झड़ते बालों की समस्या खत्म करे प्याज का रस, जाने लगाने का तरीका- onion benefits for hair growth and side effects in hindi


बालों के विकास में फायदेमंद प्याज़ के रस को लगाने का तरीका - onion benefits for hair growth and side effects in hindi

                 onion juice for hair in hindi


onion juice for hair growth in hindi बालों में यदि टूटने, लम्बाई न बढ़ने और पतले होने की समस्या है तो इन सभी में सिर्फ प्याज़ के रस लगाने भर से ही छुटकारा पाया जा सकता है।  इससे न केवल बालों की खूबसूरती बढ़ती है बल्कि बालों को स्वस्थ भी रख सकते है, जानिए pyaz ka ras for hair fall in hindi

प्याज़ का रस एंटीबैक्टीरियल और सल्फर युक्त होता है।  प्याज एलियम परिवार से संबंधित है सल्फर प्याज़ की बाहरी परत में अधिक पाया जाता है।  बालों के लिए कैरेटिन बहुत आवश्यक होते है इनसे बालों की ग्रोथ होती है और सल्फर उसमे अहम् भूमिका निभाता है।  

बाल बाहरी प्रदुषण और  घटकों के वजह से जल्दी प्रभावित होते है।  ऐसे में बालों की चमक खोने लगती है,  उनमे रुसी, रूखापन और झड़ने की प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती है।  एक तरह यदि बालों में विकास चाहते है तो प्याज़ का रस बढ़िया असरदार तरीका होता है।  


प्याज़ का रस बालों में लगाने के फायदे - benefits of onion juice of hair in hindi

प्याज़ बालों में उपयोग करने के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित है।  यह आराम से घर के किचन में मिल जाती है।    

प्याज़ का रस बालो में लगाने के बाद सिर की बदबू भी चली जाती है।

यदि सिर में ऑयली डैंड्रफ है तो उसे भी कम करने में मदद करता है। 

प्याज़ में सल्फर पाया जाता है यह तत्व बालों को पोषित करता है जिससे बाल टूटना कम होने लगता है। 

प्याज़ का रस एंटीफंगल होने के कारण बालों के सिर से इंफेकशन दूर रखता है।  जिससे सिर की त्वचा के रोम छिद्र बंद नहीं होता है। 

प्याज़ युक्त शैम्पू भी मिलते है उनका भी उपयोग कर सकते है। 

प्याज़ का रस कैसे बनाये -  how to make onion juice for hair in hindi

प्याज़ को काटकर पीसे और फिर किसी कॉटन के कपडे में रख कर इसे दबाये और निकले हुए जूस को कटोरी में एकत्र करें। बाल टूटने की समस्या है तो प्याज़ के रस को रुई की सहायता से सिर  त्वचा पर लगाए।  


प्याज़ का रस को लगाने का सरल तरीके - easy tips of using onion juice in hair in hindi


बालों  चमक बढ़ाये।  इसमें अपनी पसंद का तेल जैसे जैतून, नारियल या तिल का तेल मिलाकर लगाने से अधिक फायदा होता है। 

बालों की ग्रोथ के लिए शहद और प्याज़ का मास्क -

2 चम्मच प्याज़ के रस में 1 चम्मच शहद मिलाये और इस ऊपर के बालों से लगाना शुरू करें।  25 मिनट लगाए रहे और फिर धो लें।  इस मास्क से बालों का वॉल्यूम बढ़ता है। 

बालों की मजबूती के लिए नारियल और प्याज़ का रस

दो चम्मच pyaz ke ras में एक चम्मच नारियल या ऑलिव आयल अच्छे से मिलाये।  इसे खोपड़ी में धीरे-धीरे मसाज करें तकरीबन आधे घंटे लगा रहने दे और फिर शैम्पू करे व नार्मल पानी से धोये। 

अंडे का सफ़ेद भाग और प्याज़ का रस 

यह बहुत लाभकारी नुस्खा है।  आपको अंडे का सिर्फ सफ़ेद वाला हिस्सा लेना है जिसे एग व्हाइट कहते है।  इतनी ही मात्रा में प्याज़ का रस मिलाये।  इन दोनों को खूब फेंटे।  अब इसे पूरे बालों में लगाए और 45 मिनट के लिए छोड़ दे।  फिर शैम्पू कर सामान्य पानी से धो लें।  इससे बाल बेहद मुलायम और मजबूत होंगे।  हफ्ते में एक बार अवश्य लगाए।  आप अंडे के पीले भाग का भी उपयोग कर सकते है इससे बालों को प्रोटीन मिलेगा। 

प्याज़ का रस और अदरक के रस बालों के 

2 चम्मच प्याज़ के रस में अदरक का रस मिलाकर लगाना एक आयुर्वेदिक तरीका है।  अदरक के भी अपने गुण होते है और प्याज़ का ऱस मिला देने से इसका महत्व और बढ़ जाता है।  दोनों को मिलाये और स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें।  इससे सिर में खून का प्रवाह बढ़ेगा।  


प्याज़ का  रस और एलोवेरा बालों के लिए -

प्याज़ के रस में एलोवेरा जेल मिलाये खूब फेंटे।  यह मास्क गर्मियों में लगाने के लिए बहुत फायदेमंद है।  सिर ठंडक देने के साथ, यह मास्क बालों की खुश्की, डैंड्रफ और फंगल मुक्त रखता है।  जिससे बाल कम टूटते है और हेयर ग्रोथ को प्रमोट करते है। 



प्याज़ के रस की बदबू कैसे हटाए 

वैसे कुछ घंटो बाद बदबू स्वयं चली जाती है।  लेकिन प्याज़ का रस लगते समय इसमें एसेंशियल आयल मिला सकते है इससे बदबू बहुत कम हो जाती है। 

 side effects of onion juice on hair in hindi


प्याज़  रस पूरे सिर में लगाने से पहले किसी छोटे हिस्से में लगा कर देखें।  किसी किस्म की कोई खुजली या जलन तो नहीं हो रही यदि ऐसा होता है तो न लगाए। 

यह बिलकुल भी आवशयक नहीं है यदि प्याज़ खाने से कोई नुकसान नहीं है तो लगाने से भी एलर्जी नहीं होगी लेकिन प्रायः:ऐसा शायद ही हो। 

खोपड़ी ड्राई हो सकती है। 

निष्कर्ष 

प्याज़ के रस को कम से कम डेढ़ महीने और हफ्ते एक या दो बार लगाए, तभी इसका असर दिखेगा।  यहाँ बताई गयी जानकरी सामान्य है।  बालों में समस्या अधिक है तो चिकित्सक से परामर्श लें।