खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से कई रोग होते है दूर जानिए फायदे

 


ajwain(carom seed) ke pani ke fayde  आसानी से किचन में मिल जाने वाली अजवाइन और इसका पानी पीने के बहुत फायदे होते है जो महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए होते है। 

 इसमें फाइबर, प्रोटीन, मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस,  निकोटिनिक एसिड और आयरन होता है।अजवाइन कई जलरोधी तत्व पाए जाते है।  इसका इस्तेमाल खाने की चीजों जैसे नमक पारे, सब्जी, नमकीन आदि में किया जाता है जो स्वाद बढ़ाते है।  रात को और खाली पेट सुबह इसका सेवन उत्तम होता है - 

अजवाइन को अंग्रजी में दि बिशॉप्स वीड (The Bishop’s Weed) और carom seed कहते हैं। इसका वानस्पतिक नाम ट्रकीस्पर्मम् ऐम्मी (Trachyspermum ammi) है और ये ऐपीएसी (apiaceae) कुल का है।  अजवाइन की तासीर गर्म होती है। 

अजवाइन में जाने वाले तत्व  

कैम्फीन,  मिरसीन, क्युमिन, फिनोल, लिनोलीक, ओलिक, पॉमिटिक, डाईपेन्टीन, निकोटिनिक अम्ल,  β-पाइनिन तथा थाइमिन, राइबोफ्लेविन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें  जैसेग्लाइकोसाइड्स, कार्बोहाइड्रेट्स, सैपोनिन्स फिनोलिक फाइटोकेमिकल यौगिक होता है। तीन प्रकार की होती है, अजवाइन, खुरासानी अजवाइन, जंगली अजवाइन।   

अजवाइन के पानी के फायदे - health benefits of ajwain(carom) water in hindi

अजवाइन और इसका पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है आईये जानते इसके क्या लाभ है -


पेट के इन्फेक्शन के लिए - पेट में यदि परजीवी  संक्रमण हो गया है तो एक चौथाई अजवाइन के पाउडर में गुड़ मिलाकर खाये।  लेकिन डॉक्टर को दिखाना अधिक उचित रहेगा।

कब्ज में अजवाइन के फायदे -अजवाइन खासकर पेट के पाचन के लिए उपयोग किया जाता है। इसे कैसे भी खा सकते है चाहे चबाकर या पानी में उबालकर ।  यह कब्ज में बहुत राहत देता है। 

भूख खोले - भूख न लगने की समस्या है तो अजवाइन खाये भूख खुलती है। 

खराब कोलेस्ट्रॉल - जिनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है उन्हें अजवाइन का पानी पीना चाहिए इससे  बैड कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में मदद मिलती है। 

एसिडिटी में - एसिडिटी या खट्टी डकार आती है तो अजवाइन का पानी पिए या अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ फांके। 

गठिया के दर्द में - घुटनों में दर्द है तो अजवाइन के पानी में सोंठ मिलाकर पिए।  इसके साथ कॉटन के कपडे अजवाइन बांध कर सेंकाई करें। 

कमर दर्द में राहत - यदि कमर में दर्द है तो अजवाइन को भून कर चबाये और पानी पी लें।  

नींद न आने की समम्स्या - रात में अनिद्रा की प्रॉब्लम है तो अजवाइन इसे दूर कर सकता है। 

दांत के लिए - अजवाइन में एन्टीबैक्टीरियल और एंटी-कैरोजेनिक तत्व होते है ये मुंह से बैक्टीरिया रहने नहीं देते जिससे दांत भी स्वस्थ रहते है। अजवाइन के पानी से गरारे करें। 

जुकाम के लिए - एक चम्मच अजवाइन में थोड़ा काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ खाये।  सर्दी-जुकाम में लाभ होता है। 

डायरिया में राहत दे - एक गिलास में एक चम्मच अजवाइन को उबाले फिर गुनगुना करके पिए।  रात सोने से पहले भी पि सकते है। 

कफ दूर करे - अजवाइन में कार्वाकोल तेल पाया जाता है जो कफ में आराम दिलाता है।  अजवाइन का काढ़ा बनाकर पीने से कफ  छंटती है। 


अजवाइन के सेवन के नुकसान - side effect of ajwain in hindi


प्रेग्नेंट महिलाएं न खाये । 
जिनको अजवाइन और जीरे से एलर्जी है वे न तो इसे खाये और न ही इसका पानी पिए। 
अजवाइन के अधिक सेवन से भी पेट में कब्ज की शिकायत हो सकती है।  
अजवाइन के पानी के अधिक इस्तेमाल से लिवर में परेशानी हो सकती है। 


अजवाइन का पानी कैसे बनाये -


एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबाले जब तक इसका रंग न बदल जाये।  फिर ठंडा या गुनगुना करके पिए।  इसमें नीबू भी मिला सकते है। 


अजवाइन(carom seed) और सौंफ का पानी पीने से क्या होता है?

शरीर का चयापचय (मेटाबोलिज्म) बढ़ता है जिससे भूख न लगने  तकलीफ दूर होती है।  इसके अलावा पाचन सही रहता है और गैस की समस्या नहीं होती।  काला नमक मिलाकर पीने से यह और भी गुणकारी हो जाता है। 


निष्कर्ष -
अजवाइन शरीर के लिए हितकारी सामग्री है।  इस लेख में इसके सामान्य जानकारी दी गयी है।  गर्भवती महिलाये और अन्य भी खाने के सबंध में डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।