अजीनोमोटो(मोनोसोडियम ग्लूटामेट) से सेहत को होने वाले खतरे, उपयोग और नुकसान

 

अजीनोमोटो(मोनोसोडियम ग्लूटामेट) से सेहत को होने वाले खतरे, उपयोग और नुकसान


ajinomoto (MSG) side effect in hindi अजीनोमोटो एक लोकप्रिय फ्लेवर जो खाने के स्वाद बढ़ाता है। अधिकतर इसे चाइनीज व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। दिन पर दिन इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसे मोनोसोडियम ग्लूटामेट के रूप भी में जाना जाता है। आज के समय में छोटो से लेकर बड़ो तक सभी लोग पैकेज्ड और फास्ट फूड का सेवन करते हैं। लेकिन अजीनोमोटो के कुछ हानिकारक दुष्प्रभाव भी हैं जो आज यहाँ जानेंगे -

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अनुसार एमएसजी को एक खाद्य सामग्री तरह उपयोग में लाये जाने के रूप में वर्गीकृत किया है जिसे आम तौर पर सुरक्षित मान सकते है। 



अजीनोमोटो क्या है और इसका अर्थ - what is ajinomoto(MSG) in hindi 

अजीनोमोटो को एमएसजी भी कहते है यह एक प्रकार का केमिकल होता है। जो सफ़ेद पारदर्शी क्रिस्टल की तरह दिखाई देता है।  इसमें एमिनो एसिड उपस्थित होता है जो की  प्रोटीन की ही एक यूनिट होती है। इसे जापानी वैज्ञानिक किकूनाय एकेडा ने खोजा था।  जापान में स्थित खाद्य और रासायनिक निगम MSG का उत्पादन करता है। 

जिसे अधिकतर चाइनीज स्ट्रीट फ़ूड(चाऊमीन, सूप, नूडल्स, मंचूरियन, स्प्रिंगरोल आदि) और रेस्तरां में मिलने वाले खाद्य पदार्थो, सूप, डिब्बाबंद सब्जियों, डेली मीट व अन्य खाये जाने वाले चीज़ो में डाला जाता है। जिससे खाने का स्वाद दुगुना हो जाता है।  इसका इस्तेमाल  में किया जाता है।   

अजीनोमोटो का उपयोग - uses of ajinomoto(msg) in hindi

इसका उपयोग व्यसायिक तौर पर किया जाता है।  सिमित रूप में इसका प्रयोग सुरक्षित है। 

टमाटर, समुद्री मछली, मशरूम, चीज़ आदि। में प्राकृतिक रूप से मोनो सोडियम पाया जाता है इनके दुष्प्रभाव नहीं है। 

पैकेज फ़ूड में अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है। 

रेडी तो इट फ़ूड में भी कई बार स्वाद अलग  करने के लिए एमएसजी का प्रयोग किया जाता है। 

बाजार में बिकने वाले fried chips में अजीनोमोटो पाया जाता है।  

सूप जैसी कई की चीज़ो को लम्बे समय तक बनाये रखने के लिए डाला जाता है . 

अजीनोमोटो से नुकसान - side effect of  Ajinomoto  in hindi  

यहाँ अजीनोमोटो (ajinomoto in hindi) के सेवन से होने वाले खतरे को बताया गया है।  मोनो सोडियम ग्लूटामेट से क्या नुकसान हो सकते है जानिए -

माइग्रेन 

अजीनोमोटो के अधिक सेवन से आधे सिर में दर्द की समस्या हो सकती है जिसे माइग्रेन कहते है।  आज के समय में यह युवाओं में अधिकांश बढ़ता जा रहा है।  फ़ास्ट फ़ूड सिमित करके भी माइग्रेन को रोका जा सकता है। 


ब्लड प्रेसर बढ़ाये 

अजीनोमोटो में सोडियम की मात्रा होती है जिससे ब्लड प्रेसर बढ़ने का खतरा होता है।  इसके अलावा सीने में दर्द की शिकायत भी हो सकती है 

बाँझपन का खतरा 

msg के अधिक सेवन से बाँझपन होने का खतरा होता है।  साथ ही गर्भवती महिलाओं को इसे खाने से बचना चाहिए।  इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान बाहर का खाने से विशेष रूप से मना किया जाता है। 

मोटापा बढ़ाये 

जंक फ़ूड में अक्सर एमएसजी(MSG) मिला होता है जिससे बार-बार इस तरह के फ़ूड खाने का मन होता है और नतीजन वजन बढ़ने लगता है। 

नींद की शिकायत 

एमएसजी को अधिक खाने से अनिद्रा की शिकायत हो सकती है क्योंकि यह मस्तिष्क के न्यूरॉन्स को उत्तेजित करता है जिससे नींद में बांधा उत्पन्न होती है। 

पानी की कमी 

msg के कारण डिहाईड्रेशन की परेशानी हो सकती है। जिससे चेहरे की चमक चली जाती है और रूखापन(deyness) बढ़ जाता है।  

निष्कर्ष 

यह लिखे गए ajinomoto side effects in hindi सामान्य जानकारी प्रदान करते है।  डॉक्टर से परामर्श आवश्यक है।