वरदान से कम नहीं गुड़हल के फूल और पाउडर के फायदे एवं उपयोग - hibiscus benefits for health in hindi

स्वास्थ्य के लिए गुड़हल के फूल और पाउडर के फायदे एवं उपयोग - hibiscus benefits for health in hindi
गुड़हल के फायदे 
 

hibiscus benefits in hindi  गुडहल के फूल त्वचा और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसे चाय के रूप में, फेस पैक की तरह और सीधे पंखुड़ियों को ही उपयोग में लाया जा सकता है।  इसके कई प्राकृतिक गुण है जो इस आर्टिकल में जानेंगे।  गुड़हल फूल के फायदे बालों और स्किन के लिए -

गुड़हल के फूल को कई जगह अड़हुल का फूल भी बोलते है।  यह कई रंगो में पाए जाते है जो हर जगह मिल जाते है।  हिबिस्कस में एक विशिष्ट प्रकार का एंटीऑक्सिडेंट भी होता है जिसे एंथोसायनिन कहा जाता है।


   

गुडहल का पाउडर बनाने की विधि

गुड़हल के फूल को धो कर एक से दो दिन तक सूखा लें।  फिर इसका पाउडर बना लें।  इसे छोटे कंटेनर में भर कर रख लें। 

hibiscus tea कैसे बनती है -

दो गुड़हल की पंखुड़ियों को धो कर इसे दो कप पानी में खौला लें।  3 मिनट उबालने के बाद छान लें फिर इसमें नीबू डाल लें, चाहे तो शहद भी डाल सकते है। एक व्यक्ति के लिए दो गुड़हल के फूल काफी है। 

इसका टी बैग भी मिलते है उसका भी प्रयोग कर सकते है।  

संतरे के छिलके का फेस पैक लगाने के फायदे और उपयोग

गुड़हल के फायदे स्वास्थ्य के लिए - hibiscus benefits for health and  in hindi

1- hibiscus ke fadye health ke liye गुड़हल की चाय पीने से एनीमिया से बचाव होता है।  इसके पाउडर में आयरन की मात्रा पायी जाती है। इसके पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से एनीमिया में राहत मिलती है।

2- 10 जपा प्रजाति के गुड़हल की पंखुड़ियों को पीस लें इसमें दूध मिलाकर सेवन करने से लूकोरिया ठीक होने लगता है।  चाहे तो मिश्री भी मिला सकते है। 

3-इसे हर्बल चाय के रूप में जाना जाता है और इसके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदे है। इसमें कैलोरी और कैफीन नहीं पाया जाता है। सेब के सिरके (apple cider vinegar) के 11फायदे, नुकसान और उपयोगिता जानिए

4-कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए हिबिसकस चाय उपयोग कर सकते है।  2011 के एक रिसर्च परिणाम के अनुसार इस चाय के प्रयोग से खराब कोलेस्ट्रॉल की कमी होती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल की बढ़त।  

5- अधिक स्ट्रेस और टेंशन लेने से डायबिटीज का भय रहता है।  यह ट्रायग्लिसरॉइड्स को कम करता है जिससे मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है। गुड़हल की चाय पीने से इस समस्या को कण्ट्रोल करने लाभकारी होता है। 

6- गुड़हल की चाय पीने से वजन में कमी होती है(hibiscus tea for weight loss in hindi) लेकिन इस पर और अधिक शोध की जा रही है।  

7- हिबिस्कस टी को खट्टी चाय भी कहते है जो खुशबूदार होती है।  इसमें बर्फ डालकर या गर्म भी पी सकते है। यह  चाय सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर के लेवल को कम करने में लाभकारी है।  हालांकि और शोध की भी आवश्यकता है।

 8-  इसे ऑयली, सूखी और सामान्य त्वचा वाले फेस पैक की तरह इस्तेमाल करें इससे स्किन ग्लोइंग, सॉफ्ट होती है साथ ही फेस अधिक आने वाले आयल को भी कण्ट्रोल करता है।  इसके पैक में दही और शहद मिलाकर लगाना सर्वोत्तम होता है। 

9- गुड़हल की पत्तियों का तेल बनाकर लगाने से बाल मजबूत होते है एवं इसका हेयर पैक भी उपयोग करें जिससे बाल डैंड्रफ फ्री व चमकदार होते है। 

10 गुड़हल में कैल्शियम भी उपस्थित होता है जो सेहत के साथ बालों मजबूती और ग्रोथ के लिए भी उपयोगी है।  

गुड़हल के फायदे त्वचा के लिए - hibiscus for skin in hindi

हिबिस्कस का फूल एंटी-एजिंग के लिए प्रयोग किया जाता है।  यह त्वचा में होने वाले हाइपर पिगमेंटेशन को खत्म करने में असरदार है।  इसमें मौलिक एसिड और सिट्रिक एसिड भी पाया जाता है।  जिससे त्वचा का रंग निखरता है। 

इसमें कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जिनमे से एक एंथोसायनोसाइड्स है जो त्वचा के फ्री रेडिक्लस से बचाता है।  फ्री रेडिक्लस से तव्चा समय से पहले बूढी हो जाती है।   

hibiscus face pack pigmentation ke liye

गुड़हल के पाउडर में एक चम्मच बेसन मिलाये और पेस्ट बनाकर   20 मिनट के लिए लगाए। फिर धो ले.  हफ्ते में दो बार लगाए पिगमेंटेशन कम होने लगेंगे। 

hibiscus face pack dry skin ke liye

गुड़हल ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद है यह त्वचा को मॉइशराइजर प्रदान करता है।  इसके पाउडर का फेस पैक बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।  गुड़हल के पाउडर में शहद  और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और 15 से 20  के लिए लगाए।  फिर नार्मल पानी से धो लें। मुलेठी(liquorice) फेस पैक के फायदे और बनाने का तरीका

hibiscus face pack oily skin ke liye

 यदि ऑयली स्किन है तो गुड़हल और मुल्तानी मिटटी का पाउडर बराबर में मात्रा में मिलाये और पानी के साथ पेस्ट बनाये। 15 मिनट के लिए लगाए और सामान्य पानी से धो लें।    

hibiscus face pack glowing skin ke liye 

गुड़हल के पाउडर और नीम के पाउडर को बराबर मिलाकर फेस पैक बनाये।  इसे 20 मिनट तक लगाए फिर सामान्य पानी से धो लें। आप गुड़हल की पंखुड़ियों और नीम  पत्तियों  का ताजा पेस्ट भी बना सकती है।  इससे मुहांसे निकलने की समस्या खत्म हो जाएगी और स्किन ग्लो करेगी। 

hibiscus face pack soft skin ke liye 

गुड़हल के एक चम्मच पाउडर में इतनी दही मिलाये कि एक स्मूथ अच्छा पेस्ट बन जाये।  इसे 20 से 25 मिनट के लिए लगाए फिर पानी से धो लें।  इस पैक से त्वचा चमकदार होती है। 


गुड़हल  (हिबिस्कस) का फूल बालो के लिए - hibiscus tea for hair growth in hindi


hibiscus powder benefits on hair in hindi आयुर्वेद में गुड़हल के फूल का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ के लिए किया जाता है।  यह वात और पित्त दोष को बैलेंस करता है।   वात दोष की वजह से बालों का गिरना, ड्राईनेस होना, दो मुहे होना होता है।  पित्त के कारण बाल कमजोर हो जाते है  और उनमे सफेदी आ जाती है।  कफ  दोष के  कारण बालो अधिक तैलिये हो जाते है -

यह विटामिन सी से भरपूर होता है जिसे बाल झड़ने की समस्या में कमी होती है।  यह बालों के फॉलिकल के पुनर्विकास में सहायता करता है।  इसमें एमिनो एसिड की मात्रा भी पायी जाती है जो बालों की मजबूती को बढ़ाता है।  इसके साथ ही गुड़हल बालों के छिद्रों से निकलने वाले अतरिक्त तेल में भी कमी करता है जिससे डैंड्रफ नहीं होता है।  समय से पहले होने वाले बालों की सफेदी को दूर रखने में भी हिबिस्कस का बहुत महत्व है। 

गुड़हल का फूल बालों में कैसे लगाएं - hibiscus oil for hair growth in hindi

गुड़हल की पत्तियों में बालों को कंडीशनिंग करने के गुण होता है।  इसकी पत्तियों में लिसलिसा पदार्थ होता है जिसे म्यूसिलेज कहते है। 

gudhal aur nariyal tel in hindi


गुड़हल के तेल बनाने के लिए अपने बालों अनुसार गुड़हल की पत्तिया ले इसे धो करे पीस लें फिर एक तवे  में थोड़ा नारियल का तेल गर्म करे इसमें गुड़हल का पेस्ट मिलाये मिलाकर लगाए।  आधे घंटे बाद शैम्पू से धो लें। यह बालों को बढ़ाने मदद करेगा।  गुड़हल के पाउडर का भी प्रयोग कर सकती है।  इसे स्टोर कर ले और हफ्ते में दो बार लगाए। 

hibiscus aur dahi ka hair pack in hindi


दो हिबिस्कस की पंखुड़ियों और 4 पत्तियों को धो कर पेस्ट बनाये। इसमें दही मिलाकर पेस्ट बनाये।  इसे बालों  आधे घंटे के लिए लगाए।  इससे बालों की चमक बढ़ती है। 



gudhal aur methi ka hair pack in hindi 

दो गुड़हल पंखुड़ियों और इसकी 4 पत्तियों को धो कर पेस्ट बनाये। इसमें एक चम्मच मेथी के दानों का पेस्ट मिलाये।  इसे 45 मिनट के लिए लगाए।  इस पैक से बालों से रूसी कम हो जाती है। मेथी को एक दिन पहले भिगो दे। 

नुकसान 

गर्भवती महिलाओं को गुड़हल की चाय का उपयोग नहीं करना चाहिए।  
लो बीपी वाले इसका उपयोग न करे। 
कोई विशेष दवा ले रहे तो इसे बिलकुल न लें। 

निष्कर्ष 

यहाँ बताये गए गुड़हल के उपयोग और फायदे सामान्य जानकारी के लिए है उपयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।