teeth whitening remedies at home in hindi- दांतो का पीलापन दूर करने के घरेलू उपाए

teeth whitening remedies at home in hindi-  दांतो का पीलापन दूर करने के घरेलू उपाए


 teeth whitening at home in hindi- हसंते हुए अगर पीले दांत(yellow teeth) दिखे तो वह अच्छे  नहीं लगते है और  आपको अपनी हंसी कई बार   छुपानी पड़ती  है।  अच्छे से ब्रश भी करते है तो  भी पीलपन नहीं जाता है।  ऐसे में पर्सनैलिटी पर भी असर पड़ता है।  इस आर्टिकल में  जानिए  किन  घरेलू तरीकों(home remedies) से अपने दांतो को पहले के जैसे सफेद  कर सकते है

      दांत पीले होने की वजह - Causes of Yellow Teeth in Hindi

        धूम्रपान 

        अनहेल्दी और कलर फ़ूड का सेवन  

       केमिकल युक्त पानी या ड्रिंक्स पीना और अन्य 

        

    दांतो का पीलापन दूर करने के घरेलू उपाए -Home Remedies          For Teeth Whitening in Hindi

       
    1. नमक और सरसो का तेल 
      यदि आप सप्ताह में कम से कम दो बार नियमित रूप से सरसों के तेल में नमक मिलाकर  रगड़ते या मसाज करते है तो आपके दांतो का पीलापन खत्म होने लगता है।   दरसल, नमक में सोडियम क्लोराइड होता है, जो दांतों का पीलापन कम करके सफेदी लाने में समर्थ है। 
    2. नीम की दातुन  
      सभी को पता है कि नीम एंटी-बैक्टीरियल होता है।  ऐसे में इसके दातुन से दांत सफेद बनाने में मदद मिलती है। 
    3. नींबू करे दांत सफेद 
      नींबू से दांतो की चमक बढ़ाने के लिए, भोजन करने के बाद नीबू पानी बनाये लेकिन नमक न डाले।  अब इस पानी से कुल्ला करें। इससे दांतो से खाने का रंग निकल जाता है।  
    4. दूध 
      दूध में क्योंकि कैल्शियम होता है जो हड्डियों के साथ दांतों के लिए भी बहुत जरूरी है।  इसलिए दूध से बने अन्य उत्पादों को भी खाये लेकिन चाय-कॉफ़ी कम करे। तो इससे से बनने वाले उत्पादों का सेवन ज्यादा करें क्योंकि उसमें कैल्शियम होता हैं । 
    5. पीपल की जड़
      पीपल के पेड़ की जड़ दांतों की समस्या को दूर करने के लिए काफी कारगर होती है। इसकी जड़ प्राकृतिक रूप से दांतो को चमकाती है। आपको बस इसकी जड़ से दातुन करना है और फिर फेंक देना है।  पीपल की जड़ में एस्ट्रिंजेंट गुण होते है जो दांतों को स्वस्थ और चमकदार बनाते  हैं। यदि आप पीपल के जड़ नहीं तोडना चाहते तो न इस्तेमाल करे। 
    6. स्ट्रॉबेरी- strawberry for teeth whitening in hindi
      स्ट्रॉबेरी प्राकृतिक रूप से व्हाइटनिंग एजेंट (मैलिक एसिड) है जो स्लाइवा के उत्पादन को बढ़ाकर दांतों को सफेद बनाता है इसके अलावा इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। आपको एक स्ट्रॉबेरी लेकर उसे मैश करना है फिर उसे ब्रश से दांतों पर रगड़े।  4 से 5 मिनट बाद अच्छी तरह धो लें। हर हफ्ते में एक बार करें। 
    7. तुलसी का पाउडर 
      तुलसी का पूजा की जाती है और अपने औषधीय गुणों के वजह से यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है।  लेकिन क्या आपको पता है कि तुलसी मुँह की समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद है।  आप इससे दांतों को चमकाने के लिए इसके पत्तो को धुप[धूप में सुखाकर पाउडर बना लें फिर इसमें सरसों का तेल मिलाकर मसाज करें।  
    8. बेकिंग सोडा
      बेकिंग सोडा आपके पीले दांतों पर्त हटाकर उसे सफेद करने का सरल घरेलू तरीका है। बस ब्रश करने के बाद ही थोड़ा सा बेकिंग सोडा ले और दांतों की मसाज करें, फिर कुल्ला कर लें। आप बेकिंग सोडा में नीबू भी मिला सकते है। 
    9. लकड़ी का कोयला(charcoal)
      पुराने समय में लोग दांतो को सफ़ेदी के लिए प्रतिदिन लकड़ी के कोयले का पाउडर मिलाकर दांत सांफ करते थे ।  आपको दिन में 2 बार कोयले के पाउडर को टूथपेस्ट के साथ मिलाकर   दांत साफ़ करें।  
    10. संतरे का छिल्का
      विटामिन सी दाँतों को  मजबूत, सफ़ेद और कीटाणुओं को खत्म करता है। इसके लिए संतरे के छिलके को दांत पर घिसे।  रात में करना अधिक सही क्योंकि इसके बाद आप कुछ नहीं खाएंगे। 
    11. सेब - apple for yellow teeth in hindi
      सेब में पाए जाने एसिड और तंतु दाँतों को सफ़ेद करने सहायक  है। इसके लिए आपको सेब को खूब  चबाकर खाना है। 
    12. किशमिश- raisins for yellow teeth in hindi
      किशमिश आपके पीले हुए दांतो को सफेद करने का कार्य कर सकता है।इसे अच्छे से चबाने पर बनने वाली लार आपके दांतो के प्लाक पूरी तरह से हटाती। 
    13. केले का छिलका
       पोषक पदार्थों से भरपूर केले का बस थोड़ा सा छिलका सिर्फ दो मिनट दांतो पर घिसे, फिर 10 मिनट बाद टूथपेस्ट से ब्रश कर लें।  ऐसा करने से आपके दांतो का पीलापन कम  होने लगेगा। केले के छिलके  में मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते है दांतो में चमक बनती है। 

    14. दातून
      एक गलास पानी में आधा नींबू निचोड़ें और इसमें रातभर दातुन रख दें। सुबह इसी दातुन का इस्तेमाल करें। इससे दांतों का पीलापन खत्म हो जाएगा। यदि आप प्रतिदिन दातुन नहीं कर सकते तो सप्ताह में एक दिन जरूर दातुन अवश्य करें। इससे दांत और मसूड़े स्वस्थ व मजबूत भी होते हैं ।
    15. दूध और दही
  1.        आपके दांतों को अच्छे से स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम और फॉस्फोरस की आवश्यकता होती         है। आप दूध और दही के मिश्रण की सहायता से पीले दांतों की समस्या को दूर कर सकते हैं।       इससे आपके दांतों के इनेमल में खनिज की मात्रा दोबारा भर जाती है। चमकदार दांतों के             लिए यह काफी बेहतरीन उपाय है।

  2.    16. पेरोक्साइड से कुल्ला करे 

  3.       एक कप हाइड्रोजन पेरोक्साइड को एक  कप गुनगुने पानी में मिलाये। फिर इस पानी से              लगभग 30 सेकंड तक गरारा करे और फिर थूक दे। इसके बाद नार्मल पानी से कुल्ला कर लें।

  4.    17. अमरुद की पत्ती 
  5.      
  6.        अमरुद की पट्टी का पेस्ट बनाये और उसे दांतो पर घिसे।  इसकी पत्तियों में पाए जाने वाला         फ्लेवोनोइड्स दांतो का ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम करते है। यह स्ट्रेस दांत पीले होने का कारण        होता है। 

  7.  निर्देश 
  8. इस आर्टिकल में बताये गए teeth whitening home remedies in hindi सामान्य जानकारी उपलब्ध कराते है।  स्वयं के विवेक से उपचार करें।