता है। 

  मिल्क थिस्ल कब और कितना खाये 


  मिल्क थिस्ल को आप दिन भर में कभी भी खा सकते सकते हैं, लेकिन एक दिन में 

18mg-            500mg  से अधिक न लें। 


 मिल्क थिस्ल के दुष्प्रभाव एवं नुकसान – Side Effects of Milk             Thistle in Hindi 

      कुछ लोगों में इसके दुष्प्रभाव हो सकते है -

  •  इसके सेवन से आपको सिरदर्द  हो सकते है।
  • यदि आप milk thistle को अधिक सेवन करते है तो एलर्जी हो सकती है।
  • मिलक थिस्ल कुछ दवाओं के साथ इंटरैक्ट कर सकता है।
  • milk thistle से आपकी स्किन पर  एक्जिमा, खुजली, दाने, पित्ती की प्रॉब्लम्स समस्या हो सकती है।
  • ओरल रूप  से खाने पर नपुंसकता, दुबर्लता,  घबराहट और अनिद्रा की परेशानी भी हो सकती है।
  • जिन्हे कैंसर हो चुका हो, प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाएं सेवन न करे।  

   निष्कर्ष 
   इस लेख में milk thistle ke fayde aur nuksan in hindi की सामान्य जानकारी दी गयी है                उपयोग से पहले डॉक्टरी परामर्श अति आवश्यक है। 

   FAQs

 Q.लिवर के लिए कितने दिनों तक दूध थिस्ल का सेवन करना चाहिए ?

 A.लिवर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए आपको कम से कम 2 महीने तक मिल्क थिस्ल का             उपयोग  करना चाहिए लेकिन सिर्फ चिकित्सक सलाह पर ही। 

  Q.मिल्क थिस्ल किस रूप में सेवन कर सकते है ?

   A.विषेशज्ञ परामर्श पर इसे टी बैग, सलाद, स्मूथी और कैप्सूल और अर्क रूप में उपयोग कर             सकते है। 

   Q.कौन दूध थिस्ल नहीं ले सकता है ?

   A. जिसे कैंसर हुआ हो खासकर प्रोस्टेट कैंसर वे milk thistle न ले, इसके अलावा किसी विशेष           तत्व  से एलर्जी वाले व्यक्ति, स्तनपान और गर्भवती स्त्रियां भी इसका उपयोग न करे।