चर्बी की गांठ(लिपोमा) क्या है - what is lipoma in hindi
लिपोमा अनुवांशिक हो सकता है जिसे लाइपोमेटोसिस कहते है। यह अधिक फैट होने कारण त्वचा और मसल्स के बीच बढ़ने लगती है। यह हाथ, बाजू, गर्दन, पीठ कही भी हो सकता है। इसे चर्बी की गांठ भी कहते है।
लिपोमा को दबाने पर यह जेल(gel) की तरह इधर-उधर हो जाती है और पुनः अपने स्थान पर आ जाती है। यह युवास्था में कम ही होता है अधिकतर 40 की आयु के बाद होता है। ऑपरेशन के जरिये इसे ठीक किया जा सकता है। लेकिन क्योंकि यह दर्द नहीं होता है इसलिए ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं लगती है।
हाइड्रोसील (अंडकोष की सूजन) का घरेलू इलाज करे दर्द की समस्या खत्म
लिपोमा होने के कारण -
अधिक मोटापे
फ़ास्ट फ़ूड खाने से
चोट लगने से भी हो सकता है
अनुवांशिक होना
लिपोमा का घरेलू इलाज - home remedies of lipoma in hindi
lipoma ka gharelu upchar वैसे लिपोमा कोई गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन कुछ घरेलू उपचार के जरिये इसे आने से रोकने का प्रयास किया जा सकता है इनका असर धीमा होता है इसलिए धैर्य रखने की आवश्यकता है -
1- सेब का सिरका और पानी को बराबर मिलाये। अब सूती कपडे को इसमें भिगो कर गांठ वाली जगह पर बांध ले दिन में तीन बार लगाए। इसे पानी में मिलाकर सुबह पीजिये यह फैट को जमने से बचाता है।
2- हल्दी को दूध में मिलाकर पिए। साथ ही में पानी मिलाकर लेप बना लें और गांठ पर लगाए सूखने के बाद धो लें। यह डिटॉक्सिफाइंग का कार्य करता है जो शरीर की विषाक्तत को बाहर निकालता है।
3- रात को सोने से पहले अरंडी के तेल से मालिश करे।
4- तरबूज का जूस पिए।
5- नीबू के रस में पानी मिलाकर गांठ में लगाए।
6- अधिक वजन लिपोमा के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार होता है। शुगर काम लें कैलोरी को जलाये। यह अन्य बिमारियों से भी बचाव करता है।
7- स्वस्थ फैट ग्रहण करे ओमेगा 3 फैटी एसिड से युक्त पदार्थ खाये।
8- रेडमीट सिमित मात्रा में खाये।
9- रंग-बिरंगे फलों का सेवन करें इनमे एंटीऑक्सीडेंट होते है। रसभरी, पल्म, खट्टे फल आदि।
निष्कर्ष -
चर्बी की गांठ (lipoma) वैसे कोई परेशानी नहीं देती है। लेकिन डॉक्टर द्वारा चीरा लगाकर हटाया जाता है। यहाँ बताये गए लिपोमा के घरेलू उपचार सामान्य जानकारी के लिए है। विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।