हेल्दी सूजी (रवा) उपमा रेसिपी बनाने की विधि- sooji(semoilna) upma recipe in hindi

हेल्दी सूजी (रवा) उपमा रेसिपी बनाने की विधि
Rava upma

सूजी (रवा)का उपमा खाने में हल्का और टेस्टी होता है, इसमें बहुत ही कम कोलेस्ट्रॉल होता है और प्रोटीन युक्त है। वजन कम करने वालों के लिए यह नाश्ते का अच्छा विकल्प है इसमें सब्जियों को डालकर और भी स्वास्थ्यवर्धक बनाया जा सकता है और बिना सब्जियों को डालें भी बनाया जा सकता है -

कैलोरी - 250 gram सूजी में, करीब 220 कैलोरी

हेल्दी सूजी (रवा) उपमा रेसिपी बनाने की विधि


 बनाने का समय - 20 मिनट 

सामग्री (ingredient)

एक कप सूजी (रवा) (semolina)                                     एक प्याज़ 
एक चम्मच घी / रिफाइंड आयल 
2 हरी मिर्च
2 टमाटर 
1 छोटा चम्मच राई
करी पत्ती 
नमक 
 2 कप पानी 

इन्हे डाल सकती है यह विकल्प के तौर पर है 
4,5 काजू ( cashew optional )
1 छोटा चम्मच उड़द दाल ( 1 small spoon urad bean optional)
अदरक पेस्ट ( ginger paste optional)
2 चुटकी हल्दी( 2 pich turmeric)
आधा कप मटर(half cup pea)

बनाने की विधि -
  • सबसे पहले सूजी को एक कढ़ाही में एक चम्मच घी डालकर हल्का लाल होने तक भुने और एक बरतन में निकाल लें।  अब कढ़ाही में एक चम्मच घी डालें और घी गर्म हो जाने पर इसमें राई डालें, जब राई चटकने लगे तो इसमें उड़द दाल, काजू डालकर चलाये। 

  • थोड़ा भून जाने पर  करी पत्ती डाले चलाये फिर प्याज़ और हरी मिर्च डालें और गोल्डन होने तक भुने।  अब इसमें कटे टमाटर डालें साथ में 2 चुटकी हल्दी और गलने तक चलाये।  

  • अब भूनी हुई सूजी थोड़ा -थोड़ा करके डालें और चलाते रहे, दो कप पानी डालें साथ में नमक भी मिलाये और चलाये फिर ढक दे 2 मिनट बाद फिर चलाये। पानी सूख जाने के बाद गैस बंद कर।  दो मिनट के लिए ऐसे ही छोर दें।  फिर प्लेट में निकाले ऊपर से नींबू का रस डालकर सर्व करें। 
 नोट -  

आप सूजी को भून के  एक महीने तक रख सकती                    है  इससे उपमा बनाने में सिर्फ 10 मिनट ही लगेंगे।

 काजू, उड़द की दाल, अदरक पेस्ट और हींग विकल्प के           तौर पर है इसे डाले चाहे नहीं।

अत्यधिक पानी न डाले इससे अपका उपमा  स्टिकी               बनेगा, एक कप सूजी के लिए दो कप पानी                      पर्याप्त है। इसे सांभर के साथ खा सकते है।


टेस्टी रेस्टोरेंट स्टाइल टमाटर सूप (tomato soup) इन हिंदी