सेंधा नमक और काला नमक में अंतर, कौन है सेहत के लिए फायदेमंद

 

सेंधा नमक और काला नमक में अंतर, कौन है सेहत के लिए फायदेमंद


rock salt and black salt difference in hindi नमक लोगों के आहार का एक अनिवार्य हिस्सा होता है। स्वाद बढ़ाने के अलावा, नमक कई शारीरिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नमक में सोडियम तंत्रिका, रक्तचाप और मांसपेशियों के कामकाज को बनाए रखने और शरीर की कोशिकाओं में जल संतुलन को बनाए रखने में भूमिका निभाता है, इस आर्टिकल में जानिए सेंधा नमक और काले नमक में क्या फर्क है दोनों में से कौन सेहत के लिए फायदेमंद और नुकसानदेह है -

सेंधा नमक क्या  होता है

सेंधा नमक सैंधव नमक, पिंक साल्ट या लाहौरी नमक भी कहा जाता है। यह एक प्राकृतिक खनिज है जो दरदरा क्रिस्टल के रूप सिंधु नदी के आस-पास के हिमालयी क्षेत्रों में चट्टानों के रूप में पाया जाता है. इसका रंग हल्का गुलाबी या बैगनी होता है। 

सेंधा नमक  में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम साधारण  नमक की तुलना में अधिक होती है। किडनी और हार्ट से की परेशानी से जुड़े लोगो को सेंधा नमक का उपयोग करना चाहिए।  इसे व्रत में खाया जाता है।  

सेंधा नमक के फायदे 


यह एसिडिटी, सूजन, कब्ज और  ऐंठन जैसी समस्याओं का इलाज करने में फायदेमंद है।

साँस सबंधी रोग के लिए सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है।

सेंधा नमक शरीर में पानी के लेवल को बनाये रखता है। 

नींद न आने की समस्या को सेंधा नमक दूर करता है।  

सूजन कम करने के लिए भी इस नमक का प्रयोग करते है। 

यह शरीर के ख़राब टोक्सिन को बाहर निकालने में सहायता करता है। 

इसके सेवन से ब्लड प्रेसर नहीं बढ़ता। 

इसमें सोडियम क्लोराइड कम होता है। 

 ब्लड वेसेल्स के ph में सुधार करता है। 

सेंधा नामक आवशयक खनिज प्रदान करता है। 

काला नमक कैसे बनता है। 


काला नमक को कृत्रिम रूप से बनाया जाता है।  साधारण नामक को पानी के घोल में पहले उबालते है फिर इसमें  काला रंग देने के लिए हरड़ के बीज डाले जाते है।  उबालने के वजह से पानी भाप बनकर उड़ जाता है और फिर जो बचता है वह काला नमक होता है।  इसे उपवास में नहीं खाते है।

काला नमक में लोहा, पोटेशियम, मैग्नीशियम, तांबा, कैल्शियम और जस्ता। ये शरीर के लिए आवश्यक तत्व होते है। 

काला नमक के फायदे 


काला नमक कब्ज की परेशानी दूर  करता है। 

काले नमक को रोज सुबह पानी में मिलाकर पीने से फैट बर्न होता है। इसमें एंटी-ओबेसिटी के गुण होते है। 
काले नमक में पोटेशियम होता  है जो  खनिजों के अवशोषण में सुधार करने में हेल्प करता है। 

यह एंटीफ्लामेंटरी गुण वाला होता है जो डैमेज स्किन को ठीक करता है। 

ये ब्लड को पतला करने का भी काम करता है।

यदि ब्लड ग्लुकोज फॉल कर गया 

सीने की जलन से राहत दे। 


 

 सेंधा /काला /साधारण नमक कौन सा नमक बेहतर होता है ?

साधारण नमक में 97 % सोडियम क्लोराइड होता है जबकि सेंधा नमक में 85 % और काले नमक में भी सोडियम क्लोराइड साधरण नमक की तुलना में कम ही होता है। 

साधारण नमक में आयोडीन होता है जो थायराइड और ग्वायटर से संबंधित बीमारियों को रोकता है। लेकिन सेंधा नमक और काले नमक में उतना आयोडीन नहीं होता है।  इसके अलावा इसमें कॉपर, जिंक, सेलेनियम, आयरन।  

सेंधा नमक और काले नमक का आयुर्वेद में महत्व है।  यदि आपको थायराइड की समस्या नहीं है तो इसी नमक का प्रयोग कर सकते है। 

सेंधा नमक और काला नमक में साधारण नमक की अपेक्षा अधिक मैग्निसियम, आयरन और कैल्शियम होता है। 

सेंधा नमक साधरण नमक से महंगा होता है साथ ही दरदरा होता है जो भोजन में अच्छे से मिक्स नहीं होता है। 

सेंधा नमक सेहत, चेहरे और बाल को खूबसूरत बनाता है। 

सेंधा नमक हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है जबकि साधारण नमक के  खाने से ब्लडप्रेशर बढ़ता है। 

निष्कर्ष 

आशा है कि आप कि सेंधा नमक और काले नमक के फायदे जान गए होंगे। किसी दवा का सेवन कर रहे है तो प्रयोग से पहले चिकित्सक की सलाह लें लें।