सिर्फ 50 कैलोरी तक देने वाले 17 आहार- under 50 calories food list hindi


सिर्फ 50 कैलोरी तक देने वाले 17 आहार -under 50 calories food list hindi



50 कैलोरी देने वाले आहार  जो लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत होते है उनके लिए कैलोरी हमेशा चिंता की बात होती है थोड़ी कैलोरी तो हमारे लिए जरुरी है ही जो कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करती है लेकिन यदि यह अधिक हो जाये तो वजन बढ़ने का कारण बन जाती है नीचे कुछ आहार दिए गए है जिनमे बहुत कम मात्रा में कैलोरी उपस्थित  है -

जीरो कैलोरी क्या होती है।


कोई भी आहार या पदार्थ खाने पर कुछ न कुछ कैलोरी मिलेगी ही। लेकिन जीरो कैलोरी का अर्थ होता है कि वह आहार जिसमे बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है और वह खाने के दौरान ही नष्ट हो जाती है। इसीलिए लो कैलोरी फ़ूड का सेवन करे जिससे जरूरी ऊर्जा मिलती रहे औऱ इसे घटाने में भी आसानी रहे।

सिर्फ 50 कैलोरी युक्त आहार की लिस्ट- low calorie food list in hindi

आईये जानते है kam calories wale food कौन से होते है -

कॉफ़ी 

इसमें एक भी कैलोरी नहीं है। आप सिमित मात्रा में इसको पिए इससे एक्टिव महसूस करेंगे। 



पिस्ता 


यदि आप 15 पिस्ता खाते है तो आपको 50 कैलोरी मिलेगी।  इसमें पोटेशियम, फाइबर, मैग्नीशियम आयरन और कॉपर भी पाया जाता है।


पॉपकॉर्न

पॉपकॉर्न में भरपूर फाइबर होता है  फाइबर की कमी को पूरा करने  सहायक है । 10 ग्राम पॉपकॉर्न में आपको 30 कैलोरी मिलेगी।


चॉकलेट मिल्क

सिर्फ 50 कैलोरी तक देने वाले 17 आहार -under 50 calories food list hindi

इसे स्किम मिल्क या गर्म पानी से बनाये साथ ही शुगर फ्री डालें।  इसमें सिर्फ 46 कैलोरी मिलेगी।




अंडे का सफ़ेद भाग 

सुबह नाश्ते में अंडे खाते है तो यह आपको पूरे दिन की ऊर्जा दे सकता है।  वजन कम कर रहे है तो पीला भाग निकल सकते है। यह आपके ghrelin हार्मोन्स को कण्ट्रोल करता है जो भूख के लिए जिम्मेदार होता है। एक पीले भाग सहित अंडे में करीब 150  कैलोरी मिलती है यदि पीला भाग निकाल दे तो यह 52 कैलोरी देगी। 


चेरी फ्रूट क्रीम


आप चेरी को अंगूर के साथ एक चम्मच  फ्रूटक्रीम मिलाकर खाये।  मजे की बात यह की इससे  सिर्फ 47 ही कैलोरी ही मिलेगी।

इसे देखें - जल्दी वजन बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट प्लान टिप्स

एप्रीकॉट ( खुबानी )

यह गर्मियों में खाना बहुत फायदेमंद है इसमें 50 कैलोरी मिलती है वजन कम करने के दौरान खा सकते है।

इसे पढ़े- 21 बिना डाइटिंग मोटापे(वजन) को कम करने के घरेलू टिप्स

मशरूम

आप मशरूम की सब्जी या इसकी कोई भी रेसिपी खाइये। 100 ग्राम मशरूम में लगभग 24 कैलोरी ही मिलेगी इसका अधिकांश भाग पानी से युक्त है।


सबसे कम कैलोरी युक्त खाना 

स्टार फ्रूट 

सिर्फ 50 कैलोरी तक देने वाले 17 आहार -under 50 calories food list hindi


यह विटामिन c से सपन्न और सोडियम व कोलेस्ट्रॉल मुक्त है।  यह खट्टा और बहुत हल्का मीठा टेस्ट देता है। सिर्फ 31 कैलोरी होने के कारण इसे खा सकते है।




स्ट्रा बेरी

यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन c से भरा है एक कप स्ट्राबेरी में 50 कैलोरी मिल सकती है इसे आप अपने ओटमील में डालकर खा सकते है या स्वीट डिश में ऐड कर सकते है।


सेब 

सेब में पेक्टिन होता है जो पाचन क्रिया धीरे रखता है जिससे भूख जल्दी नहीं लगती है।  एक सेब 52  कैलोरी होती है।  यह एंटीऑक्सीडेंट और न्यूट्रिएंट्स से  सपन्न है


अंगूर

एक कप अंगूर में 52 कैलोरी मिलती है इसके साथ ही इसमें विटामिन k और विटामिन c की मात्रा अच्छी होती है।


खीरा

एक खीरा खाने पर 18 कैलोरी से अधिक नहीं मिलेगी।  यह शरीर को हाइड्रेट भी रखता है।

इसे पढ़े - शरीर में जरुरी है कैल्शियम, इसकी कमी के लक्षण और कारण जाने

टमाटर

टमाटर खाइये क्योंकि इसमें सिर्फ 22  कैलोरी  होती है इसके अलावा इसमें पोटेशियम, विटामिन c और k और एंटीऑक्सीडेंट होता है।


गाजर 

दो गाजर में करीब 40 कैलोरीज़ है।  इसमें विटामिन a भरपूर है जो आँखों की रौशनी के लिए फायदेमंद है।



पत्ता गोभी


इसमें जरुरी फाइबर, मिनरल्स होते है।  इसे आप सलाद के रूप में खाइये , यह कैंसर से लड़ने में मदद करता है इसमें केवल 34 कैलोरी तक ही मिलती है।


चुकंदर 


100 ग्राम चुकंदर से आपको 42 कैलोरी तक मिलेगी इसलिए सलाद के रूप में खाएं।  यह पोषक तत्वों से युक्त है।

लो कैलोरी युक्त भारतीय खाना


ये भारतीय व्यंजन में केवल 30 से 50 कैलोरी है जिसे आराम से खाया जा सकता है-

ढोकला, रसम, रायता, बटर मिल्क (मट्ठा), उडद दाल पापड़, ओट्स, अंकुरित सलाद, सूजी की इडली।

conclusion

low calorie food hindi एक दिन में जितनी कैलोरी की आवश्यकता हो उतनी ही लें। अतिरिक्त लेने से बचे । इसलिए आप क्या खा रहें है इसका ध्यान रखें। अधिक कैलोरी वजन बढ़ाता है इसलिए फिसिकल एक्टिविटी से ऊर्जा खर्च करे।

इसे पढ़े -सूजी(रवा) किससे बनती है इसके फायदे और नुकसान