माइंडफूलनेस के द्वारा शांति व सामंजस्य कैसे प्राप्त होता है - mindfulness in hindi

माइंडफुलनेस मेडिटेशन क्या है, कैसे करे और लाभ - mindfulness in hindi

mindfulness in hindi  एक सीधा-सादा शब्द है। जिसका मतलब है कि मन पूरी तरह से इस बात पर ध्यान दे रहा है कि वर्तमान में क्या हो रहा है, आप क्या कर रहे हैं । माइंडफुलनेस का अभ्यास मानवीय गुणों को विकसित करता है और हर कोई इसे कर सकता है और लाभ उठा सकता है। इसे सीखना आसान है।

यह जीने का एक तरीका है। जब आप माइंडफुलनेस की शक्ति को जान लेते है तो जीवन जीना आसान हो जाता है। यह अनावश्यक तनाव को कम करता है और हमारे जीवन को बेहतर बनाता है। 


 mindfulness मेडिटेशन क्या है, कैसे करे और लाभ ?

 mindfulness(सचेतन) पूरी तरह से वर्तमान में उपस्थित रहने की बुनियादी मानवीय क्षमता है, हम कहां हैं और क्या कर रहे हैं,  हमारे आस-पास क्या हो रहा है इसके बारे में हम जागरूक रहते हैं। चीज़े जैसी है उसे हमे वैसे ही देखना होता है उसे जज नहीं करना होता है कि यह ऐसा क्यों है या इसे ऐसा नहीं होना चाहिए। 

हमे अपने आस-पास की चीज़ो और परिस्थितयो को वर्तमान में देखना है उन्हें लेकर भूतकाल या भविष्यकाल में जाकर नहीं सोचना। ऐसा करके हम वर्तमान में रहने का प्रयास करते है और ओवर थिंकिंग से बचते है।

पुराने टाइम की फिलॉस्फर mindfulness की ताकत को जानते थे इसलिए वे इसे लोगो की बताना चाहते थे ।आपको कई बुक्स में mindfulness की जानकारी आराम से मिल जायेगी। हर दिन कहे पॉजिटिव अफर्मेशन (positive affirmation)फिर देखे फायदे

Mindfulness हमे nature से जोड़ता है

 जब हम स्ट्रेस में होते है तो क्या करते है फोन चलाने लगते है या टीवी देखने लगते है इसके बजाये हमे माइंडफुल होकर अपने चारों तरफ ध्यान लगाना चाहिए , चाहे वह आपका कमरा ही क्यों न हो आपको कुछ न कुछ इंस्पिरेशन मिल ही जायेगी। क्योंकी तब आप प्रेजेंट में होते हो और उसे ऑब्सेर्वे करते हो। 

आपको क्या लगता है जब neuton के सर पर apple गिरा होगा तब क्या वह अपने जॉब की promotion के बारे में सोच रहे होंगे नही उन्होंने उस एप्पल गिरने की situation को ऑब्सेर्व किया। ऐसा ही जेम्स वाट ने केतली के ढक्कन को कैसे ऑब्सेर्वे किया क्योंकि वे प्रेजेंट मूवमेंट में थे। 

 आपको फोन नही चलाना लेकिन हम नेचर में प्रेजेंट रहकर ज्यादा mindful और स्ट्रेस फ्री हो सकते है । आपका प्रेजेंट ही आपका future बनता है। ऐसा बिल्कुल नही की आपको future की चिंता नही करनी लेकिन इसे आदत बना लेना वर्तमान जिंदगी को खराब करना है। 

हमारा मन और दिमाग चंचल है यह उड़ान भरता है, जिससे हम अपने शरीर से संपर्क खो देते हैं और किसी ऐसी चीज़ के बारे में सोचने-विचारने लगते है जो हुई तो अभी है लेकिन उसे लेकर हम भविष्य के बारे में चिंतित करने लगते है। आज के टाइम इंसान का एक चीज़ में 8 सेकंड से अधिक ध्यान लगा पाना मुश्किल हो गया है।

आपाके प्रेजेंट में जो भी चीज़े है उससे खुश रहने का प्रयास करना भी mindful होना है।

 

माइंडफुलनेस अभ्यास के द्वारा शांति व सामंजस्य कैसे प्राप्त होता है

चूंकि इसे शब्दों को बयां करना मुश्किल है, यदि आप जानना चाहते हैं कि माइंडफुलनेस कैसे करते है, तो इसे थोड़ी देर के लिए आजमाना सबसे अच्छा है। ऐसा भी नहीं है की कुछ दिन करने से आप इसमें परफेक्ट हो जायेंगे, परफेक्ट होने के लिए सालों प्रैक्टिस करनी होती है। लेकिन आजमाने से कुछ दिनों में ही इसके फायदे दिखने लगते है।  

तरीका 

  • इसे  मेडिटेशन की तरह एक जगह बैठकर भी कर सकते है जिसमे आपको अपननी सांसो, अपनी बॉडी और चारो तरफ की आवाजों में ध्यान लगाना होता है, आरम्भ में सिर्फ 2 से 3 मिनट करने की प्रैक्टिस करे।  बाद में सुविधानुसार टाइम बढ़ा  सकते  है  ।
  • मैडिटेशन में मन नहीं लगता है तो अपने दैनिक कार्यो को करते समय सिर्फ उसी कार्य में ध्यान लगाए।  
  • यदि कोई कार्य नहीं कर रहे है तो आपके आस-पास जो भी आवाजे आ रही है या अन्य कोई जो भी कार्य कर रहा है उससे विचलित न हो बस उसे देखे, उसे कुछ अच्छा या बुरा सोचने का प्रयास न करे।   
  • शुरुवात में जब आपका मन भविष्य में जाये उसे फिर से वर्तमान में लाने की कोशिश करे।  
  • माइंडफुलनेस एक ऐसा गुण है जो पहले से ही हर इंसान के पास होता है, यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे आपको अपनाना है, आपको बस यह सीखना है।

माइंडफुलनेस अभ्यास के लाभ:

हमें हमेशा अभ्यास क्यों करते रहना चाहिए ? जब हम सचेत(mindful) होते हैं, तो हम तनाव को कम करते हैं अपने स्वयं के मन को देखकर और जागरूकता प्राप्त करते हैं, और दूसरों की भलाई के लिए अपना ध्यान बढ़ाते हैं।

अधिक सोचना कम कर देते है। 

खुश रहने लगते है। 

डिप्रेशन दूर होता है। 

एक अच्छे मैनिफेस्टर बन जाते है जिससे आपको पता होता है कि क्या चीज़ आपको चाहिए और क्या नहीं। यानि आप clearty मिल जाती है।

 माइंडफुलनेस हमें अपने जीवन में एक ऐसा समय देता है जब हम लोगो और चीज़ों को जज करना बंद कर देते है। 

निष्कर्ष 

इस लेख में mindfulness kya hai uske fayde aur karne ka tarika के बारे में सामान्य जानकारी दी गयी है।  आजमाने से पहले किसी विषेशज्ञ की सलाह अवशय लें।