सेहत के लिए ब्रोकोली( broccoli) खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान



Broccoli benefits and uses in hindi ब्रोकली एक सब्जी ही है, जो फूलगोभी प्रजाति की है लेकिन इसका रंग और स्वाद  फूलगोभी से अलग होता है। स्वास्थ्य के लिए यह बहुत फायदेमंद है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी को इसके सेवन से पूरा किया जा सकता है। आईये जानते है कि ब्रोकोली खाने के क्या फायदे है इसके उपयोग और किसे नहीं खाना चाहिए  


 ब्रोकली का क्या है, इसे हिन्दी में क्या कहते हैं ? What is Broccoli and hindi meaning

Ans : ब्रोकली पौधा इटली देश का है। Broccoli को हिन्दी में अलग से नाम नहीं दिया गया है इसिलए इसे में ब्रोकली या हरी फूलगोभी कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम ब्रैसिका ओलेरासिया वार. इटैलिका (Brassica oleracea var. italica) है। भारत में ब्रोकली की खेती सर्दियों में मैदानी में इलाकों और ठंडे पड़ने वाले क्षेत्र जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल और जम्मू कश्मीर में होती है। साधारण गोभी से यह थोड़ी महंगी होती है। 

ब्रोकली की सब्जी बनाकर, सलादम पास्ता-नूडल में डालकर, सूप में डालकर और बर्गर, पिज़्ज़ा के साथ भी इस्तेमाल किया जाता है कुल मिलाकर आप जैसे चाहे इसे खा सकते है।  इसके पत्ते भी लाभकारी होते है जिसे खा भी सकते हैं। 

 ब्रोकली में पाए जाने वाले पोषक तत्व - 

 ब्रोकली में आपको कैल्शियम, प्रोटीन,  मैग्नीशियम,   फास्फोरस, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर जिंक,   आदि ब्रोकली में प्रोटीन,  सोडियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, पोटेशियम,  विटामिन-ए, सी के साथ-साथ पोलीफेनोल जैसे – ग्लूकोसाइड (Glucosides)क्वेरसेटिन (Quercetin), विटामिन ए, विटामिन बी सिक्स, और विटामिन सी  व कई अन्य पोषक तत्व मिलते हैं,


 ब्रोकली  के  प्रकार 

1. कालाब्रेसी ब्रोकली (Calabrese broccoli): यह प्रजाति की ब्रोकली का ऊपरी हिस्सा गहरे हरा रंग का होता है और इसे ठण्ड वाली जगह पर उगाया जाता है। इसका कालाब्रेसी ब्रोकली नाम इटली के मशहूर बहुत शहर कालाब्रिया के नाम पर रखा गया है।

2. गई-लन ब्रोकली (Gai-lan): यह चायनीज ब्रोकली के नाम से प्रसिद्ध है और  सामान्य ब्रोकोली की तुलना में अधिक हेल्दी है। यह पत्तेदार और लंबी होती है। 

3. ब्रोकोफ्लोवर (Broccoflower): यह ब्रोकली फूलगोभी की तरह अधिक दिखता है इसलिए इसका नाम भी फूलगोभी के अंग्रेजी नाम की तरह ही है।

4.  पर्पल कॉलीफ्लॉवर (Purple cauliflower): यह भी ब्रोकली का ही प्रकार है जिसे यूरोप और अमेरिका में अधिक खाया जाता है। यह बैंगनी रंग(purple colour) की होती है। 

5. ब्रोकली रेब (Broccoli rabe): यह ब्रोकली पत्तेदार होती है जिसे रेब या रॉब के नाम से भी जाना जाता है। 

6. अंकुरित ब्रोकली (Sprouting broccoli): इस ब्रोकली में डंठल होते है और ऊपर का हिस्सा फैला होता है।

ब्रोकली के फायदे स्वास्थ्य के लिए - health benefits of Broccoli in hindi


ब्रोकली वजन कम करने के लिए

ब्रोकली खाने से जल्दी भूख जल्दी नहीं लगती है क्योंकि यह प्रोटीन और हाई फाइबर से युक्त होते है।इससे कब्ज भी दूर होता है और वजन  कंट्रोल में रहता है। पेट की सभी समस्याओं के लिए अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे - avipattikar churna for stomach in hindi


इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक - 

ब्रोकोली में भरपूर विटामिन सी पायी जाती है जिससे शरीर में इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बिमारियों व संक्रमण से बचने में मदद मिलती है। 

रक्त वाहिका रोगो से सुरक्षा 

684 बुजुर्गो पर हुए एक शोध के मुताबिक यदि कोई बुजुर्ग व्यक्ति अपने भोजन में क्रूसीफेरस यानि गोभी वर्गीय हरी सब्जियां जैसे - ब्रोकोली, फूलगोभी शामिल करता है तो उसे रक्त वाहिका में होने वाले रोगो से सुरक्षा मिल सकती है। 

ब्रोकोली कैंसर के लिए 

ब्रोकोली में फीटाकेमिकल पाया जाता है जिससे कैंसर होने की आशंका भी कम हो जाती है। यह तत्व  शरीर से विषाक्त/जहरीले पदार्थों को भी बाहर निकालने का काम करते हैं। 

फैटी लिवर की समस्या के लिए - 

ब्रोकली लिवर को सुरक्षित रखने के लिए भी जाना जाता है, इसमें पाया जाने वाला सल्फोराफेन नामक पदार्थ फैटी लिवर से बचाव करने में मदद कर सकता है। 

लीवर की सूजन(fatty liver) में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं


शरीर को डिटॉक्सीफाई करे -

अधिक बाहर का खाने से शरीर शरीर में विषैले तत्व जमने लगते हैं। इससे कई समस्याएं हो सकती हैं। ब्रोकली पाए जाने वाले एंजाइम्स और एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने और बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में बहुत मदद कर सकते है। 

हार्ट के लिए -Broccoli Vegetable benefits for Heart in hindi


हार्ट के लिए बुरे कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल भी सही नहीं होता है। ब्रोकली हाई फाइबर की मात्रा पायी जाती है जो ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे हृदय की  धमनिया (Heart arteries) स्वस्थ रह सकती है। 

गर्भवती महिलाओं(Pregnant ladies) के लिए 

 प्रेग्नेंट महिलाओं के स्वास्थ्य लिए ब्रोकली बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि ब्रोकली से फोलेट और आयरन प्राप्त होता है जो बच्चे के शारीरिक व दिमागी  विकास के लिए अच्छा होता है। 

एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर नियंत्रित करे 

 ब्रोकली  का सेवन खासकर औरतों में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर कण्ट्रोल करती है।  इस हॉर्मोन के बढ़ने से ब्रेस्ट और गर्भाशय कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। 

ब्रोकली खाने के फायदे स्किन के लिए -Broccoli ke fayde 

ब्रोकली  के एंटीओक्सिडेंट आपकी स्किन की फाइन लाइन्स, झुर्रियाँ(wrinkle) और फ्री रेडिकल्स जैसी कई परेशानियों को दूर करती है। इसमें विटामिन C, जिंक, कॉपर स्किन को  टाइटनेस और ग्लो देते हैं। और उम्र के बढते लक्षणों को कम करते हैं। 

आंखों के लिए ब्रोकली 

कम उम्र में ही जिनकी आंखें  खराब हो जाती हैं या चश्मे लग जाते हैं। उनके लिए ब्रोकली खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें जियाजैंथिन और ल्यूटिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं।  जो आंखों को कमजोर जिसे मैक्यूलर डिजनरेशन (age-related macular degeneration) कहते है, से बचाने में सहायक हो सकती है। 

ब्रोकली स्ट्रेस के लिए 

ब्रोकली  आपके तनाव के जोखिम को भी कम करने के योग्य है। दरअसल, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार - ब्रोकली को एंटी-डिप्रसेंट फूड की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा, ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक यौगिक होता है जो न्यूरोप्रोटेक्टिव गुणों यानि (मस्तिष्क को सुरक्षित और स्वस्थ रखने वाले ) प्रभाव के लिए जाना जाता है। 


किसे ब्रोकोली नहीं खाना चाहिए 


यदि जरूरत से ज्यादा ब्रोकली का सेवन किया जाए तो इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) के अनुसार -

ब्रोकली का अधिक सेवन करने से पेट में गैस, त्वचा लाल होना, दाने निकलना, पेट फूलना और खुजली जैसी समस्या हो सकती है।  

ब्रोक्कोली में फाइबर पाया जाता है जो पाचन के लिए अच्छा है लेकिन अधिक फाइबर खाने से कब्ज और दस्त हो सकता है। 

जिनका रक्तचाप पहले कम(low) है उन्हें ब्रोकली सिमित खाना चाहिए। 

प्रेग्रेंट औरतो को प्रेग्नेंनसी के दौरान किसी भी चीज़ की अधिकता से बचना चाहिए चाहे वह ब्रोकली ही क्यों न हो।  अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही खाये।   

ब्रोकली को उपयोग कैसे करे - how to use broccoli in hindi

स्टीम करके ब्रोकली  खाना अधिक लाभदायक होता है इससे अच्छे से पक जाता है। 

फ्रीज़ में स्टोर कर सकते है। 

कच्ची ब्रोकली खाने से बचे। 

हमेशा ताजी ब्रोकली खाये। ब्रोकली खरीदते समय ध्यान दे की पत्तियाँ हरी होनी चाहिए।  

  •  ब्रोकली को अपने नूडल्स, पास्ता या कोई स्नैक्स में डालकर खाने से उसका स्वाद बढ़ता है और पोषक तत्व भी प्राप्त हो जाता है। 
  •  ब्रोकली फ्राई करके अपने स्नैक्स में ऊपर से डाल सकते है। 
  • ब्रोकली को सब्जी बनाकर खाया जा सकता है।
  •  ऑमलेट में ब्रोकली डालकर बनाया जा सकता है।
  • इसे चिकन और अंडे के साथ भी मिलाकर बना सकते है।
  • ब्रोकली का आप रायता भी बना सकते हैं।
  •  ब्रोकली का सूप बना सकते हैं।
  • ब्रोकली को उबालकर(स्टीम) करके भी खाया जा सकता है।
  •  फिटनेस के लिए ब्रोकली को सलाद में डाल सकते है। शौकीन इसे सलाद के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
  • ब्रोकली को अंकुरित करके उपयोग कर सकते है। 

हरी गोभी(broccoli) की सब्जी कैसे बनाएं - Broccoli's Sabzi recipe in hindi

सबसे पहले फ्रेश ब्रोकली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छे से साफ़ पानी से धो लें।  इसे 2 तरीके से बना सकते हैं –

  1. आप इसे सीधे फ्राई करिये और फिर सब्जी बना लें,
  2. ब्रोकली के टुकड़ों को 5-6 मिनट तक उबालस्टीम) लें। फिर इसे छाने और फिर फ्राई करें। इससे अच्छे से पक जाता है। 


एक कड़ाही में तेल डाल कर गर्म करें. अब इसमें जीरा या फिर सरसों से तड़का लगाए । अब  हरी मिर्च, प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट या बारीक काट कर डाले। थोड़ा भुनने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दे। इसी में हल्दी, धनिया पाउडर, लालमिर्च और नमक डालकर 2 मिनट तक चलाये।  जब यह ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तब इसमें पानी डाले अब इसमें इसमें पहले से फ्राई की हुई या स्टीम की करी हुई ब्रोकोली डालें और हल्के हाथों से चलाये।  7 मिनट तक पकने दे। 

2 से 3 मिनट तक भुने, अब ब्रोकली के टुकड़े डाल दें। 2 मिनट फ्राई करे (इसी दौरान चाहे तो आलू डाले) अब ऊपर से नमक डालकर अच्छे से चलाये।  ध्यान रखें यदि ब्रोकली को स्टीम करा है तो अधिक न चलाये। पानी आ रहा है तो सूखने दे। पकने के बाद ऊपर से नीबू का डाल सकते है। 

नोट - कच्ची ब्रोकोली फ्राई कर रहे है तो फ्राई करते समय ऊपर से थोड़ा नमक डाल लें और करीब 10 मिनट तक ढक कर पकाये।  



ब्रोकली के पत्ते की सब्जी | Broccoli leaves ki sabzi in hindi

ब्रोकली के पत्ते विदेशों में सलाद के रूप में और कई जगह सब्जी भी बनायीं जाती है जो खाने में पालक और सरसो के पत्तो के जैसे लगती है।

सबसे पहले ब्रोकली के पत्ते धोकर काटे और नीचे की डंडी फेंक दें।  एक कड़ाही में तेल गर्म करें उसमें 4 लहसुन और मिर्च डाल दें। थोड़ा लाल होने के बाद, कटे ब्रोकली के पत्ते डाल दें, इसी समय आप थोड़ी सी लाल मिर्च या काली मिर्च मिला सकते हैं और फिर ढक दें। 

सब्जी पानी छोडने लगे तो इसमें नमक मिला दें और जान पानी सूख जाये तो  गैस बंद कर दें। 


ब्रोकली में एंटीमाइक्रोबियल (​सूक्ष्म जीवों से शरीर का बचाव), गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव (पेट में गैस्ट्रिक एसिड बनने से रोकने),  कार्डियोप्रोटेक्टिव (हृदय को स्वस्थ रखने वाला प्रभाव), एंटीऑक्सीडेंट,  एंटीडायबिटीज (डायबिटीज से सुरक्षा),  एंटीकैंसर (कैंसर से बचाव), हेपाटोप्रोटेक्टीव (लिवर को नुकसान से बचाने), एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन को कम), एंटी-ओबेसिटी (मोटापे से बचाव), आदि गुण होते हैं। 


निष्कर्ष 

यहाँ ब्रोकली (Broccoli benefits in hindi) के फायदे की सामान्य जानकारी दी गयी है कोई एलर्जी या दवा खाते है तो ब्रोक्कोली के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।