सेहत के लिए अरंडी तेल(castor oil) के फायदे और नुकसान

सेहत के लिए अरंडी तेल(castor oil) के फायदे और नुकसान
अरंडी तेल के फायदे 


castor oil benefits in hindi अरंडी तेल  प्राचीन समय से ही उपयोग होता आ रहा है और अब तो इस तेल का चलन काफी बढ़ गया है।  यह एक वानस्पतिक तेल है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है चलिए देखते है कास्टर आयल के फायदे और नुकसान -   


अरंडी का तेल क्या होता है - what is castor oil in hindi 

arandi ke tel का वानस्पतिक नाम रिसिनस कम्युनिस है।  यह तेल अरंडी के छोटे  बीजो को प्रेस करके बनाया जाता है।  इस तेल का अंग्रेजी नाम कैस्टर आयल है।  जो बालों, स्किन व हेल्थ के लिए उपयोगी है।  यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लामेंटरी और ओमेगा 6 व 9 फैटी एसिड के गुणों से युक्त है। 

यह तेल हल्के पीले कलर का होता है और इसकी अपनी कोई गंध नहीं होती है।  अरंडी का तेल बाजार में (100ml) 100 रूपये तक मिल सकता है। 

इसे अवुडुल, एरेंडी, वंडर ट्री, अमानक्कम आदि नामो से भी जाना जाता है। यह किसी भी मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन पर आसानी से उपलब्ध होता है।

 


अरंडी तेल के अचूक फायदे और उपयोगिता - castor oil advantage in hindi

यहाँ पर अरंडी के तेल की उपयोगिता बताई गयी है जिससे जाना जा सकता है कि यह किस तरह हमारे लिए फायदेमंद है। 


कैस्टर ऑइल के फायदे बालो के लिए  

कैस्टर तेल बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में इन्हेंस करता है।  हफ्ते में एक बार इस तेल को जरूर लगाए।  इसके अलावा यह बालो के फॉलिकल को नष्ट होने से बचाता है। 


जिन्हे सिर पर फंगस की समस्या है वे इस तेल को नारियल तेल के साथ या  बादाम रोगन तेल के साथ मिलाकर लगा सकते है।  अरंडी के तेल में विटामिन ई होता है जिससे यह प्रॉब्लम दूर होगी। 


यदि बालों में रूखापन है तो यह तेल बालो को नमी प्रदान करता है।  


अरंडी का तेल सिर का ph लेवल बनाये रखता है।


 


पेट की कब्ज के लिए अरंडी तेल 

कब्ज में कैस्टर आयल यानि अरंडी का तेल बेहद फायदेमंद है।  इस तेल को मौसमी जूस, अनार जूस , नीबू पानी या जो भी जूस पसंद हो उसमे एक चम्मच मिलाकर पिए कब्ज में राहत मिलेगी।  कुछ दिन यह प्रक्रिया करे। 


आँखों की पलकों के लिए अरंडी का तेल  

कैस्टर आयल में हेयर ग्रोथ करने की छमता होती है।  जिनकी पलके और आईब्रो घनी नहीं है वे इस तेल को रोज रात को अपनी पलकों पर लगाए कुछ महीने तक ऐसा करे।   आईब्रो घनी होने लगेंगी।   


स्किन के लिए अरंडी का तेल - castor oil for skin

अरंडी के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो स्किन से रिंकल को धीरे-धीरे गायब कर देता है। तेल को नियमित रूप से रात को मसाज करके सोने पर चेहरा कांतिवान और चमकदार बनता है।  


कैस्टर तेल आँखो के नीचे पड़ने वाले काले घेरे को कम करता इसेक लिए रोज रात को अरंडी के मटर जितने तेल को आँखों के नीचे हल्के-हल्के मसाज करे साथ ही हेल्दी डाइट ले।  


यदि होठ अक्सर फ़टे रहते है या ड्राई रहते है तो अधिक पानी पिए इसके साथ ही अरंडी के तेल को होठ पर लगाए।  कुछ दिनों में होठ सॉफ्ट हो जायेंगे। 

Castor oil in hindi  स्किन को फ्री रेडिकल्स यानी मुक्त कणों से प्रभावित नही होने देते है। ये वे सेल्स होती है को स्किन की अन्य कोशिकाओं को हानि पहुंचाती है।

अरंडी का तेल (कैस्टर ऑइल) शरीर की सूजन के लिए 

अरंडी के तेल में एंटी-इंफ्लामेंटरी गुण होते है।  उन तत्वों को मारता है जो शरीर में सूजन को बढ़ाते है। 
इस तेल को हल्का गुनगुना करके जोड़ो के दर्द पर लगाए आराम मिलेगा। 

तिल के तेल के टॉप 7 फायदे और उपयोग- Til ke Tel(sesame oil) ke fayde in hindi


मासिक धर्म में दर्द को कम करे अरंडी तेल 

कहा जाता है की यदि अरंडी के पत्तों को पेट में बांध लिया जाये को पीरियड का दर्द कम हो जाता है। 

दूसरा यह की कैस्टर आयल को पेट के नीचले हिस्से में मालिश करने से पीरियड की ऐठन करने में मदद मिलती है साथ ही स्ट्रेच मार्क्स भी कम होते है। 


इसके अलावा अरंडी तेल (castor oil) पेट के कीड़े, मायग्रेन, फटी एड़ियां, शरीर में होने वाला कम्पन जिसे पार्किंसंस रोग कहते में भी उपयोगी है।   


अरंडी तेल के नुकसान - side effects of castor oil in hindi

अरंडी तेल का सिमित मात्रा में ही सेवन करे जूस में एक चम्मच से अधिक न मिलाये और दिन में एक बार ही लें। 

अरंडी तेल उपयोग से पहले कान पीछे लगाकर टेस्ट जरूर करे कि आपको किसी भी तरह की खुजली तो नहीं है। 

किसी  तरह की ऐलर्जी हाइट तो डॉक्टर  पूछ  उपयोग करे। 
स्किन में थोड़ी मात्रा में ही तेल का उपयोग करे क्योकि यह तेल गाढ़ा होता है। 
गर्भवती महिलाये इस तेल का प्रयोग कर सकती है लेकिन चिकित्सक सलाह आवशयक है। 

इस तेल के अधिक सेवन से उलटी, चक्कर आना, सीने में हलकी दर्द हो सकती है। 


निष्कर्ष 

अरंडी तेल के फायदे यह औषधि गुणों  से युक्त तेल है।  इसके फायदों का अंत नहीं है।  इस तेल को उपयोग कर इसका लाभ उठाईये।