एलोवेरा जूस के फायदे |
aloe vera juice ke fayde एलोवेरा (घृतकुमारी) से आज सभी परिचित है इसमें मौजूद आयुर्वेदिक गुण त्वचा के साथ शरीर को अन्य लाभ भी देता है। लेकिन इसके जूस पीने के भी कई फायदे है जो यहाँ बताये गए है। इसमें आंवला मिला देने से दुगुना असर होता है। इस आर्टिकल में जानेंगे एलोवेरा जूस का उयपोग और स्वास्थ्य के लिए लाभ है।
एलोवेरा (घृतकुमारी) क्या होता है - what is aloe vera in hindi
एलोवेरा (घृतकुमारी)औषधियों गुणों से युक्त पौधा है इसका पूरा भाग उपयोग किया जा सकता है। इसका जेल स्किन के लिए और जूस हेल्थ बेनिफिट्स देता है इसमें विटामिन ई, बीटा कैरोटीन, विटामिन सी, मैग्नीशियम, विटामिन 6 पाया जाता है। इसे ग्वारपाठा भी कहा जाता है।
एलोवेरा में लेटेक्स भी होता है। यह पीले रंग का गूदा होता है जो पौधे की पत्ती की को तोड़ने पर बाहरी सतह के नीचे पाया जाता है। लेटेक्स में अनेकगुण होते हैं, और यह आमतौर पर कब्ज के इलाज के लिए लिया जाता है। लेकिन कई लोगो को नुकसान भी कर जाता है।
एलो वेरा स्वाद में कड़वा होता है इसलिए इसमें विटामिन सी और शुगर ऐड कर सकते है। यदि मार्किट से ले रहे है तो ध्यान रखी इसमें एक्स्ट्रा शुगर ऐड न हो।
अमला और एलोवेरा या घृतकुमारी के जूस के फायदे - aloe vera juice benefits in hindi
एलोवेरा जूस पीने से मुँह के छाले, दमकती त्वचा, प्रतिरोधक छमता के अलावा कई स्वास्थ्य चमत्कारी फायदे है, आईये जानते है -
एलो वेरा का जूस इम्युनिटी बढ़ाये
घृतकुमारी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते है। इसमें करीब 9 ग्राम तक विटामिन सी होता है। जिससे इम्म्यून सिस्टम इम्प्रूव होता है। इसके जूस में नीबू डाल सकते है।
एलो वेरा फ्री रेडिकल्स से बचाये
एलो वेरा में शरीर को फ्री रेडिकल्स सेल्स से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है। ये सेल्स अक्रामक होती है जिससे अन्य सेल्स को नुकसान पहुँचता है।
चेहरे कांतिवान बनाये एलो वेरा जूस -
एलो वेरा को चेहरे पर लगाने के कई फायदे है लेकिन इसका जूस पीने से शरीर को अंदर से एंटीऑक्सीडेंट मिलता है और डेटोक्सिफिकेशन के वजह से फेस पिम्पल फ्री और ग्लोइंग रहता है।
एलो वेरा गुदा या जूस पेट की गैस में फायदेमंद
पेट में अक्सर गैस बनती है तो ग्वारपाठा(aloe vera) के गूदे में सेंधा नामक और हरड़ बराबर मात्रा में मिलाकर दिन में दो बार खाये इससे गैस के कारण पेट दर्द में आराम मिलता है।
एलो वेरा का जूस सूजन कम करे
एलो वेरा के जूस से माउथ वाश करने से मसुङो की सूजन खत्म होती है साथ ही मुँह के बैक्टीरिया भी कम होते है। जिससे मुँह से बदबू नहीं आती है। इसके जूस के सेवन से शरीर और त्वचा में किसी भी तरह की सूजन में आराम मिलता है।
एलो वेरा सिर दर्द में राहत दें
एलो वेरा को सिरदर्द में लाभकारी मन जाता है यदि आपको कफ दोष के कारण अक्सर सिरदर्द होता है तो इसका उपयोग करे क्योंकि यह ठंडा होता है। यदि इसके गूदे में थोड़ी मात्रा में दारू हल्दी मिला लिया जाये तो सिरदर्द ठीक हो जाता है।
एलो वेरा का जूस कब्ज में राहत दें
एलो वेरा के पीले हिस्से में जिसे लेटेक्स में एंथ्राक्विनोन एलोइन कहा जाता है उससे कब्ज में राहत मिलती है।
एलो वेरा का जूस डायबिटीज में लाभकारी
एलो जूस में शुगर लेवल को कम करने का भी गुण होता है। जिन्हे टाइप 2 मधुमेह है वे इसके जूस का सेवन कर सकते है।
एलो वेरा बवासीर में फायदेमंद
बवासीर हो गयी है तो इसका गुदा जख्म वाली जगह पर लगाए इससे जलन कम होगी साथ ही बैक्टीरिया भी मर जायेंगे।
एलो वेरा का जूस वजन कम करें
घृतकुमारी का जूस सुबह पीने वजन कम होता है। क्योंकि इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है जिससे भोजन आसानी पचता है।
एलो वेरा का जूस एसिडिटी कम करे
एलो वेरा का जूस सीने की जलन को कम करता है। जैसे जी मिचलाना, एसिडिटी आदि। साथ ही यह शरीर के बेकार टॉक्सिनस को बाहर निकालता है और बॉडी को डेटॉक्स करता है।
एलोवेरा जूस के नुकसान - side effect of aloevera juice in hindi
एलोवेरा के फायदे अधिक है लेकिन कुछ लोगो को इससे नुकसान भी होता है। वैसे ऐसे लोगो की संख्या बहुत कम होती है।
कई लोगो को एलोवेरा जेल लगाने से खुजली होती है तो ऐसे लोग एलोवेरा का उपयोग न करे और न ही जूस पिए।
प्रयोग करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य लें।
आरम्भ में थोड़ा ही जूस पिए अन्यथा पेट सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।
एलोवेरा जूस मधुमेह के लिए अच्छा होता है लेकिन जिनकी शुगर लेवल लो रहती है वे इसके जूस का प्रयोग न करें।
यदि पेट, लिवर सम्बन्धी कोई परेशानी पहले से है तो पहले डॉक्टर से परामर्श ले।
अन्य फायदे
वेट लॉस
गर्मी में अधिक गुणकारी
नेत्रों ज्योति बढे
सिरदर्द में आराम विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मिले
हार्ट के लिए फायदेमन्द
बालों को ग्रोथ और मजबूती दे
एलो वेरा और आंवला जूस बनाने की विधि - how to make aloe vera amla juice in hindi
सबसे पहले जितना जूस बनाना हो उतनी एलोवेरा की पत्ती लेले। इससे अच्छे से धो ले फिर इसके कांटे निकाल लें। इसे छोटे-छोटे टुकड़ो में काट ले। अब टुकड़ो के ऊपर का हरा भाग और पीला रंग का जेल निकाल दे। अब इसके जेल को मिक्सचर में डाले और चलाये। अब यह गुदा से जूस रूप में परिवर्तित हो गया है।
अब आंवले को काट ले और डेढ़ कप पानी मिलाकर मिक्सचर में पीस लें। इसे भी छन्नी से छान लें। फिर दोनों जूस को मिला दे। मार्किट में यह जूस आसानी से मिल जाता है।
चाहे तो इसे छन्नी से छान ले। इसमें नीबू या आंवले का जूस मिला सकते है। शुरुवात में थोड़ी मात्रा में पिए।
क्या एलोवेरा को स्टोर सकते है -
जी हा , एलोवेरा जेल या जूस को आइस क्यूब में रख के जमा ले। फिर एक -एक आइस क्यूब को जब भी जरुरत हो चेहरे पर लगाए।