कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए 9 परहेज

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए 9 परहेज


कोलेस्ट्रॉल क्या होता है ? - kya hota hai cholestrol in hindi ?

कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का फैट (वसा) होता है जो रक्त ले जाने वाली नलिकाओं या धमनियों  में जम जाता है इससे रक्त आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पाती है। जिससे ह्रदय घात, हार्ट रेट जैसी परेशानियां आती है। पुरुष एवं महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का स्तर 200 mg/dl से  कम ही रखना चाहिए।  

खून में जो कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है उसे लिवर कण्ट्रोल करता है।  छोटी आंत कोलेस्ट्रॉल ग्रहण करता है जिसे लिवर स्टोर कर लेता है। लिवर 80 प्रतिशत कोलेस्ट्रोल का निर्माण करता है बाकि २० प्रतिशत हम जो आहार खाते है उनसे आता है। पेड़ पौधों से कोई कोलेस्ट्रॉल प्राप्त नहीं होता है। आगे जानिए कोलेस्ट्रॉल में क्या नहीं खाना चाहिए -

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण और कारण - cholestrol  badhne ke karan (causes) aur symtoms in hindi 

  • कोलेस्ट्रॉल हाई हुआ है इसका तुरंत कोई लक्षण नहीं   
  • थकान होना 
  • अधिक पसीना आना
  • साँस लेने में तकलीफ 
  • बेचैनी 

 कारण 

अधिक मात्रा में सैचूरेटेड फैट युक्त चीज़े खाना 

मौसमी फलों का सेवन न करना 

बाद कोलेस्ट्रॉल का शरीर से बाहर न निकल पाना 

व्यायाम न करना 

20 आयु के बाद कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना शुरू हो जाता है।  वर्ष में एक बार अवशय  कोलेस्ट्रॉल की जाँच करवाए। 


कोलेस्ट्रॉल में क्या नहीं खाना चाहिए - Cholesterol kam Karne Ke liye in padartho se parhej kare in hindi 

बॉडी में कोलेस्ट्रॉल, कोशिकाओं के जीवित रहने, उनके निर्माण और हार्मोन्स के लिए जरुरी होता है।  यदि यह बढ़ जाता है तो हार्ट अटैक, पेरीफ्रेरल आर्टरी बीमारी होने का खतरा रहता है।  ऐसे में कोलेस्ट्रॉल कम करने के तरीके में सबसे पहले चीज़ों से परहेज कर दूरी बना कर रखें। ये सभी खराब कोलस्ट्रोल को बढ़ाते है ।

फैट युक्त दही 

दही में पौटेशियम, जिंक, फॉस्फोरस पाया जाता है।  एक कप में आपको 31 मिलीग्राम तक कोलेस्ट्रॉल रहता है। सिमित मात्रा में इसे खाये।  इसकी जगह लो फैट की दही खाये। 

एग योल्क (जर्दी)

यदि अंडे का पीला भाग खाते है और एक्सरसाइज भी नहीं करते है तो यह आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा देता है इसलिए अंडे का सफ़ेद भाग खाये। एग योल्क सिमित मात्रा में खाते है तो यह अधिक नुकसान नहीं करेगा ।

must read- कच्चे और उबले अंडे खाने के फायदे और नुकसान

कोकोनट (नारियल)

कोकोनट शरीर के लिए अच्छा है लेकिन आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है तो आपको इससे परहेज करना चाहिए।  मल्टी या होल  ग्रेन युक्त चीज़े खाये।

चीज़ 

यदि आप ऐसा चीज़ खाते है जिसमे पोषकीये तत्व उपस्थित है जैसे - विटामिन बी, प्रोटीन आदि तो वह आपका बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाएगा।  इसमें हाई कैलोरी होती है, एक से दो आउन्स तक खाना फायदेमंद  रहता है। 

बटर 

मक्खन इसमें सैचुरेटेड फैट होता है। ऐसे व्यंजन को खाने से बचे जो अधिक मक्खन या बटर मांग करते है। आप पीनट बटर खाइये। 

प्रॉन्स 

 एक झींगा मछली में करीब 12 mg तक कोलेस्ट्रॉल होता है। जिनको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है वे लोग झींगा मछली को तेल में पका कर ना खाये बल्कि उबाल कर खाये।  

must read - सिर्फ 50 कैलोरी तक देने वाले 17 आहार

तली भुनी चीज़े 

अधिकतर ऐसे पदार्थों को बनाने में हाइड्रो जेनेटेड तेल का उपयोग किया जाता है।  जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।  इसी प्रकार कुछ मीठी चीज़े खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल घट जाता है। 

एग 

एग पोषक तत्वों से भरपूर होता है।  एक अंडा से करीब 212 mg तक प्राप्त होता है। लोगो का कहना है की अधिक अंडा  कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।  लेकिन यदि एक से तीन अंडा ही खाया जाये तो यह कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाएगा।  

 

रेड मीट

रेड मीट का कम से कम सेवन करें इसमें सैचुरेटेड फैट अधिक होता है।  विकल्प के तौर पर ओमेगा से भरपूर मछली खा सकते है।  

इसके अलावा आइसक्रीम, ट्रांस फैट युक्त, बर्गर, जंक फ़ूड खाने से बचे। 

must read - ये है 20 high कैल्शियम युक्त आहार की लिस्ट

कोलेस्ट्रॉल कैसे और क्या काम करता है 

 शरीर को कोलेस्ट्रॉल की जरुरत होती है पर सिमित मात्रा में, यदि यह अधिक हो जाये तो यह बैड कोलेस्ट्रॉल में बदल जाता है।  शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते है बैड कोलेस्ट्रॉल(LDL) और गुड कोलेस्ट्रॉल(HDL)।  खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 100 mg से अधिक नहीं होनी चाहिये और अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 60 mg से कम नहीं 

इसके अलावा दूसरी चीज़ ग्लाइसिराइड जो 150 mg होना चाहिये। लो डेंसिटी लिपोप्रोटींस (LDL) कोलेस्ट्रॉल को लिवर से कोशिकाओं के पास ले जाता है और हाई डेंसिटी लिपोप्रोटींस(HDL) अधिक मात्रा वाले कोलेस्ट्रॉल को वापस लिवर के पास ले जाता है जिससे उसका निष्कासन हो सके।


कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जो भी परहेज यहाँ बताये गए है वे सामान्य जानकारी पर आधारित है।  डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।