ये 10 चीज़े मजबूत करे प्रतिरोधक छमता,डाइट में करे शामिल - food boost immunity power

10 फूड को खाकर बढ़ाये प्रतिरोधक छमता(Immunity power)
Immunity power increase food 


immunity booster food in hindi  बहुत से लोगो का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है थोड़ा भी मौसम बदलता है तो उनमे उनका असर दिखने लगता उन्हें कोई भी बीमारी बहुत जल्दी पकड़ लेती है और ठीक होने में अन्य के मुकाबले काफी समय लगता है।  यह प्रतिरोधक छमता कमजोर होने के कारण होता है, आईये जानते है कि  किन  चीज़ो को अपनाकर हम अपनी और अपने बच्चों की इम्युनिटी  पावर को बढ़ा सकते है - 

सभी में प्रतिरोधक छमता बढ़ाने के फ़ूड - Immunity power increase food in hindi


इन फलों और सब्जियों का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक छमता में इजाफा होता है।

पपीता -

10 चीज़ो को खाकर बढ़ाये प्रतिरोधक छमता-Immunity power increase food in hindi
                                           
पपीता(papaya) विटामिन c से भरपूर  होता है यह न केवल शरीर का इम्यून पावर को बढ़ाता  है बल्कि पाचन तंत्र को भी फिट रखता है।  हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार पपीता खाने से लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है,  इसके  से सेवन बच्चों  का शारीरक और मानसिक विकास सही तरह से होता है।  इसमें विटामिन a पाया जाता है जो आँखों के लिए बहुत लाभदायक है साथ ही इसमें आवश्यक मिनरल्स(minrals), प्रोटीन तथा डाइजेस्टिव एंजाइम पाए जाते है।   


 ग्रीन टी -

10 फ़ूड को खाकर बढ़ाये प्रतिरोधक छमता(Immunity power)

जी हाँ, ग्रीन टी(green tea) हाल ही में हुए शोधों  से पता चला है की अन्य किसी गर्म पदार्थ पीने की अपेक्षा ग्रीन टी पीना अधिक लाभदायक है इसे पीने वालों के खून में दस गुना अधिक  एंटीवायरस(antivirus) होते है।  ग्रीन टी में अमीनो एसिड व एंटीऑक्सीडेंट(antioxident) तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है।  ये तत्व इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते है।  

मेडिकल थेरेपी में ग्रीन टी को बहुत फायदेमंद गया है। यह कई प्रकार के संक्रमण को शरीर से दूर रखता  है सिर्फ सिमित मात्रा में पीने से भी ब्लड प्रेसर कण्ट्रोल रहता है  बहुत तरह की परेशानियों से भी शरीर दूर रहता है। 

इसे देखें - 20 high कैल्शियम युक्त आहार की लिस्ट

लहसुन -

लहसुन में एंटी वायरस तत्व पाए जाते है इसे सूप और खाने के साथ कच्चा भी खा सकते है।  इसे शहद के साथ खाने से इम्युनिटी बढ़ती है।  



खट्टे फल -

10 फ़ूड को खाकर बढ़ाये प्रतिरोधक छमता(Immunity power)


विभिन्न प्रकार के खट्टे  फलों में विटामिन c की मात्रा पायी जाती है।  विटामिन c शरीर में सफ़ेद कणिकाओं(white cells) में वृद्धि करता है। ये कणिकाएं शरीर को रोग प्रतिरोधक छमता(immunity power) को मजबूत करने में मदद करती है। 

एक्सपर्ट के अनुसार विटामिन c को शरीर में संचित करके नहीं रखा जा सकता है इसीलिए इसका सेवन रोज करना चाहिए।  खट्टे फलों  में सोडियम (sodium), पोटेशियम (potesium), मैग्नीशियम, कॉपर, सल्फर आदि पोषण तत्व पाए जाते है।



सूरजमुखी के बीज -

10 फ़ूड को खाकर बढ़ाये प्रतिरोधक छमता(Immunity power)

इसमें ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते है हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार सूरजमुखी के बीज(sun flower seed) विटामिन e  स्रोत होता है इसे स्नैक्स या सलाद के साथ खाया जा सकता है। प्रतिदिन इस बीज  सेवन करने से शारीरिक और मानसिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और रोग प्रतिरोधक छमता में काफी वृद्धि होती है।

पालक -


10 फ़ूड को खाकर बढ़ाये प्रतिरोधक छमता(Immunity power)

पालक के  तो क्या  कहने इस पत्तेदार सब्जी में कई तत्व जैसे - फ्लेवोनॉयड्स, कैरोटेनॉयड्स, विटामिन c, विटामिन e.  एक साथ मिल जाते है ।  जो हमारी आँखों के लिए बहुत अच्छा है साथ ही इसमें आयरन   पाया  जाता  है जो हेमोग्लोबिन का स्तर बढाती है और  लाल रक्त कणिकाओं की संख्या भी बढाती है, जो  एनीमिया दूर करने में सहायक है।  पालक में फॉस्फोरस, कैल्शियम, विटामिन b काम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में होती है। 

पालक शरीर की रोग प्रतिरोधक पावर को मजबूत करता है।  इसमें  में फोलिक एसिड(pholic acid) पाया जाता जाता है, जो महिलाओं के लिए  काफी लाभदायक है।  पालक का जूस पीने से शरीर के हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते है।

सेब -

10 फ़ूड को खाकर बढ़ाये प्रतिरोधक छमता(Immunity power)


सेब में विटामिन a, बी 1, बी 2, बी ६, सी, ई आदि पाए जाए है।  इसमें मैगनीज, कॉपर, पॉलीफेनॉल्स, पोषक तत्व मिलते है।  विशेषज्ञों के अनुसार यह पोषकीय तत्व से भरपूर फल है इसमें सिमित मात्रा में एसिड पाया जाता है  लेकिन जा यह शरीर के अन्य केमिकल के साथ मिल  जाता है तो  लाभदायक हो जाता है।  

सेब में पाया जाना वाला पेक्टिन नामक तत्व  में मौजूद गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ता है जिसे हमारी शारीरिक प्रतिरोधक छमता बढ़ती है।   सेब बॉडी के मेटाबोलिज्म  सही   करता है।  सेब को खली पेट नहीं खाना चाहिए, और इसका ताजा जूस ही पीना चाहिए।  


तुलसी -


रोज सुबह तुलसी खाने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है इसे शहद और कालीमिर्च के साथ मिलाकर सेवन करने से रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ती है।  इसे देखें -सिर्फ 50 कैलोरी तक देने वाले 17 आहार

ब्रोकोली -

इसमें विटामिन a, b और c के साथ फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते है।  ब्रोकोली में प्रोटीन, कैल्शियम और कार्बोहायड्रेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

हल्दी -

इसे सबसे सेहतमंद मन जाता है।  इसमें एंटी इम्फ्लेमेंटरी के गुण पाए जाते है। हल्दी में करक्यूमिन मांसपेशियों रक्षा करता है।

निष्कर्ष 

इम्युनिटी को एक दम से आप जादू से नही बढ़ा सकते बल्कि उपर बताये गये चीज़ों को खाने से इम्युनिटी धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी।